एक्सप्लोरर

बाइडेन सरकार का बड़ा फैसला, 9/11 आतंकी हमले से जुड़े दस्तावेजों को गोपनीय सूची से हटाने का दिया निर्देश

आतंकी हमले के पीड़ित परिवार लंबे समय से इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे हैं. इस साल 11 सितंबर को इस आतंकी हमले के 20 साल पूरे होने वाले हैं. जिस से ठीक एक हफ्ते पहले ये आदेश आया है. 

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन ने 11 सितंबर, 2001 (9/11 )को हुए आतंकी हमले से संबंधित कुछ दस्तावेजों को गोपनीय सूची (secrecy list) से हटाने का निर्देश दिया है. सरकार का ये फैसला इस हमले के पीड़ित उन परिवारों के लिए मददगार साबित होगा जो सऊदी अरब सरकार के खिलाफ अपने आरोपों के संबंध में लंबे समय से रिकॉर्ड की मांग कर रहे हैं. इस साल 11 सितंबर को इस आतंकी हमले के 20 साल पूरे होने वाले हैं. जिस से ठीक एक हफ्ते पहले राष्ट्रपति जो बाइडेन का ये आदेश आया है. 

बता दें कि पिछले कई सालों से इस आतंकी हमले के पीड़ित परिवार इन दस्तावेजों को सार्वजनिक करने की मांग कर रहे थें. जिसको लेकर पीड़ितों के परिवार और सरकार के बीच टकराव चल रहा था. बाइडन ने शुक्रवार को दस्तावेजों को गोपनीय सूची से हटाने का निर्देश दिया और उन्होंने वादा किया कि उनका प्रशासन ‘‘इस समुदाय के सदस्यों के साथ सम्मानपूर्वक जुड़ना जारी रखेगा.’’

अमेरिकी लोगों के स्मृति में अब भी ताजा है ये घटना 

शासकीय आदेश में कहा गया है कि दो दशक पहले हुई यह दुखद घटना अमेरिकी इतिहास और अमेरिकियों की स्मृति में आज भी ताजा है. इसलिए ये सुनिश्चित करने का प्रयास है कि पारदर्शिता को और बढ़ाया जाए. आदेश में न्याय विभाग और अन्य कार्यकारी शाखा एजेंसियों को कुछ निश्चित रिकॉर्ड को गोपनीय सूची से हटाने की समीक्षा शुरू करने का निर्देश दिया गया और इसके लिए आवश्यक है कि अवर्गीकृत दस्तावेज अगले छह महीनों में जारी किए जाए.

बता दें कि, न्यूयॉर्क में संघीय अदालत में एक मुकदमा काफी समय से लंबित है जिसमें सऊदी अरब की सरकार और उसके अधिकारियों पर घटना से पहले विमान के अपहरणकर्ताओं को मदद उपलब्ध कराने का आरोप लगाते हुए उन्हें जिम्मेदार ठहराने का अनुरोध किया गया है.

यह भी पढ़ें 

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में बोली जाती है सबसे ज्यादा 107 भाषाएं, जानें बाकी शहरों का हाल

SC कॉलेजियम ने हाई कोर्ट में जजों की नियुक्ति के लिए 68 नामों की सिफारिश की, 10 महिला भी शामिल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
ट्रंप के खिलाफ अमेरिकी सांसद! रूसी तेल बैन पर लाए बिल को रोकने की तैयारी
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
पाकिस्तान में ईसाई परिवार पर हमला! ईशनिंदा के आरोप में घर और दुकान में लगाई आग
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
सऊदी के रियाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हमले में 12 की मौत, 309 घायल
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही
पेन्सिलवेनिया में गोलीबारी, 2 बच्चे समेत 9 की मौत, पुलिस बोली- नहीं देखी ऐसी तबाही

वीडियोज

CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!
सख्ती का असर...'जंतर-मंतर 2.0' बेअसर!
SIR पर लड़ाई...मीर जाफर तक कैसे आई? बड़ा विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
CJP प्रोटेस्ट मामले पर SC में सुनवाई, सिब्बल ने दिल्ली में ज्यादा सख्ती के खिलाफ रखा पक्ष
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
1 साल तक नहीं..., अभिजीत दीपके, सौरव दास और आशुतोष रांका को इस शर्त पर किया रिहा
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
TMC विधायक बिभास सरदार पर हमला, कार शीशे भी तोड़े, किस पर लगा आरोप?
संजय दत्त ने की ‘हनुमान अंश’ की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर को हर प्रोजेक्ट में साथ देने का किया वादा
संजय दत्त ने की 'हनुमान अंश' की तारीफ, प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर के काम को बताया काबिल-ए-तारीफ
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
शाई होप तोड़ेंगे क्रिस गेल के 3 सबसे बड़े रिकॉर्ड, आज है भारत-वेस्टइंडीज तीसरा टी20
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
ध्रुव राठी हिरासत से छूटे, CJP प्रोटेस्ट में जाएंगे तो एक्शन लेगी दिल्ली पुलिस
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
सुबह उठकर अपनी गर्लफ्रेंड को कभी न करें ऐसे मैसेज, बिगड़ सकता है रिश्ता
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Bluetooth हमेशा ऑन रखने से फोन पर क्या असर पड़ता है? जानें
Embed widget