एक्सप्लोरर

सूडान में अर्धसैनिक समूह ने बनाया शिविरों पर निशाना, दो दिन में करीब 100 लोगों की मौत, UN ने किया बड़ा दावा

Attack on camps in Sudan: सूडान में हालात लगातार खराब हो रहे हैं. इसी बीच सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर इलाके में दो दिन तक लगातार हमले किए.

Attack on camps in Sudan: सूडान के कुख्यात अर्धसैनिक समूह ने दारफुर क्षेत्र में बेघर लोगों के शिविरों पर दो दिन तक हमला किया, जिसमें 100 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई. मारे गए लोगों में 20 बच्चे और 9 राहतकर्मी भी शामिल हैं. संयुक्त राष्ट्र में सूडान की मानवीय समन्वयक क्लेमेंटाइन नक्वेता-सालमी ने बताया कि यह हमला रैपिड सपोर्ट फोर्सेस (RSF) और उनके साथ जुड़े लड़ाकों ने किया. उन्होंने शुक्रवार को जमजम और अबू शोरौक नाम के शिविरों और उत्तरी दारफुर प्रांत की राजधानी अल-फशर के पास एक शहर पर हमला किया.

संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक, अल-फशर शहर अभी भी सेना के नियंत्रण में है. सूडान में दो साल पहले शुरू हुए गृहयुद्ध के बाद से सेना और आरएसएफ (रैपिड सपोर्ट फोर्सेस) के बीच लड़ाई जारी है. इस संघर्ष में अब तक 24,000 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है, लेकिन कार्यकर्ताओं का मानना है कि असली संख्या इससे भी ज्यादा हो सकती है. एनक्वेटा-सालमी ने अपने बयान में बताया कि शनिवार को इन शिविरों पर दोबारा हमला हुआ. इस हमले में जमजम शिविर में काम कर रहे नौ राहतकर्मियों की भी मौत हो गई.

आरएसएफ ने आरोपों को खारिज किया

आरएसएफ ने इस बीच उन पर लगे अत्याचार के आरोपों को खारिज कर दिया है, खासकर जमजम कैंप को लेकर. उन्होंने इन आरोपों को झूठा और मनगढ़ंत बताया है. शनिवार को जारी एक बयान में आरएसएफ ने कहा कि एक वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है जिसमें नागरिकों की तकलीफ दिखाई गई है. उन्होंने दावा किया कि यह वीडियो सूडानी सेना ने उन्हें बदनाम करने के लिए बनाया है.

आरएसएफ ने सेना पर आरोप लगाया कि वह झूठे प्रचार के लिए नकली कलाकारों और बनावटी सीन का इस्तेमाल कर रही है ताकि उन्हें गलत दिखाया जा सके. इस अर्धसैनिक समूह ने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का पालन करता है और सेना पर आरोप लगाया कि वह असली अपराधों से लोगों का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है, जो खुद उसने सूडानी जनता के खिलाफ किए हैं.

2023 में शुरू हुआ था सत्ता के लिए संघर्ष 

सूडान में सेना और आरएसएफ के बीच सत्ता को लेकर शुरू हुआ संघर्ष अप्रैल 2023 में युद्ध का रूप ले चुका है, जिससे देश में लोकतंत्र लाने की उम्मीदें टूट गई हैं. इस युद्ध की वजह से लाखों लोग अपने घर छोड़ने को मजबूर हो गए हैं और दारफुर जैसे इलाकों में भारी तबाही मच चुकी है. अब खार्तूम में सेना के नए हमलों के चलते आरएसएफ पर दबाव और भी बढ़ गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनके सभी लिस्ट में हूं’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
‘वो मुझे मारने की साजिश रच रहे, मैं उनके सभी लिस्ट में हूं’, ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा दावा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, यूरेनियम से लेकर डिफेंस तक जानें क्या रहेगा अहम एजेंडा
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने अमेरिका और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
बात खत्म... युद्ध शुरू? डील के 22 दिन बाद फिर आमने-सामने यूएस और ईरान, मिडिल ईस्ट में बढ़ा तनाव
US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'
US-ईरान में बढ़ते तनाव के बीच भारत का आया पहला रिएक्शन, कहा - 'इस विवाद का...'

वीडियोज

Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir
Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget