एक्सप्लोरर

Quran Burn in Sweden: स्वीडन में कुरान की कॉपी जलाए जाने के बाद भड़की हिंसा, तुर्की ने लिया यह एक्शन

Turkey Sweden Dispute:  नाटो की सदस्यता को लेकर स्वीडन और तुर्की के बीच तनाव चल रहा है. स्वीडन नाटो में शामिल होना चाहता है, लेकिन तुर्की नाटो में स्वीडन के शामिल होने का विरोध कर रहा है.

Turkey Sweden conflict: तुर्की और स्वीडन के बीच आपसी संबंध बिगड़ते जा रहे हैं, कड़वाहट बढ़ती जा रही है. स्वीडन में तुर्की के खिलाफ जबरदस्त विरोध प्रदर्शन के बीच कुरान की एक प्रति जलाई गई है. जिसके बाद माहौल और तनावपूर्ण हो गया है. घटना के बाद तुर्की ने बड़ा एक्शन लेते हुए स्वीडन के डिफेंस मिनिस्टर की यात्रा का रद्द कर दी है. 

कुरान की एक कॉपी जलाई जाने के बाद विवाद ने तूल पकड़ लिया है. तुर्की के रक्षा मंत्री हुलुसी अकर ने कार्रवाई के रूप में स्वीडिश रक्षा मंत्री पाल जॉनसन की प्रस्तावित अंकारा यात्रा को रद्द कर दिया है. तुर्की के रक्षा मंत्री ने कहा है कि स्वीडन के डिफेंस मिनिस्टर की प्रस्तावित अंकारा यात्रा अब नहीं होगी. उन्होंने कहा कि अब इस बैठक का कोई महत्व नहीं रहा क्योंकि स्वीडन ने तुर्की के खिलाफ घृणास्पद प्रदर्शनों को जारी रखने की मंजूरी दी है.

घटना के बाद पत्रकारों से बात करते हुए तुर्की के डिफेंस मिनिस्टर मंत्री हुलुसी अकार ने कहा है कि इस तरह की घटना पर चुप रहना ठीक नहीं है. हमने देखा कि तुर्की और हमारे राष्ट्रपति के खिलाफ जघन्य कृत्यों के विरुद्ध कोई उपाय नहीं किए गए.  ऐसे में स्वीडन की डिफेंस मिनिस्टर की तुर्की यात्रा का कोई औचित्य नहीं बनता है. बता दें कि यह मीटिंग 27 जनवरी को होनी थी को कि अब रद्द कर दी गयी है.

घटना के बाद स्वीडन के डिफेंस मिनिस्टर जॉनसन ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने तुर्की के रक्षा मंत्री अकर से जर्मनी के रामस्टीन में नाटो की बैठक के दौरान मुलाकात की थी औऱ दोनों ने अंकारा की बैठक को स्थगित करने पर सहमति जताई थी. तुर्की के साथ स्वीडन के संबंध बहुत अहम हैं. 

पाकिस्तान ने भी दी प्रतिक्रिया

स्वीडन में कुरान की एक प्रति जलाये जाने के बाद पाकिस्तान ने भी गुस्सा जाहिर किया है. पाकिस्तान विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने कहा है कि यह घटना बेहद दुखद और शर्मानक है. पवित्र कुरान के अपमान ने डेढ़ अरब मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है. मुसलमानों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाना अभिव्यक्ति की आजादी के तहत नहीं आता. 

 तुर्की- स्वीडन विवाद की वजह

 नाटो की सदस्यता को लेकर स्वीडन और तुर्की के बीच तनाव चल रहा है. स्वीडन नाटो में शामिल होना चाहता है, लेकिन तुर्की नाटो में स्वीडन के शामिल होने का विरोध कर रहा है. बस इसी बात को लेकर विवाद है. इस कारण स्टॉकहोम में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं. प्रदर्शन के दौरान ही कुरान की एक प्रति जलाई गयी है. जिसे तुर्की इस्लाम पर हमले के रूप में देख रहा है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan: पिछले 22 साल में पाकिस्तान के कर्ज में 1500 फीसदी का इजाफा, शहबाज से लेकर इमरान तक सबने डुबाई लुटिया, देखें तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने इधर तेहरान को घेरा, उधर ट्रंप ने की ईरान की तारीफ, बोले- 'उनकी गुडविल...'
घुटनों पर पाकिस्तान! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
घुटनों पर पाक! PoK में प्रदर्शनकारियों को मनाने की कोशिश, शहबाज-मुनीर के दूतों ने गिड़गिड़ाकर मांगा समय
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी
पाकिस्तान ने अब बिटकॉइन पर जारी कर दिया 'फतवा', क्रिप्टो कारोबार को बताया गैर-इस्लामी

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाकिस्तानी मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
पाक मूल की युवती के ऑनर किलिंग मामले में इटली की कोर्ट ने सुनाया फैसला, PM मेलोनी बोलीं- ‘बेहद दर्दनाक...’
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
घाटकोपर: एकनाथ शिंदे के ही दो नेताओं में भयंकर झड़प, हो गई मारपीट, सामने आई तस्वीर
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
'गौतम गंभीर को बतौर कोच 10 में से 4 नंबर देता दूं', मोहम्मद कैफ का बयान वायरल, पूछा- विराट से बात भी करते हैं?
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
प्यार, शादी और फिर धोखा... बेहद फिल्मी रही जेनिफर विंगेट और करण सिंह ग्रोवर की लव स्टोरी
Delhi Weather Today: दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा उमस भरी गर्मी का कहर, जानें कब मिलेगी राहत, IMD का बड़ा अपडेट
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
AIIMS Delhi ने रचा इतिहास! 4 महीने के मासूम की दुनिया की सबसे दुर्लभ लंग सर्जरी सफल
FOR MORNING: किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, 2000 की नई किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट, रुक न जाए पैसा इसलिए आज ही कर लें ये काम
Embed widget