एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री नेतन्याहू की बढ़ी मुश्किलें, इजराइल में नई सरकार बनाने से फिर चूके

राष्ट्रपति रिवलिन द्वारा नेतन्याहू को सरकार बनाने का आदेश मंगलवार मध्यरात्रि को समाप्त हो गया. जहां गठबंधन सरकार संबंधी बातचीत में कोई महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष सामने नहीं आया और देश का राजनीतिक गतिरोध और लंबा खिंच गया है.

यरूशलम: इजराइल में सबसे लंबे समय तक शासन करने वाले, संकटग्रस्त प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू सरकार गठन के लिए मध्यरात्रि तक दी गई अंतिम समय-सीमा से चूक गए हैं. जिससे उनके प्रतिद्वंद्वियों को उनके 2009 से चले आ रहे निरंतर शासन को समाप्त करने का अवसर मिल गया है. नेतन्याहू (71) पर भ्रष्टाचार के आरोपों में मुकदमा चल रहा है. राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन ने छह अप्रैल को हुए चुनावों के बाद नई सरकार की रूपरेखा सामने रखने का काम उन्हें दिया था. इन चुनावों में कोई निर्णायक परिणाम नहीं निकला था. पिछले दो वर्षों में यह चौथी बार हुआ जब चुनाव का कोई स्पष्ट परिणाम नहीं निकला.

रिवलिन द्वारा नेतन्याहू को सरकार बनाने का आदेश मंगलवार मध्यरात्रि को समाप्त हो गया. जहां गठबंधन सरकार संबंधी बातचीत में कोई महत्त्वपूर्ण निष्कर्ष सामने नहीं आया और देश का राजनीतिक गतिरोध और लंबा खिंच गया है. उनकी लिकुड पार्टी 120 सदस्यीय संसद में सबसे बड़ी पार्टी के तौर पर उभरी थी लेकिन सरकार बनाने के लिए उसके पास 61 सदस्यों का समर्थन नहीं था. लिकुड पार्टी ने मार्च में हुए आम चुनावों में 30 सीट जीती थी.

सरकार गठन की जिम्मेदारी नेतन्याहू को सौंपते हुए रिवलिन ने कहा कि वह ऐसा अनिच्छा से कर रहे हैं और अदालती कार्यवाही और लिकुड नेता के लिए पर्याप्त समर्थन के मद्देनजर अपनी “नैतिक दुविधा” का भी जिक्र किया था. नेतन्याहू ने कुछ भी गलत करने से इनकार किया है.

सरकार बनाने में असमर्थ
राष्ट्रपति रिवलिन के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, 'मध्यरात्रि से ठीक पहले, नेतन्याहू ने राष्ट्रपति आवास को सूचित किया कि वह सरकार बनाने में असमर्थ हैं और इसलिए आदेश राष्ट्रपति को वापस कर दिया है.' रिवलिन ने सरकार गठन की प्रक्रिया को जारी रखने के लिए इजराइली संसद नेसेट में प्रतिनिधित्व रखने वालीं पार्टियों से बुधवार को संपर्क किया.

राष्ट्रपति ने येश अतिद पार्टी के प्रमुख, येर लापिद और यमीना पार्टी के प्रमुख नफताली बेनेट से मुलाकात की. राष्ट्रपति भवन से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, लापिद और बेनेट दोनों ने अगली सरकार बनाने के लिए आदेश उन्हें सौंपे जाने की अपनी इच्छा को दोहराया.

यह भी पढ़ें: महामारी के दौरान विदेश से भारत को मिली मदद, राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को भेजी जा रही राहत सामग्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
ईरान युद्ध में दलाली के बाद US के पास कटोरा लेकर पहुंचा ‘भिखारिस्तान’, शहबाज ने ट्रंप से मांगी 10 अरब डॉलर की खैरात
PoK Elections: सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
सरकार के दबाव में चुनाव आयोग ने बदल दी तारीखें, अब 27 जुलाई से तीन चरणों में होगी POJK में वोटिंग
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget