एक्सप्लोरर

पाकिस्तानी मंत्री गुलाम सरवर बोले- मानवीय चूक की वजह से हुआ था कराची विमान हादसा

पाकिस्तान के विमानन मंत्री ने कहा कि मानवीय चूक की वजह से पिछले महीने कराची में विमान हादसा हुआ था. इस हादसे में 97 लोगों की मौत हुई थी.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने कहा कि मानवीय चूक की वजह से पिछले महीने कराची में विमान हादसा हुआ था. उन्होंने कहा कि पिछले महीने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने के पीछे पायलट, सह-पायलट और हवाई यातायात नियंत्रण की तरफ से की गई मानवीय चूक थी. बता दें कि कराची में हुए इस विमान हादसे में 97 लोगों की मौत हुई थी. जांचकर्ताओं ने कहा था- इंजन में खराबी के कारण हुआ था विमान हादसा उल्लेखनीय है कि विमान हादसे के बाद जांचकर्ताओं ने कहा था कि इंजन में खराबी के कारण विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. यह विमान जिन्ना अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास एक रिहायशी इलाके में 22 मई को दुर्घटनाग्रस्त हुआ था. 91 यात्रियों और चालक दल के आठ सदस्यों को लेकर जा रहे एयरबेस ए320 में केवल दो लोग जीवित बचे थे. विमानन मंत्री गुलाम सरवर खान ने हादसे की पाकिस्तान की तरफ से की गई जांच में प्रारंभिक नतीजों की संसद में जानकारी देते हुए बताया कि पायलट ने लैंडिंग करते समय हवाई यातायात नियंत्रण के दिशा-निर्देशों को नजरअंदाज किया. कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर के अनुसार पायलटों ने उड़ान के दौरान कोरोना वायरस पर चर्चा की थी. यह रिकॉर्डर बाद में मलबे में से बरामद किया गया था. खान ने आगे बताया कि यह हादसा तब हुआ जब विमान ने दूसरी बार उतरने की कोशिश की. हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलट को तीन बार बताया कि विमान लैंडिंग के लिए कम ऊंचाई पर है, लेकिन उसने सुनने से इनकार करते हुए कहा कि वह विमान को उतार देगा. दुर्घटना से पहले विमान में कोई तकनीकी खामी नहीं थी- पाक मंत्री मंत्री ने बताया कि जब विमान ने पहली बार उतरने की नाकाम कोशिश की तो हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलटों को इंजन को पहुंचे नुकसान के बारे में सूचित नहीं किया था. खान ने संसद के निचले सदन नेशनल असेंबली को बताया, ‘विमान के इंजन क्षतिग्रस्त हो गए थे, लेकिन हवाई यातायात नियंत्रण ने पायलट को सूचना नहीं दी. अत: पायलटों और एटीसी दोनों ने प्रोटोकॉल्स का पालन नहीं किया.’ उन्होंने आगे बताया कि विमान में सवार चालक दल के सदस्य स्वस्थ थे और एयरबस ए320 उड़ान के लिए पूरी तरह तैयार था. दुर्घटना से पहले उसमें कोई तकनीकी खामी नहीं थी. यह भी पढ़ें-  मुंबई: मलाड इलाके में कोरोना वायरस से संक्रमित करीब 70 मरीज 'लापता' Corona Updates: देश में पहली बार एक दिन में आए करीब 17 हजार नए मामले, अबतक करीब 15 हजार की मौत
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
सोनम वांगचुक के लिए न्यूयॉर्क से लेकर लंदन तक प्रदर्शन, भारत सरकार से की बड़ी अपील, जानें क्या कहा
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!

वीडियोज

Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’
Lock Upp 2 में फिर आमने-सामने होंगी Hina Khan और Shilpa Shinde? पुराने विवाद से मचेगा बड़ा बवाल
कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
सोनम वांगुचक से देर रात हुई मुलाकात, आज CJP नेताओं संग सरकार की बैठक, क्या बन जाएगी बात?
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
प्रधानमंत्री आवास के पास राहुल गांधी के धरना पर CM सम्राट चौधरी का बड़ा बयान, 'किसी भी...'
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
'ढाई घंटे में शिकायत नहीं लिख पाए...दीपके को अरेस्ट नहीं किया', BJP सांसद बांसुरी स्वराज का CJP पर पलटवार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
अब कहां दिखेंगे रोहित शर्मा-विराट कोहली? 2027 वर्ल्ड कप का पूरा रोडमैप तैयार
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
Explained: वांगचुक और CJP की 'जमीन' पर कांग्रेसी कब्जा! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ 'कांग्रेसीकरण'?
CJP की 'जमीन' पर मारा 'पंजा'! एक्सपर्ट्स से जानें कैसे राहुल के बाद आंदोलन का हुआ कांग्रेसीकरण?
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
'हम UAPA और NSA के लिए तैयार', CJP के आशुतोष रांका का ऐलान- किसी प्रोटेस्टर के खिलाफ नहीं होने देंगे FIR
Helmet Odor in Monsoon: बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
बारिश में हेलमेट से आ रही है बदबू? इस तरीके से करें सफाई, तुरंत दूर होगी गंदी स्मेल
Embed widget