एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: सबसे ज़्यादा सीटें जीतने वाले इमरान खान के PM बनने की राह में है '16' का रोड़ा

क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान (65) का पाकिस्तान का 19वां प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, मगर उनकी किस्मत पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है. पाकिस्तान में 272 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए कम से कम 137 सीटों की जरूरत होती है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नेशनल असेंबली चुनाव के नतीजे आने के बाद चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) ने शुक्रवार को सरकार बनाने के लिए सहयोगियों की तलाश शुरू कर दी. पार्टी को सरकार बनाने के लिए जरूरी बहुमत हासिल नहीं हो पाया है और उसे इसके लिए इसे अन्य दलों और निर्दलीय सदस्यों के सर्मथन की दरकार होगी.

इमरान खान को मिलीं 117 सीटें हालांकि पूरे देश में मतदान की प्रक्रिया पूरी होने के 40 घंटे बाद भी मतगणना जारी रही. चुनाव अधिकारियों के अनुसार, पीटीआई के उम्मीदवार 117 सीटों पर जीत दर्ज करने में कामयाब रहे हैं. सत्ताधारी पार्टी पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के खाते में 64 सीटें गई हैं, जबकि पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे बिलावल भुट्टो-जरदारी के नेतृत्व में पाकिस्तान पीपल्स पार्टी 43 सीटों के साथ तीसरे स्थान पर है.

इमरान खान का पीएम बनना तय क्रिकेटर से राजनेता बने इमरान खान (65) का पाकिस्तान का 19वां प्रधानमंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है, मगर उनकी किस्मत पर अंतिम फैसला आना अभी बाकी है. पाकिस्तान में 272 सदस्यीय नेशनल असेंबली में बहुमत के लिए कम से कम 137 सीटों की जरूरत होती है. मगर दो निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान नहीं हो पाने से अभी 270 सीटों में बहुमत पाने के लिए इमरान खान को कम से कम 136 सदस्यों के समर्थन की दरकार होगी.

कम से कम 16 सीटें कम पड़ेंगी टीवी रिपोर्ट के अनुसार, छह जगहों पर मतों की गिनती जारी थी, जिनमें से सभी सीटों पर पीटीआई के उम्मीदवार आगे चल रहे थे. अगर यह मान कर भी चलें कि पीटीआई सभी छह सीटों पर जीत हासिल करने में कामयाब रहती है तो भी पार्टी के पास 120 सीटें ही होंगी और प्रधानमंत्री की दौड़ में शामिल इमरान खान को 16 और सदस्यों के समर्थन की आवश्यकता होगी.

20 निर्दलीय के संपर्क में इमरान की पार्टी मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीटीआई ने 20 विजेता निर्दलीय उम्मीदवारों से संपर्क किया है और वो उनका समर्थन पाने को लेकर आश्वस्त है. डॉन न्यूज के अनुसार, छह सीटों पर जीत हासिल करने वाली पार्टी मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट (एमक्यूएम)- पाकिस्तान ने इमरान खान को समर्थन देने पर सहमति जताई है. डॉन ऑनलाइन के अनुसार गठबंधन करने के लिए पीटीआई के नेता जहांगीर तरीन और खली मकबूल एमक्यूएम के नेता से मिलने वाले हैं.

पीटीआई दोबारा खैबर-पख्तूनख्वा में सत्ता में लौटी है. इसे प्रांतीय विधानसभा चुनाव में नवाज शरीफ परिवार के दबदबा वाले क्षेत्र पंजाब में भी 123 सीटें मिली हैं जबकि पीएमएल-एन को 127 सीटें मिली हैं. पार्टी को वहां सरकार बनाने के लिए 297 सदस्यीय पंजाब असेंबली में 149 सीटों की दरकार होगी.

तेजस्वीर ने नीतीश को कहा कायर, देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
हॉर्मुज में दो जहाजों के बीच भीषण टक्कर, 'बल्क कैरियर' के उड़े परखच्चे, ईरान ने बचाई क्रू के 23 लोगों की जान
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
लश्कर के सरगना आतंकी हाफिज सईद के खिलाफ भारत ने निकाला गैर जमानती वारंट, अब इस कोर्ट में चलेगा केस
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ
मोसाद का ऑपरेशन ईरान, अमहदीनेजाद को बनाया था मोहरा, तेहरान की सत्ता सौंपने की थी तैयारी, फिर क्या हुआ
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब

वीडियोज

FY27 में लॉन्च होंगी 5 धमाकेदार Mid Size SUVs | #suv #newlaunch #autolive
Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
धार भोजशाला केस: सुप्रीम कोर्ट में बोला मुस्लिम पक्ष- 800 साल पुरानी मस्जिद में नमाज रुकवा दी',  CJI तुरंत बोले- 'संयम रखें...'
Bihar Politics: नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
नीतीश कुमार के बनाए रास्ते से दूर हो रही JDU? इस लिस्ट ने उठाए कई सवाल
सोनम वांगचुक के अनशन का 17वां दिन, वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
सोनम वांगचुक का वजन 8.5 KG घटा, महुआ मोइत्रा बोलीं- 'सरकार को आपकी परवाह नहीं, इसलिए...'
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
स्पेन का 19 साल का खिलाड़ी जिसने सेमीफानल से पहले फ्रांस को ललकारा, महामुकाबले में रणनीति दोनों टीमों की क्या होगी रणनीति
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
Russia Ukraine War: 4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
4 साल बाद भी क्यों नहीं रुक रहा रूस-यूक्रेन युद्ध? क्यों शांति समझौते को तैयार नहीं हैं दोनों देश
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
बगैर केमिकल इन पांच नेचुरल तरीकों से ऐसे पकाएं आम, शक्कर की तरह आएगी मिठास
Embed widget