एक्सप्लोरर

राम मंदिर पर पश्चिमी मीडिया की कवरेज पक्षपातपूर्ण? जानें VHP की अमेरिका, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया शाखा ने क्या कहा

विहिप ने कहा कि रिपोर्ट्स में हिंदू विरोधियों से पक्षपातपूर्ण प्रतिक्रिया ली गई और गलत तथ्य पेश किए. ऐसा नहीं हो सकता कि संस्थानों को निष्पक्ष और तथ्यात्मक दृष्टिकोण करने वाला नहीं मिला होगा.

अमेरिका, कनाडा और ऑस्ट्रेलिया में विश्व हिंदू परिषद (VHP) की शाखाओं ने अयोध्या स्थित राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह के पक्षपातपूर्ण कवरेज को लेकर अपने-अपने देशों में पश्चिमी मीडिया और मुख्यधारा के मीडिया संस्थानों की मंगलवार (23 जनवरी, 2024) को आलोचना की और उन समाचार लेखों को तुरंत हटाने की मांग की.

विहिप ने एक बयान में कहा, 'विहिप की अमेरिका शाखा मांग करती है कि एबीसी, बीबीसी, सीएनएन, एमएसएनबीसी और अल जजीरा अपनी वेबसाइट से समाचार लेखों को तत्काल हटाएं. इसके अलावा, हम झूठी सूचना के प्रसार के कारण हिंदू समुदाय को हुई परेशानी के लिए उनसे सार्वजनिक तौर पर माफी मांगने का आह्वान करते हैं.' 

सही तथ्यों के साथ दोबारा प्रकाशित करने की मांग
विहिप अमेरिका ने कहा, 'हम इन समाचार मंचों से आग्रह करते हैं कि वे ऐतिहासिक संदर्भ और राम मंदिर के निर्माण का समर्थन करने वाले भारत की सुप्रीम कोर्ट के फैसले जैसे सभी प्रासंगिक तथ्यों को शामिल करने के बाद ही लेखों को दोबारा प्रकाशित करें.' संगठन ने यह भी कहा कि पक्षपातपूर्ण कवरेज के जरिए झूठी कहानियों के कारण न सिर्फ असामाजिक भावनाओं को बढ़ावा मिलता है, बल्कि शांतिप्रिय, मेहनती और योगदान देने वाले हिंदू अमेरिकी समुदाय के लिए भी खतरा पैदा होता है. संगठन ने कहा कि इस तरह का कार्य गैर-जिम्मेदाराना पत्रकारिता के समान है, जिस पर ध्यान दिया जाना चाहिए.

कनाडा और ऑस्ट्रेलिया विहिप ने भी किया विरोध
इसी तरह के बयान विहिप कनाडा और विहिप ऑस्ट्रेलिया की ओर से भी जारी किए गए. विहिप कनाडा ने कहा, ‘‘दुनिया भर में हिंदू समुदाय एक शांतिप्रिय, प्रगतिशील और समावेशी समुदाय है जो वसुधैव कुटुंबकम (यानी पूरी दुनिया एक परिवार है) के मूल्यों में विश्वास रखता है. इस तरह की भ्रामक और तथ्यात्मक रूप से गलत पत्रकारिता का उद्देश्य हिंदू कनाडाई समुदाय के खिलाफ नफरत फैलाना है, जिससे देश में हिंदुओं के प्रति नफरत बढ़ने और शांतिपूर्ण कनाडाई समाज के भीतर अशांति पैदा होने का खतरा है.'

ऐसा ही बयान विहिप की आस्ट्रेलिया शाखा ने भी जारी किए. विहिप ऑस्ट्रेलिया ने कहा, 'हम पूछना चाहते हैं कि क्यों और किस आधार पर एबीसी, एसबीएस और 9न्यूज ने अवनि डायस, मेघना बाली और सोम पाटीदार जैसे हिंदू विरोधियों से पक्षपातपूर्ण प्रतिक्रिया ली और गलत तथ्य पेश किए. हम नहीं मानते कि इन तीनों संस्थानों को कोई ऐसा रिपोर्टर नहीं मिला होगा जो निष्पक्ष और तथ्यात्मक दृष्टिकोण प्रस्तुत कर सके.'

विहिप ऑस्ट्रेलिया ने एबीसी, एसबीएस और 9न्यूज से हिंदू समुदाय से माफी मांगते हुए अपनी वेबसाइट से समाचार लेखों को तुरंत हटाने की मांग की है. उसने यह भी कहा कि इन लेखों को तभी प्रकाशित करें जब इसमें सभी तथ्य और मंदिर निर्माण का समर्थन करने वाले लोगों के बयान भी शामिल हों.

यह भी पढ़ें:-
अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा पर भड़का OIC, जानिए क्या कहा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
पाकिस्तान में बड़ा आत्मघाती हमला, सेना के 12 जवान सहित कम से कम 15 लोगों की मौत
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
बांग्लादेश को बड़ा झटका, राष्ट्रपति मोहम्मद शहाबुद्दीन ने दिया इस्तीफा, जानें क्यों बीच में ही छोड़ा कार्यकाल
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
29 साल के सऊदी प्रिंस की रहस्यमयी तरीके, लग्जरी होटल में ड्रग्स और शराब पार्टी के बाद मिला शव
France Wildfires: फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति
फ्रांस में जंगल की भीषण आग, हजारों लोगों को सुरक्षित जगहों पर भेजा गया, जानें कैसी है मौजूद स्थिति

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
‘धिक्कार है ऐसे देश पर जिसमें...’, सोनम वांगचुक ने Video जारी कर बताया क्यों तोड़ा 26वें दिन अनशन
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
सोनम वांगचुक ने अनशन तोड़ा तो हुए ट्रोल, पत्नी गीतांजलि ने गुस्से में कहा- थोड़ी तो इंसानियत...
Friday BO Collection Updates: 50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
50 करोड़ के पार 'जन नायकन', जानें 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत सभी फिल्मों का हाल
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
Embed widget