एक्सप्लोरर

Imran Khan News: रिहाई के तुरंत बाद फिर गिरफ्तार हुए परवेज इलाही, PTI ने बताया साजिश

Parvez Elahi Re-arrested: परवेज इलाही की फिर से गिरफ्तारी को पीटीआई ने साजिश बताया है. पीटीआई का दावा है कि परवेज इलाही को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है.

Parvez Elahi: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष और पंजाब प्रांत के पूर्व मुख्यमंत्री परवेज इलाही को उनके रिहाई के तुरंत बाद फिर गिरफ्तार कर लिया गया. उन्हें लाहौर की एक जिला अदालत के बाहर फिर से गिरफ्तार किया गया. भ्रष्टाचार रोधी प्रतिष्ठान (एसीई) पंजाब ने गुजरांवाला में उनके खिलाफ दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में पीटीआई नेता को फिर से गिरफ्तार कर लिया गया. 

जिओ न्यूज के रिपोर्ट के मुताबिक, इलाही को गुजरांवाला ले जाया जा रहा है. जहां उन्हें शनिवार (03 जून) को भ्रष्टाचार निरोधक अदालत में पेश किया जाएगा. रिपोर्ट के मुताबिक, इलाही के खिलाफ गुजरांवाला और गुजरात में अरबों रुपये के भ्रष्टाचार के दो मामले दर्ज हैं.

पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा : PTI

परवेज इलाही को फिर से हिरासत में लिए जाने पर पीटीआई ने प्रतिक्रिया दी है. पीटीआई का दावा है कि इलाही को पार्टी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है. यही वजह है कि उनके खिलाफ फर्जी मामले दर्ज किए जा रहे हैं. गौरतलब है कि इससे पहले इलाही को भ्रष्टाचार निरोधक प्रतिष्ठान (एसीई) के अधिकारियों ने गुरुवार को उनके आवास के पास से गिरफ्तार किया था. फिर शुक्रवार को लाहौर की जिला अदालत ने इलाही को बरी कर दिया. 

इलाही के खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं 

इलाही की गिरफ्तारी के मामले में कोर्ट ने माना कि उनके खिलाफ पुख्ता सबूत नहीं थे. इसलिए उन्हें तत्काल रिहा किया जाए. कोर्ट ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कोई आरोप लगाने से पहले जांच और पूछताछ की आवश्यकता है. पीटीआई नेता किसी अन्य आपराधिक मामले में भी शामिल नहीं हैं. हालांकि कोर्ट ने कहा कि जांच एजेंसी सबूत मिलने के बाद पुनः उन्हें गिरफ्तार कर सकती है. 

इससे पहले इलाही की गिरफ्तारी की वीडियो पीटीआई ने साझा किया था. पार्टी ने गुरुवार का वीडियो ट्वीट करते हुए लिखा था कि देखिए कैसे फासीवाद हावी हो रहा है? महंगाई 38% तक पहुंच गई है, बदले में सरकार पंजाब के पूर्व सीएम परवेज इलाही को गिरफ्तार कर रही है. यह बिल्कुल हास्यास्पद है. 

ये भी पढ़ें: 'IPhones को हैक करता है अमेरिका', रूस के कई राजनयिकों समेत हजारों फोन की हुई जासूसी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget