एक्सप्लोरर

America On PM Modi : अमेरिका का बड़ा बयान, कहा- पीएम मोदी रुकवा सकते हैं रूस-युक्रेन युद्ध

America On PM Modi : अमेरिका ने माना कि भारत-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है.

America On PM Modi : राष्ट्रपति पुतिन से मिलने पीएम मोदी जब रूस गए तो अमेरिका ने चिंता जाहिर की थी. उसने ये भी कहा था कि अमेरिका पीएम मोदी के बयानों पर नजर रखेगा, लेकिन अब अमेरिका भारत की ताकत को पहचान चुका है. उसने माना है कि यूक्रेन और रूस के युद्ध को केवल भारत ही रुकवा सकता है. अमेरिका ने माना कि भारत-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने में अहम भूमिका निभा सकता है. अमेरिका ने बुधवार को बयान जारी कर कहा, रूस के साथ भारत के पास वो क्षमता है, जिसके चलते वह व्लादिमीर पुतिन को युद्ध खत्म करने के लिए मना सकता है. अमेरिका ने यह बयान मोदी की दो दिवसीय रूस यात्रा के ठीक बाद दिया है. 

व्हाइट हाउस की प्रवक्ता कैरीन जीन पियरे ने कहा, हमारा मानना है कि रूस के साथ भारत के संबंध राष्ट्रपति पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को खत्म करने का आग्रह करने की क्षमता देते हैं, लेकिन इसे खत्म करना राष्ट्रपति पुतिन का काम है. पुतिन ने ही युद्ध शुरू किया था और वे ही इसे समाप्त कर सकते हैं. 

पुतिन को गले लगाया तो भड़क गए थे यूक्रेन के राष्ट्रपति
जब पीएम मोदी ने पुतिन को गले लगाया तो जेलेंस्की ने आलोचना की. उन्होंने इसे शांति प्रयासों के लिए बड़ा झटका बताया था. यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने पुतिन को खूनी तक बता दिया था.  उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी पुतिन से मुलाकात कर रहे थे, तभी रूसी मिसाइलें यूक्रेन पर हमला कर रही थीं. रूस कीव में बच्चों के अस्पताल को निशाना बना रहा था. मोदी ने सोमवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से उनके आवास पर मुलाकात की थी. सोमवार सुबह ही रूसी मिसाइलों ने यूक्रेन के शहरों पर हमला किया. 

पीएम मोदी ने जताई चिंता
राष्ट्रपति पुतिन से मुलाकात के दौरान पीएम मोदी ने मंगलवार को यूक्रेन में 29 महीने से चल युद्ध और उसमें मारे गए लोगों को लेकर चिंता व्यक्त की थी. उन्होंने मासूम बच्चों की मौत का जिक्र किया था. पीएम ने कहा कि मासूम बच्चों की हत्या पर उनका दिल फट जाता है. जिस दिन पीएम रूस में पुतिन से मिले थे, उसी दिन यूक्रेन पर हमला किया गया था. इसमें कम से कम 37 लोग मारे गए और 170 अन्य घायल हुए थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
रूस से तेल-गैस खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप का बड़ा ऐलान
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
CJP के प्रोटेस्ट पर अमेरिका में हलचल, US सांसदों ने मार्को रुबियो से की ये डिमांड
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
पाकिस्तानी सुरक्षबलों की खैबर पख्तूनख्वा में कार्रवाई, TTP के 10 लड़ाके ढेर
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें सब कुछ
अभिजीत दीपके के खिलाफ किन धाराओं में कार्रवाई? पुलिस का अगला कदम क्या, जानें
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
राजस्थान: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण हादसा, 7 लोगों की मौत
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये हॉरर फिल्म अब OTT पर फैलाएगी दशहत, जानें- कब और कहां देखें?
4 हजार करोड़ से ज्यादा कमाने वाली ये फिल्म अब ओटीटी पर होगी रिलीज, जानें- कब और कहां देखें?
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
NZ टूर के लिए टेस्ट और ODI टीम का ऐलान, 6 बड़ी बातें आई सामने
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
'कहां हैं, कोई अपडेट नहीं...', दीपके की हिरासत पर बोली CJP, पुलिस पर किडनैपिंग का आरोप
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
ट्रंप ने सिर्फ 5 दिन में नई प्रेस सेक्रेटरी को पद से हटाया? सामने आई वजह
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
भारत छोड़ने के ख्याल से भावुक हुई विदेशी महिला, मॉल में गरबा देख छलके आंसू
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
क्या काली बिल्ली के रास्ता काटने पर सच में होता है अपशगुन, जानें क्या है सच?
Embed widget