एक्सप्लोरर

Cobra in Plane: 11000 फुट की ऊंचाई पर पायलट को सीट के नीचे दिखा कोबरा सांप, ऐसे बची जान

Cobra In Flight: पायलट छोटा प्लेन उड़ा रहा था. तभी उसकी नजर अपनी सीट के नीचे पड़ी, जहां किसी चीज का एहसास हुआ. ध्यान से देखने के बाद उसके होश उड़ गए. पायलट की सीट के नीचे कोबरा रेंग रहा था.

 Viral news: दक्षिण अफ्रीका में एक विमान को उस वक्त इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी, जब पायलट ने देखा कि उसकी सीट के नीचे कोबरा सांप रेंग रहा है. यह विमान उस वक्त 11 हजार फुट की ऊंचाई पर था. ऐसे में पायलट ने सूझ बुझ दिखाते हुए प्लेन को लैंड कराया, जिसके बाद उसने अपनी जान बचाई. 

दरअसल, यह पूरा मामला दक्षिण अफ्रीका के पायलट रुडोल्फ एरस्मस से जुड़ा हुआ है. जिन्होंने आम दिनों की तरह अपने सफर की शुरुआत की. उन्हें इस बात का तनिक भी अंदाजा नहीं था कि आज उनके साथ कुछ अलग होने वाला है. पायलट अपना छोटा प्लेन उड़ा रहे थे. तभी उनकी नजर अपनी सीट के नीचे पड़ी. जहां उन्हें किसी चीज का एहसास हुआ. ध्यान से देखने के बाद उनके होश उड़ गए. पायलट की सीट के नीचे कोबरा रेंग रहा था. जिसे देख  रुडोल्फ एरस्मस पहले डर गए लेकिन उन्होंने अपना धैर्य नहीं खोया. बिना किसी हड़बड़ी के उन्होंने विमान को सुरक्षित लैंड कराया. जिस वजह से विमान में सवार चार लोगों की जान बच गई. 

पायलट ने खुद बताया घटना के बारे में 

इस घटना का जिक्र खुद पायलट ने ‘टाइम्स लाइव' वेबसाइट पर किया है. उन्होंने बताया है कि यह बेहद तनावपूर्ण स्थिति थी. मेरे साथ चार लोग विमान में सवार थे. जब हमने सांप को  कॉकपिट के अंदर देखा तब थोड़ा डर लगा . लेकिन तब हम 11 हजार फुट की ऊंचाई पर थे. हमने बिना किसी हड़बड़ी के विमान को नीचे उतारने का फैसला किया. हालांकि नीचे उतरने के बाद वह सांप इंजन में घुस गया. हमने उसे ढूंढने का प्रयास किया लेकिन वह नहीं मिला. 

पायलट की तारीफ कर रहे एक्सपर्ट 

पायलट के अनुसार विमान में मिला कोबरा सांप बेहद खतरनाक प्रजाति का माना जाता है. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर इस प्रजाति का सांप किसी को काट ले तो एक घंटे से भी कम समय में पीड़ित की मौत हो जाती है. न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार रुडोल्फ पिछले पांच वर्षों से प्लेन उड़ा रहे हैं. उन्होंने संकट के दौरान जिस सूझबूझ का परिचय दिया, उसकी विमान एक्सपर्ट भी बेहद तारीफ कर रहे हैं. 

इस घटना को लेकर पायलट ने कहा कि हमें विपरीत परिस्थितियों से निपटने की ट्रेनिंग दी जाती है लेकिन कॉकपिट में सांपों से निपटने के बारे में कभी नहीं बताया गया. यह बिल्कुल अजीब स्थिति थी.. फिलहाल, उस कोबरा का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है. इंजीनियर अब तक इसका पता नहीं लगा पाए हैं कि वो कहां है.

ये भी पढ़ें: Padma Bhushan Sudha murthy: ऋषि सुनक की सास सुधा मूर्ति को भारत में मिला पद्म भूषण तो खुशी से गदगद हुए ब्रिटिश प्रधानमं​त्री, जानें क्या कुछ बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
ट्रंप और पुतिन के बीच फोन पर हुई ऐसी बात कि रूस को मिल गई बड़ी राहत
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
पनामा में 7.6 तीव्रता के भूकंप से कांपी धरती, मकानों में दरारें, हुआ नुकसान
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
‘ICC धमकी देना बंद करे, नहीं तो हम...’, ट्रंप प्रशासन ने प्रतिबंध लगाकर क्या कहा?
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का
नोबेल शांति पुरस्कार: ट्रंप के लिए बैटिंग करते रहे शहबाज शरीफ, जानें इजरायल क्यों भड़का

वीडियोज

वो दरिंदों के जाल में फंस गई थी !
बिना मंजूरी प्रदर्शन से ज्ञानेश का इस्तीफा हो जाएगा?
Delhi में मेट्रो-रेल बंद करने पर SC ने लगाई फटकार
10 अक्टूबर को लेकर दिल्ली में कैसा 'डर' ?
विपक्ष ने राष्ट्रपति मुर्मू को सौंपा ज्ञापन

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'AAP, TMC, योगेंद्र यादव और...' CJP के जंतर-मंतर प्रोटेस्ट को किन दलों ने दिया समर्थन?
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
'पुराने बॉयफ्रेंड को भेज रही थीं लव यू और हार्ट...', पत्नी पर तेज प्रताप यादव का आरोप
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले कप्तान शाई होप; जानें
5 पर गिरे 2 विकेट, 250 रन के ऐतिहासिक चेज पर क्या बोले शाई होप
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
CJP के दिल्ली प्रोटेस्ट में सोनम वांगचुक क्यों नहीं हो रहे शामिल, खुद बताया कारण
नानी ने The Paradise के ओटीटी वर्जन में किए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
'द पैराडाइज' के ओटीटी वर्जन में हुए बदलाव, अनसीन फुटेज हो सकती है शामिल
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
शारजाह में तेल टैंकर पर ड्रोन अटैक, जहाज पर 22 भारतीय थे सवार, मंत्रालय ने क्या बताया?
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
बॉस हो तो ऐसा... ठंड में कांपते कर्मचारी को गिफ्ट कर दी BMW, मामला वायरल
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Office जाने के लिए कौन-सा वाहन सही, Scooter-Bike या EV?
Embed widget