एक्सप्लोरर

पढ़े, आख़िर क्यों रूस ने अमेरिका को दी बैन मिसाइलें बनाने की चेतावनी

पुतिन ने रूसी मीडिया को ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के एक बयान के बाद दिया. पोम्पियो ने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नाटो से कहा कि वो 60 दिनों में वो अपने देश को आईएनएफ संधि से बाहर कर लेंगे. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने रूस पर आरोप लगाए और कहा कि रूस इसका पालन नहीं कर रहा है.

मॉस्को: रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अमेरिका को चेतावनी दी है. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर अमेरिका हथियार संधि से बाहर निकलता है और ऐसी मिसाइलें बनाने लगता है जो इस संधि के तहत बैन हैं, तो रूस भी ऐसा ही करेगा.

दरअसल, पुतिन ने रूसी मीडिया को ये बयान अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो के एक बयान के बाद दिया. पोम्पियो ने अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन में नॉर्थ अमेरिकन ट्रीटी ऑर्गेनाइजेशन (नाटो) से कहा कि वो 60 दिनों में अमेरिका को इंटरमीडिएट रेंज न्यूक्लियर फोर्स ट्रीटी (आईएनएफ) से बाहर कर लेंगे. इसके पीछे की वजह बताते हुए उन्होंने रूस पर आरोप लगाए और कहा कि रूस इसका पालन नहीं कर रहा है.

अमेरिका ने अपने नाटो सहयोगियों को इससे जुड़े ख़ुफ़िया साक्ष्य दिए हैं. इसके मुताबिक रूस की ज़मीन से मार करने वाली नई एसएससी- 8 क्रूज मिसाइल मास्को को कम समय में या बिना किसी नोटिस के यूरोप पर परमाणु हमला करने की क्षमता दे सकती है. हालांकि, रूस ने इन अरोपों को नकार दिया है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल की शुरुआत में इस  बात की घोषणा की थी कि उनका देश आईएनएफ से बाहर हो जाएगा. उन्होंने रूस और चीन दोनों पर इसके उल्लंघन करने के आरोप लगाए थे. चीन पर तो इस संधि का हिस्सा नहीं होने के बावजूद भी ये आरोप लगाए गए थे.

ताज़ा बयान में पुतिन ने आरोप लगाए कि अमेरिका संधि से निकलने के लिए बहाने बना रहा है. पुतिन ने कहा, "हमारे अमेरिकी सहयोगियों को लगता है कि परिस्थितियां इतनी बदल गई हैं कि उन्हें इस तरह के हथियारों की ज़रूरत है. ऐसी स्थिति में हम क्या करेंगे? बिल्कुल साफ सा जवाब है, हम भी ऐसे ही हथियार बनाएंगे."

आईएनएफ समझौता 1987 में हुआ था. इस संधि की खूब सराहना की गई थी. ऐसा इसलिए था क्योंकि ये कम दूरी वाली मिसाइलों पर रोक लगाता है. दरअसल, ऐसी मिसाइलें अपने टारगेट तक पहुंचने में महज़ चंद मिनटों का समय लेती हैं. ऐसा माना जाता है कि इस संधि की वजह से कम दूरी की मिसाइलों का इस्तेमाल नहीं होगा और ज़्यादा दूरी की मिसाइलों के इस्तेमाल की स्थिति में हमले का फैसला लेने में ज़्यादा समय लगेगा जो स्थिति को बेहतर बनाने में मददगार साबित हो सकता है.

अमेरिका के सहयोगी जर्मनी ने रूस से इस बात की अपील की है कि वो तब तक इसे बचाने की कोशिश कर सकता है जब तक उसके पास इसके लिए समय है. जर्मनी ने संधि  की सराहना करते हुए कहा है कि अमेरिका ने 60 दिनों का जो समय दिया है उस बीच रूस को देखना है कि वो इतने अच्छे संधि को बचाना चाहता है या नहीं.

ये भी देखें

घंटी बजाओ: किसान को रुलाकर शहर को महंगाई कैसे देती हैं सरकारें?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
गिलगिट बाल्टिस्तान को पांचवा प्रांत बनाने की तैयारी में शहबाज-मुनीर, पाकिस्तान में पास हुआ रेजोल्यूशन 
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा पाकिस्तान? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
ईरान के खिलाफ जंग में कूदेगा PAK? हूतियों ने सऊदी पर दागी मिसाइल तो भड़का इस्लामाबाद, कहा- ये हमारी रेड लाइन
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
FBI की मोस्ट वांटेड लिस्ट में नाम आते ही गिरफ्तारी, अमेरिका में दबोचा गया गैंगस्टर नीतीश कौशल
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सफलता नहीं मिली, मुझे अभी बहुत आगे जाना है
Christopher Nolan की The Odyssey क्या है? जानिए क्यों पूरी दुनिया इस फिल्म का इंतजार कर रही है
Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ED Raid: बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
बिहार के 131 करोड़ के बालू खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, दिल्ली-राजस्थान समेत 3 राज्यों में रेड
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले प्रधानमंत्री?
'ये मोदी पहले सोचता भी है और...', हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के बाद US-ईरान जंग पर क्या बोले PM?
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
संजय राउत का बड़ा दावा, 'महाराष्ट्र में बदल सकता है CM, देवेंद्र फडणवीस को केंद्र में भूमिका'
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
विराट से गले मिले रोहित, ड्रेसिंग रूम की तस्वीरों ने मचाई हलचल, ऐसी फोटो जब पहले आई थी तो किस खिलाड़ी ने लिया था संन्यास
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
ISRO Scientist Resign: ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
ISRO में 100 से ज्यादा वैज्ञानिकों के इस्तीफों पर केंद्र सख्त! अब लिया बड़ा फैसला
Climate Change Sleep Loss: सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
सावधान! बढ़ते तापमान ने उड़ाई इंसानों की नींद, साल में 56 घंटे कम सो रहे हैं लोग
Explained: UP सरकार के निशाने पर जौहर और ग्लोकल समेत 25 हजार यूनवर्सिटी-मदरसे! 'कानूनी शासन' या 'राजनीतिक गणित'?
UP सरकार के निशाने पर जौहर-ग्लोकल समेत 25,000 यूनवर्सिटी-मदरसे! कानूनी शासन या राजनीतिक गणित?
Embed widget