एक्सप्लोरर

ओसामा बिन लादेन को लेकर बुरे फंसे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान, आतंकवादी को कहा ‘शहीद’

बजट सत्र के दौरान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने संसद में अल-कायदा के प्रमुख और 9/11 मास्टरमाइंड दिवंगत ओसामा बिन लादेन को ‘‘शहीद’’ कहा है,. जिसके बाद से ही वह अपने देश में विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं.

इस्लामाबादः पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने बृहस्पतिवार को अल-कायदा के प्रमुख और 9/11 मास्टरमाइंड दिवंगत ओसामा बिन लादेन को ‘‘शहीद’’ बताते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में साथ देकर पाकिस्तान को ‘‘शर्मिंदगी’’ झेलनी पड़ी है.

बजट सत्र के दौरान खान ने संसद में कहा कि इस्लामाबाद को सूचित किए बिना ही अमेरिकी बल पाकिस्तान में घुसे और बिन लादेन को मार गिराया. उसके बाद से ही सभी पाकिस्तान को गालियां दे रहे हैं. खान ने कहा ‘‘मुझे नहीं लगता कि कोई भी ऐसा अन्य देश है जिसने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में साथ दिया हो और उसके लिए उसे शर्मिंदगी भी उठानी पड़ी हो. अफगानिस्तान में अमेरिका की असफलता के लिए साफ-साफ पाकिस्तान पर दोष मढ़ा गया.’’

उन्होंने कहा ‘‘अमेरिकी जब एबटाबाद घुसे और उन्होंने ओसामा बिन लादेन को मार गिराया. ओसामा बिन लादेन को शहीद किया. तो वह पूरी दुनिया में बसे पाकिस्तानियों के लिए शर्मिंदगी का पल था. उसके बाद पूरी दुनिया हमें गालियां देने लगी. हमारा सहयोगी हमारे देश में घुसा और बिना सूचना दिए किसी को मार दिया और, आतंकवाद के खिलाफ अमेरिका की लड़ाई में 70 हजार पाकिस्तानी मारे गए हैं.’’

बिन लादेन को मई 2011 में पाकिस्तान के एबटाबाद में अमेरिकी नेवी सील्स ने मार गिराया था. खान की इस टिप्प्णी की विपक्ष ने आलोचना की है. पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के ख्वाजा आसिफ ने कहा ‘‘ओसामा बिन लादेन एक आतंकवादी था और हमारे प्रधानमंत्री उसे शहीद बता रहे हैं. हजारों लोगों की हत्या के पीछे उसका हाथ था.’’

यह भी पढ़ेंः

लद्दाख में शहीद हुए जवानों को कल श्रद्धांजलि देगी कांग्रेस, ऑनलाइन कैंपेन भी चलाएगी

पाकिस्तान के FATF की संदिग्ध सूची में बने रहने से भारत के रुख की पुष्टि- विदेश मंत्रालय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'वेस्ट बैंक को बांट देगा E1 सेटलमेंट', इजराइल के फैसले पर भड़के यूरोपीय देश
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
'इमरान खान रिहा होते हैं तो...', आसिम मुनीर से टकराव पर PTI का बदला रुख
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी
इमरान खान अस्पताल से फिर भेजे गए जेल, मुनीर सेना की नौटंकी

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
अक्षय कुमार की ‘वेलकम टू द जंगल’ ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देखें ये फिल्म
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
22 भारतीय नाविकों वाले 2 जहाज हाईजैक, समुद्री लुटेरों का फिर बढ़ा खतरा
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget