एक्सप्लोरर

Fire In Peru Gold Mines: पेरू में सोने की खदान में लगी भीषण आग, 27 लोग जिंदा जले, सभी की मौत

Peru Gold Mines: आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए.

Peru Gold Mines Incident: दक्षिणी पेरू (Peru) के एक दूरदराज के इलाके में स्थित सोने की खदान में रविवार (7 मई) को आग लग गई. इस हादसे में कम से कम 27 मजदूरों की मौत हो गई. इसी बात की जानकारी स्थानीय अधिकारियों ने दी. उन्होंने इस घटना को पेरू के इतिहास की सबसे खराब खनन त्रासदियों में से एक माना है.

सोने की खदान में आग लगने की खबर मिलते ही पीड़ित परिवारों के परिजन घटनास्थल पर अपनों की तलाश करने पहुंच गए. हादसे में मारे गए पीड़ितों में से एक की पत्नी का रोते-रोते बुरा हाल हो गया. रोया मार्सेलिना एगुइरे नामकी महिला के 51 वर्षीय पति फेडेरिको इडमे ममानी भी हादसे के शिकार हो गए.

खदान में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट 
रोया मार्सेलिना एगुइरे अपने पति की मौत पर दहाड़े मार कर रो रही थी. वहीं पीड़ित के भाई फ्रांसिस्को ने कहा कि हम जानते हैं कि खदान के अंदर शॉर्ट सर्किट हुआ, जिसके बाद विस्फोट हो गया, जो कुछ भी हुआ उससे हम बहुत सदमे में हैं. स्थानीय पुलिस ने पुष्टि की है कि आग अरेक्विपा क्षेत्र में ला एस्पेरांज़ा 1 खदान के अंदर एक सुरंग में लगी थी.  

आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट को बताया जा रहा है. पब्लिक प्रॉसिक्यूटर गियोवन्नी माटोस ने चैनल एन टेलीविजन को बताया कि खदान के अंदर 27 लोग मर गए. हालांकि, स्थानीय मीडिया ने पहले कहा था कि क्षेत्रीय राजधानी अरेक्विपा शहर से 10 घंटे की दूरी पर स्थित कोंडेसुयोस प्रांत में खदान में विस्फोट के बाद आग लगी.

खदान की गहराई 100 मीटर थी
पेरू के स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शॉर्ट सर्किट से हुए विस्फोट से  खदान के अंदर लगे लकड़ी के खंभे में आग लग गई. वहीं खदान की गहराई 100 मीटर थी. स्थानीय मीडिया में आग लगने की खबर तभी छपी, जब पुलिस ने मरने वालों का ब्योरा जुटा लिया था. पीड़ितों के शवों को निकालने से पहले बचाव दल खदान को सुरक्षित करने की कोशिश में लगी हुई थी.

इस दौरान बचाव दल से जुड़े एक व्यक्ति ने कहा कि हमें ऐसी जगह बनानी होगी जहां मृतक सुरक्षित हों, ताकि हम खदान के अंदर जा सके और लाशों को बरामद कर सकें. यानाक्विहुआ के मेयर जेम्स कैसक्विनो ने एंडीना समाचार एजेंसी को बताया कि ज्यादातर खनिक दम घुटने और जलने से मर गए होंगे. इससे पहले साल 2022 में खनन से जुड़े हादसे में कुल 39 लोगों की मौत हो गई थी.

ये भी पढ़ें:दुकान का ताला तोड़ सिर्फ दाहिने पैर के लिए 200 जूते चुरा ले गए चोर, जानें ऐसा क्यों किया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoK में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल, 35वें दिन भी विद्रोह जारी, 'आजादी' के नारों से गूंजा रावलकोट
PoK में पाकिस्तान के खिलाफ उबाल, 35वें दिन भी विद्रोह जारी, 'आजादी' के नारों से गूंजा रावलकोट
Iran US War: ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ऐसी ताकत से मारेंगे..., यूएस पर पलटवार की ईरान ने दी धमकी तो एक्शन में आए नेतन्याहू
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
ब्रूसेल्स कंस्ट्रक्शन साइट पर लगी आग में कई लोगों की मौत, लापता लोगों की जारी तलाश
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी
लगातार 5 धमाकों से दहला बुशहर-बंदर अब्बास, ईरान का पलटवार- होर्मुज में नहीं चलने देंगे ट्रंप की दादागिरी

वीडियोज

Salman Khan की Maatrubhumi पर फिर संकट! रिलीज़ से पहले 40% फिल्म दोबारा शूट
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? #nitingadkari #e20fuel #autolive
Operation Safed Sagar की अनसुनी कहानी अब आएगी सबके सामने
59 की उम्र में Sunita Ahuja का बॉलीवुड डेब्यू, बेटे Yashvardhan Ahuja संग करेंगी शुरुआत
Bollywood News: ट्रोलिंग से तौबा या प्रेग्नेंसी का नया ड्रामा? कियारा आडवाणी की 'दूसरी प्रेग्नेंसी' का सच आया सामने! (14-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
बंगाल में सत्ता परिवर्तन के साथ तसलीमा की किस्मत भी पलटी, 20 साल बाद अपनी पसंदीदा जगह लौटेंगी
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
'हवा में उड़ने वाली बस लाऊंगा', E20 के बाद क्या है नितिन गडकरी का अगला प्लान? खुद बता दिया
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
बांकीपुर में BJP ने झोंकी ताकत, स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, नितिन नवीन सहित 40 नाम
Watch: एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे एमएस धोनी, अचानक नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न; फिर...
एजबेस्टन में स्टैंड में बैठे टीम इंडिया को सपोर्ट कर रहे थे धोनी, नन्हे फैन ने ऑफर किए पॉपकॉर्न
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई, बताया सारा सच
तारक मेहता' में नहीं कटेगा 'जेठालाल' का रोल, दिलीप जोशी के एग्जिट पर मेकर्स ने दी सफाई
Explained: आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी? कहीं POCSO में न फंस जाए आपका बच्चा
आओ सेक्स के बारे में बात करें! स्कूली बच्चों को यौन शिक्षा देना क्यों जरूरी?
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
Opinion: होर्मुज से उठता धुआं, अरब दुनिया की बेचैनी और आने वाले दिनों का खतरा
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
'नमाज के लिए मुस्लिम पक्ष को दी जाएगी जगह', धार भोजशाला केस में सुप्रीम कोर्ट का आदेश, हाईकोर्ट के फैसले पर रोक नहीं
Embed widget