एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में बागियों की पुलिस से भिड़ंत, चार की मौत, दो सुरक्षाकर्मियों ने भी गंवाई जान

Rawalakot POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट में पुलिस और बागियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इसमें चार आतंकी मारे गए और 2 पुलिसकर्मियों ने भी जान गंवाई.

Rawalakot POK: पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) के रावलकोट में पुलिस और बागियों के बीच भिड़ंत हो गई. इस दौरान 4 बागियों की मौत हुई है. वहीं 2 पुलिसकर्मियों ने भी जान गंवाई है. घटना PoK के रावलोट के हसनकोट इलाके की है, जहां स्थानीय पुलिस के सर्च ऑपरेशन के दौरान बागियों और रावलोट पुलिस के बीच फायरिंग हुई. बागियों ने पुलिस पर गोलीबारी के अलावा बम भी फेंके. 

बागियों के बम फेंकने की वजह से 2 पुलिसकर्मियों की मौत हो गई और 6 घायल हैं. इनका इलाज CMC रावलकोट में चल रहा है. पुलिस के साथ मुठभेड़ में मरने वालों में जर्नोश नसीम और उसके साथी हैं, जिन्हें पाकिस्तान की सरकार आतंकवादी बता रही है. पिछले साल ही जर्नोश नसीम को पाकिस्तानी सेना द्वारा गायब करने पर पूरे पाकिस्तान में विरोध प्रदर्शन हुआ था.

मानवाधिकार एक्टिविस्ट था जर्नोश

मृतक जर्नोश नसीम PoK का मानवाधिकार एक्टिविस्ट है और पाकिस्तानी सेना द्वारा PoK में लोगों का उत्पीड़न करने और उन्हें गायब करने का मुद्दा उठाता था और विरोध प्रदर्शन करता था. इसी साल अप्रैल में PoK में पाकिस्तानी सरकार के गृहमंत्री ने जर्नोश और उसके साथियों पर आतंकी गतिविधि में शामिल होने और कुछ महीने पहले पुलिस पर हमला करने का आरोप लगाया था. हालांकि जर्नोश नसीम का किसी भी आतंकी संगठन के साथ संबंध अब तक स्थापित नहीं हुआ है.

एसएसपी पुंछ ने बताया पूरा मामला

पुंछ के एसएसपी रियाज मुगल ने कहा, ''PoK के पुँछ जिले की पुलिस के मुताबिक रावलकोट मे बीती रात पुलिस को जानकारी मिली थी की जर्नोश, उसका भाई और अन्य साथी हुसैन कोट में जंगल में छिपे हैं, जिन्हें पकड़ने पुलिस की टीम पहुंची थी. क्योंकि जर्नोश उसके भाई और अन्य साथीयों पर दो हत्या के आरोप हैं , जैसे ही पुलिस पहुंची उसके साथियों ने फायरिंग की और पुलिस पर बम फेंका, जिसमें 20 पुलिसकर्मी घायल हैं और 2 की मौत हो गई.''

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
पाकिस्तान के पेशावर में स्कूल की छत गिरी, 28 बच्चों की मौत
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
चीन की जगह नेपाल ने भारत को चुना, सबसे पहले नई दिल्ली आएंगे बालेन शाह
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
US में हिंदू मंदिर को निशाना बनाने की साजिश, 19 साल का लड़का गिरफ्तार
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा
Explained: नजमे अमीनी कौन हैं? ईरान में ईशनिंदा के आरोप में 23 वर्षीय छात्रा को मौत की सजा

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
राहुल गांधी को CJI की फटकार, केंद्र-पुलिस को नोटिस, SIR पर SC में सुनवाई की बड़ी बातें
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'मैं राहुल गांधी के लिए यहां हूं', कपिल सिब्बल के बोलते ही CJI की फटकार - 'सफाई देनी होगी'
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
'कनाडाई को...', इमरान ख़ान को नोटिस पर उद्धव गुट-CJP का वार, जफर इस्लाम क्या बोले?
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
Embed widget