एक्सप्लोरर

पुतीन समेत व्हाइट हाउस ने भी की रूस के राजदूत के हत्या की निंदा

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने तुर्की में रूस के राजदूत की हत्या को सोमवार को ‘‘उकसाने के लिए’’ किया गया कृत्य बताते हुए कहा कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के बेहतर होते संबंधों को और सीरिया के संकट के हल की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को प्रभावित करना है।

पुतिन ने कहा, ‘‘जो अपराध किया गया, वह निस्संदेह उकसाने के लिए किया गया जिसका उद्देश्य रूस और तुर्की के सामान्य हो रहे संबंधों को और सीरिया में शांति की प्रक्रिया को बाधित करना है।’’

व्हाइट हाउस ने की रूसी राजदूत पर नृशंस हमले की निंदा

अमेरिका ने तुर्की में रूस के राजदूत आंद्रेई कालरेव की हत्या की सोमवार कड़ी निंदा करते हुए कहा कि राजनयिक समुदाय के एक सदस्य पर किया गया यह ‘‘नृशंस’’ हमला अस्वीकार्य है. अमेरिका ने साथ ही जांच में मदद की पेशकश की.

व्हाइट हाउस में राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद के प्रवक्ता नेड प्राइस ने तुर्की की राजधानी अंकारा में हुई हत्या को लेकर कहा, ‘‘राजदूत कालरेव एवं दूसरे पीड़ितों के साथ हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं तथा हम रूसी लोगों एवं सरकार के प्रति अपनी संवेदना जताते हैं.’’ उन्होंने कहा, ‘‘अमेरिका हत्या की कड़ी निंदा करता है.’’ साथ ही अमेरिकी विदेश विभाग ने जांच में रूस और तुर्की की मदद करने की पेशकश की.

राजदूत की हत्या से रूस के साथ संबंधों को प्रभावित नहीं होने देंगे तुर्की ने कहा है कि वह अंकारा में रूस के राजदूत की हत्या से मास्को के साथ संबंधों को ‘‘प्रभावित’’ नहीं होने देगी. तुर्की ने इस हत्या को द्विपक्षीय संबंधों पर ‘आतंकी हमला’ बताया है. तुर्की के विदेश मंत्रालय ने बयान में कहा है, ‘‘हम लोग इस हमले से तुर्की-रूस संबधों को प्रभावित नहीं होने देंगे. गृह मंत्री सुलेमान सोयलू ने कहा कि अंद्रेयी कारलोव की हत्या रूस और तुर्की के संबंधो पर ‘आतंकी हमला ’ था.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
PoK में बिगड़े हालात, मुनीर की सेना ने प्रदर्शनकारियों पर की अंधाधुंध फायरिंग
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
क्या लाखों भारतीयों को मिलेगा ग्रीन कार्ड? US में नया इमिग्रेशन बिल पेश
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
भूकंप से कांपा जापान, 7.1 तीव्रता के झटकों से डोली धरती, जानें ताजा हाल
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया
'नीरव मोदी को...', ब्रिटेन की पूर्व गृह मंत्री प्रीति पटेल के बयान ने चौंकाया

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
'प्रियंका गांधी साबित करें', भड़के शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
यूपी में राशन लेने वालों को झटका! अगस्त में नहीं आएगा कोटा?
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
PoK में बर्बरता पर भारत ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा - 'पूरा J&K...'
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
पहली बारिश से एक्सप्रेसवे फेल, क्यों बिगड़ रहा खेल?
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
एंटी पेपर लीक बिल पर बहस, बांसुरी स्वराज ने UPA सरकारों की लीक गिनाई
Embed widget