एक्सप्लोरर

ब्राजील के अमेजन राज्य में बड़ा विमान हादसा, सभी 14 सवार लोगों की मौत

Brazil Plane Crash: विमान दुर्घटना को लेकर शहर के मेयर ने कहा कि सभी मृतकों की पहचान की जाएगी और उनके परिवारों को शव के अवशेष दे दिए जाएंगे.

Plane crash in Barcelos: ब्राजील में एक विमान दुर्घटना में चालक दल सहित 14 लोगों की मौत हो गई. सीएनएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक विमान अमेजन के भीतर इलाके में क्रैश कर गया. सीएनएन ने बार्सिलोस के मेयर के हवाले से बताया कि सभी मृतकों को रविवार को मनौस शहर ले जाया जाएगा. बार्सिलोस के मेयर एडसन डी पाउला रोड्रिग्स मेंडेसने बताया कि ब्रासीलिया, साओ पाउलो और मिनस गैरेस की पीड़ितों की पहचान की जा चुकी है. 

अमेजन के गवर्नर विल्सन लिमा ने एक्स पर इस घटना को लेकर संवेदना जताई है. उन्होंने लिखा, मुझे इस शनिवार को बार्सिलोस में हुई विमान दुर्घटना के शिकार 12 यात्रियों और चालक दल के दो सदस्यों की मौत पर गहरा अफसोस है. हमारी टीमें आवश्यक सहायता प्रदान करने के लिए शुरू से ही काम कर रही हैं. परिवार और दोस्तों के लिए, मेरी एकजुटता और प्रार्थनाएं.

खराब मौसम बनी हादसे की वजह

ब्राजील मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्घटना दोपहर 3 बजे  के आसपास हुई जब विमान ब्रासीलिया शहर में उतरने की कोशिश कर रहा था. यह जगह अमेजन की की राजधानी मनौस से लगभग 400 किमी दूर है, जहां से विमान रवाना हुआ था. 

विमान में सवार यात्री मछ्ली पकड़ने के लिए (शैकिया तौर पर) जा रहे थे. जानकारी के मुताबिक विमान की लैंडिंग के वक्त मौसम खराब थी और भारी बारिश हो रही थी,जो दुर्घटना का कारण बनी.

विमान कंपनी ने क्या कहा?

विमान का संचालन करने वाली कंपनी मनौस एयरोटैक्सी ने एक बयान में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि की है. कंपनी ने बताया है कि दुर्घटनाग्रस्त विमान पीटी-एसओजी है. कंपनी ने कहा, "यात्रियों और चालक दल की सुरक्षा हमेशा प्राथमिकता होती है, इसलिए हम निश्चित हैं कि दुर्घटना में शामिल विमान और चालक दल उड़ान योग्यता के लिए जरूरी सभी नागरिक उड्डयन प्राधिकरण आवश्यकताओं को पूरा करते हैं, और हम इस दुर्घटना से संबंधित सभी ब्यौरों को स्पष्ट करने के लिए प्रतिबद्ध हैं"  कंपनी ने आगे कहा, "हमारे विचार और प्रार्थनाएं इस दुखद घटना से प्रभावित हुए सभी लोगों के साथ हैं."

विमान में कौन था सवार?

सीएनएन को दिए इंटरव्यू में बार्सिलोस के मेयर एडसन मेंडेस ने बताया कि विमान को एक बिजनेसमैन ने किराए पर लिया था. वे अपने दोस्तों के साथ ब्रासीलिया में शौकिया तौर पर मछली पकड़ने आते थे. ये जगह एक अंतरराष्ट्रीय गंतव्य है.

ये भी पढ़ें:

आज से हमेशा के लिए बंद हो जाएगा लंदन का इंडिया क्लब, जानें भारत की आजादी में था क्या योगदान?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
होर्मुज पर अब 20% वसूली से डोनाल्ड ट्रंप का यू-टर्न, नए प्लान का किया ऐलान, बोले- मिडिल ईस्ट…
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
मुजफ्फराबाद कूच से 24 घंटे पहले पाक का 78 साल पुराना नैरेटिव ध्वस्त, आजादी के नारों से गूंज रहा रावलकोट
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
साउथ चाईना शी पर क्या है भारत का स्टैंड? विदेश मंत्रालय का आ गया बड़ा बयान, कहा- हमारा रुख...
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
पंजाब कांग्रेस में खींचतान के बीच आलाकमान की बड़ी बैठक, राहुल गांधी का सीधा मैसेज - 'किसी भी सूरत में...'
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
शाहिद अफरीदी और शोएब अख्तर भारत में सप्लाई करते थे ड्रग्स, खुलासे से क्रिकेट जगत हैरान
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Jharkhand: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
झारखंड: गुमला में 3 साल की बच्ची से रेप, पैसे लेकर पंचायत ने दबाया मामला, आरोपी गिरफ्तार
Embed widget