एक्सप्लोरर

COVID-19 Vaccine for Children: बच्चों के लिए नवंबर तक फाइजर का टीका उपलब्ध होने की संभावना कम

Pfizer COVID-19 Vaccine for Children: फाइजर का टीका अभी 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि करीब 10 करोड़ लोगों को फाइजर का टीका लग चुका है.

फाइजर ने अपने कोविड-19 टीके के बच्चों पर असर संबंधी अनुसंधान के परिणाम अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन (एफडीए) को सौंप दिए हैं, लेकिन यह टीका संभवत: नवंबर तक उपलब्ध नहीं हो सकेगा.

कंपनी ने मंगलवार को बताया कि उसने पांच से 11 साल तक के बच्चों को टीका लगाए जाने को लेकर हाल में किए गए एक अध्ययन के आंकड़े स्वास्थ्य नियामकों को मुहैया कराए थे. अधिकारियों ने इससे पहले कहा था कि वे आगामी सप्ताह में टीकों का इस्तेमाल करने की अनुमति के लिए एफडीए से निवेदन करेंगे.

कंपनी द्वारा आवेदन दायर करने के बाद अमेरिकी नियामक और सार्वजनिक स्वास्थ्य अधिकारी सबूतों की समीक्षा करेंगे और सार्वजनिक बैठकों में अपनी सलाहकार समितियों से परामर्श करेंगे ताकि यह निर्धारित किया जा सके कि टीके सुरक्षित और पर्याप्त रूप से प्रभावी हैं या नहीं. सभी मापदंडों पर खरे उतरने के बाद ही बच्चों के लिए टीके की सिफारिश की जा सकेगी.

थैंक्सगिविंग तक उपलब्ध नहीं होंगे टीके

प्रक्रिया की जानकारी रखने वाले एक अधिकारी ने बताया कि इस प्रक्रिया का अर्थ है कि टीके ‘थैंक्सगिविंग’ से पहले संभवत: उपलब्ध नहीं होंगे, लेकिन एफडीए यदि तेजी से कार्रवाई करता है, तो टीकों के नवंबर की शुरुआत में उपलब्ध होने की उम्मीद है.

दवानिर्माता और उसकी सहयोगी कंपनी जर्मनी की बायोएनटेक ने कहा कि वे ‘‘आगामी सप्ताह में’’ पांच से 11 साल के बच्चों के लिए अपने टीके के आपात इस्तेमाल की अनुमति के लिए अनुरोध कर सकते हैं. कंपनी की ‘यूरोपियन मेडिसिन्स एजेंसी’ और अन्य नियामकों को भी आंकड़े मुहैया कराने की योजना है.

फाइजर का टीका अभी 12 साल या उससे अधिक आयु के लोगों के लिए उपलब्ध है. रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र ने बताया कि करीब 10 करोड़ लोगों को फाइजर का टीका लग चुका है.

यह भी पढ़ें:

गुरुग्राम: पति ने डॉक्टर पत्नी को ट्रैक करने के लिए कार में लगवा दी GPS डिवाइस, केस दर्ज

कोविड-19 से मरने वालों के परिवार को ओडिशा सरकार देगी 50,000 की आर्थिक मदद, राज्य सरकार ने की घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को कर दिया तलब
होर्मुज स्ट्रेट में भारतीय नाविक की मौत के बाद एक्शन में भारत सरकार, ईरानी दूतावास को किया तलब
यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'

वीडियोज

Breaking | US Iran War | Hormuz Strait: होर्मुज पर कंट्रोल को लेकर ईरान ने धमका दिया! | Trump
Breaking | US Massive Attack on Iran: ईरान के 70 ठिकानों पर ट्रंप का विनाशक अटैक! | Khamenei
Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
लालू यादव को 'सुप्रीम' राहत, चारा घोटाला मामले में SC ने जमानत रद्द करने से किया इनकार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
सांसद राजकुमार रोत के गनमैन पर जानलेवा हमला, साथी कांस्टेबल ने शराब के नशे में चाकू से किया वार
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
127 किलो का क्रिकेटर, एक कैच से बन गया था वर्ल्ड कप का हीरो, अब कहां हैं बरमूडा के ड्वेन लेवरॉक?
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
एक ही खर्च में डबल कमाई! मछली पालन के साथ बिना मिट्टी के सब्जियां उगाने का ये है जादुई फॉर्मूला
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
E20 को लेकर सख्त हुई सरकार, ऐसे लोगों पर दिए कड़े एक्शन के निर्देश, जानिए क्या है मामला?
Embed widget