एक्सप्लोरर

चुनाव जीतने के बाद पहली बार जून में G-20 के मंच पर मिलेंगे PM मोदी और ट्रंप

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे. ये मुलाकात जी-20 शिखर सम्मेलन के मंच से इतर हो सकती है. बता दें कि जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को होगा.

वॉशिंगटन: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अगले महीने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मिलेंगे. ये मुलाकात जी-20 शिखर सम्मेलन के मंच से इतर हो सकती है. दोनों नेता इस मुलाकात पर सहमत हुए हैं. इस मुलाकात के मूल में अमेरिका-भारत रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने और पिछले दो साल की उपलब्धियों पर फोकस करना रहेगा.

व्हाइट हाउस ने कहा कि ट्रंप ने लोकसभा चुनावों में ऐतिहासिक जीत हासिल करने के लिए पीएम मोदी को फोन कर बधाई दी है. एक बयान में व्हाइट हाउस ने कहा, ‘‘(दोनों) नेता ओसाका में जी-20 शिखर सम्मेलन में एक-दूसरे से मुलाकात को लेकर उत्सुक हैं. वहां अमेरिका, भारत और जापान एक स्वतंत्र और खुले भारत-प्रशांत के लिए अपनी साझा दृष्टि पर काम के लिए एक त्रिपक्षीय बैठक करेंगे.’’

बता दें कि जापान में जी-20 शिखर सम्मेलन 28 और 29 जून को होगा. बाद में जापान की यात्रा पर जाने से पहले ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अभी-अभी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की और मैंने उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी.’’

राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘मैंने अपने देश की ओर से, अपनी ओर से और हर व्यक्ति की ओर से बधाई दी. उन्होंने चुनावों में शानदार जीत दर्ज की. वह मेरे दोस्त हैं. भारत से हमारे बहुत अच्छे रिश्ते हैं.’’राष्ट्रपति ट्रंप ने बाद में एक ट्वीट भी किया और मोदी को ‘‘महान व्यक्ति और भारत के लोगों का नेता’’ कहकर उनकी तारीफ की.

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, ‘‘वह (मोदी) महान व्यक्ति और भारत के लोगों के नेता हैं- भारत के लोग सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास वह (मोदी) हैं.’’

देश में सबसे अधिक बिहार की जनता ने दबाया NOTA का बटन, यहां जानें अन्य राज्यों के आंकड़े DA के चुने गए नए सांसदों की बैठक आज, पीएम मोदी को औपचारिक तौर पर नेता चुना जाएगा सूरत: कोचिंग सेंटर में लगी आग से 19 बच्चों समेत 20 की मौत, पीड़ित परिवारों को ₹4-4 लाख के मुआवजे का एलान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप पर इंडियन टूरिस्ट से भरी नाव पलटी, हेल्पलाइन नंबर जारी, क्या बोला भारतीय दूतावास?
वियतनाम में इंडियन टूरिस्ट की नाव पलटी, हेल्पलाइन नंबर जारी, क्या बोला भारतीय दूतावास?
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

वीडियोज

Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive
'Lock Upp 2' में Shreya Kalra का दावा, Kushal Tandon और Shivangi Joshi के रिश्ते पर किया बड़ा खुलासा
Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'मैं नरोत्तम मिश्रा को बहुत अच्छे से जानता हूं, वो...', दतिया बवाल के बीच बोले कैलाश विजयवर्गीय
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
IND vs ENG 5th T20 Playing 11: आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
आज खेलेंगे संजू सैमसन? कौन होगा बाहर, देखें पांचवें टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग XI
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Parallel Universe पर रिसर्च कर रहा था 78 साल का शख्स, अचानक हुआ लापता; सोशल मीडिया पर गरमाई बहस 
Embed widget