एक्सप्लोरर

पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में क्यों किया था बुल्गेरिया के प्रधानमंत्री का जिक्र? जानें

राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने समकक्ष का जिक्र किया.उन्होंने बुल्गारिया के पीएम को जुर्माना भरने की मिसाल देकर मास्क का महत्व बताया.

प्रधानंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कड़े नियमों की वकालत की है. उन्होंने बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बॉयको बोरिसॉव के साथ पेश आई घटना का उदाहरण दिया. उन्होंने बताया कि कैसे उनके समकक्ष को सार्वजनिक स्थल पर मास्क ना पहनने पर जुर्माना भरना पड़ा था.

23 जून को बुल्गारिया के प्रधानमंत्री बॉयको बोरिसॉव बिना मास्क के चर्च गए थे. हालांकि इस दौरान मुल्क में उनकी सरकार ने कोरोना वायरस संक्रमण के फैलाव को रोकने के लिए चंद उपाय किए थे. जिनका पालन करना सार्वजनिक स्थलों पर जानेवालों के लिए जरूरी था. राष्ट्र के नाम संबोधन में भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि उनके समकक्ष को भी मास्क नहीं पहनने पर 13 हजार रुपये का जुर्माना भरना पड़ा था.

क्या हुआ था बुल्गारिया के पीएम के साथ?

बुल्गारिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने सार्वजनिक स्थलों पर फेस मास्क पहनने का नियम लागू किया था. मगर प्रधानमंत्री बिना मास्क पहने ही चर्च में नजर आए. नियमों के उल्लंघन की तस्वीर सामने आने पर स्वास्थ्य मंत्रालय ने उनके खिलाफ 13 हजार रुपये जुर्माने का ऐलान किया. हालांकि बुल्गारिया कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे कम प्रभावित होनेवाला देश है मगर सुरक्षा के प्रति वहां कड़े नियम लागू किए गए. दो हफ्ते पहले संक्रमण के मामले में उस वक्त उछाल देखा गया जब यहां नियमों में ढील दी गई. मास्क पहनने के नियम को हटाया गया, सिनेमा हॉल, थियेटर, रेस्टोरेंट, खेल मैदान खोलने की इजाजत दी गई.

क्यों देना पड़ा अपने समकक्ष का हवाला?

दरअसल अनलॉक-2 के बारे में प्रधानमंत्री मोदी लोगों को बता रहे थे. उन्होंने कहा कि अनलॉक-1 में लोगों की लापरवाही सामने आती रही है. लोग बिना मास्क के सार्वजनिक स्थल पर देखे गए. लापरवाही के प्रति जरा सा भी उनमें गंभीरता नहीं पाई गई. लिहाजा उन्होंने अनलॉक-2 में कड़े नियमों की वकालत करते हुए लोगों से मास्क और दो गज की दूरी का जिक्र किया. उन्होंने इशारा दिया कि अब देश के नागरिकों को फिर से सतर्कता दिखाने की जरूरत है. जो लोग नियमों का पालन नहीं कर रहे उन्हें रोकना और समझाना होगा.

तमिलनाडु के न्यूवेली थर्मल प्लांट में बड़ा धमाका, कई लोगों की मौत होने की आशंका

विमानन ईंधन 7.5 फीसदी हुआ महंगा, पेट्रोल-डीजल कीमतों में आज नहीं हुआ कोई बदलाव

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget