एक्सप्लोरर

'ऐसा ब्रिटेन बनाऊंगा जहां हमारे बच्चे दीये जला सकें...', दिवाली रिसेप्शन के बाद 10 डाउनिंग स्ट्रीट से ऋषि सुनक ने किया पोस्ट

ऋषि सुनक ने अपने नए आवास 10 डाउनिंग स्ट्रीट से दिवाली की शुभकामनाएं दी. उन्होंने कहा कि हमें ऐसा ब्रिटेन बनाना है जहां हमारे बच्चे दीये जला सकें. सुनक ने लिज ट्रस की भी सराहना की.

Rishi Sunak: ऋषि सुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री (Britain Prime Minister) बन गए हैं और उन्होंने यूके (UK) के सबसे महत्वपूर्ण ऑफिस में कार्यभार भी संभाल लिया है. भारतीय मूल के ऋषि सुनक के लिए सबसे खास बात यह रही कि उनके प्रधानमंत्री बनने की घोषणा दिवाली वाले दिन ही हुई. वहीं बुधवार (26 अक्टूबर) को ऋषि सुनक ने 10 डाउनिंग स्ट्रीट स्थित अपने आवास से दिवाली की शुभकामनाएं साझा कीं.

दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए ऋषि सुनक ने एक ऐसा ब्रिटेन बनाने की भी कसम खाई, जहां "हमारे बच्चे और पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें." उन्होंने दिवाली रिसेप्शन की एक तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट में लिखा, "नंबर 10 में आज रात के दिवाली रिसेप्शन में आकर बहुत अच्छा लगा. मैं इस काम में एक ऐसा ब्रिटेन बनाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा जहां हमारे बच्चे और हमारे पोते-पोतियां अपने दीये जला सकें और भविष्य को आशा के साथ देख सकें. सभी को दीपावली की शुभकामनाएं!"

सुनक ने की लिज ट्रस की सराहना

10 डाउनिंग स्ट्रीट से अपने एक बयान में सुनक ने कहा कि उन्हें पहले के नेताओं की गलतियों के कारण चुना गया है. हालांकि, उन्होंने यह कहते हुए उनकी सराहना की कि "मैं अपने पूर्ववर्ती लिज ट्रस को ट्रिब्यूट देना चाहता हूं. वह इस देश के विकास में सुधार करना चाहती थीं. यह एक नेक उद्देश्य है और मैंने बदलाव लाने के लिए उनकी बेचैनी की प्रशंसा की, लेकिन कुछ गलतियां की गईं, जो बुरे इरादों से नहीं बल्कि फिर भी गलतियां थीं."

'हम मिलकर अविश्वसनीय चीजें हासिल कर सकते हैं'

उन्होंने ब्रितानियों का विश्वास अर्जित करने की कसम खाई और कहा कि उनकी सरकार में हर स्तर पर ईमानदारी, व्यावसायिकता और जवाबदेही होगी. सुनक ने कहा, "भविष्य में हमारे देश का नेतृत्व करने, अपनी जरूरतों को राजनीति से ऊपर रखने, अपनी पार्टी की सबसे बेहतरीन परंपराओं का प्रतिनिधित्व करने वाली सरकार तक पहुंचने और बनाने के लिए मैं यहां आपके सामने खड़ा हूं. हम साथ मिलकर अविश्वसनीय चीजें हासिल कर सकते हैं."

सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री

गौरतलब है कि हिंदू धर्म का पालन करने वाले 42 वर्षीय ऋषि सुनक ने ऐतिहासिक नेतृत्व की दौड़ में कंजरवेटिव पार्टी के नए नेता चुने जाने के मंगलवार (25 अक्टूबर) को किंग चार्ल्स III से मुलाकात की और ऑपचारिक रूप से ब्रिटेन के प्रधानमंत्री के रूप में कार्यभार संभाला. निवेश बैंकर से राजनेता बने ऋषि सुनक 210 वर्षों में सबसे कम उम्र के ब्रिटिश प्रधानमंत्री हैं.

ये भी पढ़ें- Suella Braverman: सुएला ब्रेवरमैन ने भारत के खिलाफ खोला था मोर्चा, अब वीजा पर ऋषि सुनक से हो सकता है टकराव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा

वीडियोज

Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
अखिलेश यादव स्पीकर की किस बात से हुए नाराज? भिड़ गए, ओम बिरला ने तुरंत दिया जवाब- 'आपके आपस के विवाद...'
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
दिल्ली में प्रदर्शन के बीच CM योगी को याद आया CAA आंदोलन, कहा- दलितों-वंचितों, किसानों के बाद अब छात्रों को...
ICC ODI Rankings: सिर्फ एक रेटिंग अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
सिर्फ एक अंक से नंबर-1 बनने से चूके शुभमन गिल, विराट-रोहित को बंपर फायदा; रूट भी टॉप-10 में
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
आमिर खान ने छोड़ी अश्नीर ग्रोवर की बायोपिक, राहुल मोदी संग क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से लिया फैसला!
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
महिला सांसदों को कहे अपशब्द, कल्याण बनर्जी पर एक्शन, पूरे मानसून सत्र के लिए किए गए निलंबित
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
अस्पताल में भर्ती सोनम वांगचुक से अभिजीत दीपके की बड़ी अपील, 'अनशन तोड़ दें, हम प्रोटेस्ट को...'
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
'हमारा समय बर्बाद ना करें', लाठीचार्ज को लेकर CJI सूर्यकांत की टिप्पणी पर भड़की कॉकरोच जनता पार्टी, कहा- इतना अहंकार...
Embed widget