एक्सप्लोरर

Waqf Amendment Bill: 'मोदी सरकार का कदम सही', वक्फ संशोधन कानून पर पाकिस्तानी एक्सपर्ट कमर चीमा ने क्यों कही ये बात?

वक्फ संशोधन कानून पर पाकिस्तानी विशेषज्ञ कमर चीमा ने मोदी सरकार के फैसले का समर्थन किया. जानें क्यों उन्होंने वक्फ संपत्तियों पर सरकारी नियंत्रण और डिजिटलीकरण को बताया सही.

Pakistan On Waqf Amendment Bill: हाल ही में लोकसभा में वक्फ संशोधन विधेयक पारित किया, जिसे राष्ट्रपति की मंजूरी मिलने के बाद अब यह कानून का रूप ले चुका है. इस कानून का मकसद वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण, अवैध अतिक्रमण पर रोक और वक्फ बोर्डों की जवाबदेही तय करना है.

भारत में यह विधेयक विवादों में रहा, लेकिन उससे भी अधिक दिलचस्प प्रतिक्रिया पाकिस्तान से आई है. आमतौर पर भारतीय नीतियों की आलोचना करने वाले कमर चीमा, जो पाकिस्तान के प्रमुख राजनीतिक विश्लेषक और सुरक्षा मामलों के जानकार माने जाते हैं, उन्होंने इस कानून की सार्वजनिक रूप से सराहना की. उन्होंने कहा कि वक्फ को लेकर भारत का फैसला सही है. कमर चीमा ने आगे कहा कि उदाहरण के तौर पर दरगाह पर लोग अवैध कब्जा करके रखते हैं, इसलिए इस तरह की चीजों पर कंट्रोल करना जरूरी है. ऐसी स्थिति पाकिस्तान में भी है, जहां लोग मस्जिदों पर कब्जा कर लेते हैं. मुझे लगता है कि दरगाह वाले सोचते हैं कि हम अपने मन-मुताबिक काम करें. दरगाह के लोग पाकिस्तान में रहकर करप्शन करते हैं.

कमर चीमा ने सरकार का समर्थन किया
कमर चीमा ने कहा कि मोदी सरकार जो कर रही है वह गलत नहीं है. उन्होंने कहा कि वक्फ संपत्तियों का डिजिटलीकरण एक आवश्यक और सकारात्मक कदम है. अवैध अतिक्रमण रोकने के लिए जो प्रावधान लाए गए हैं, वो जरूरी हैं. मस्जिदों और दरगाहों के संचालन में पारदर्शिता जरूरी है ताकि उनका गलत इस्तेमाल रोका जा सके. उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समुदाय को खुद आगे आकर इन सुधारों का समर्थन करना चाहिए क्योंकि यह समाज के दीर्घकालिक हित में है. उन्होंने कहा कि सभी को रिफॉर्म पर ध्यान देना चाहिए. मेरा सवाल है अगर वक्फ वाले इतने दिन से सुधार नहीं कर पाए तो गलती किसकी है. इसलिए रिफॉर्म जरूरी है.

वक्फ माफिया और भ्रष्टाचार 
कमर चीमा ने ‘वक्फ माफिया’ शब्द को भी उचित ठहराया. उनका मानना था कि भारत में 50,000 वक्फ संपत्तियों पर विवाद चल रहा है, जो चौंकाने वाला है. ये सारी जमीनें यूपी के अंदर है. इन संस्थाओं के कई लोग अपनी मनमानी चलाते हैं और सरकारी निगरानी से बचना चाहते हैं. वक्फ संस्थाएं अपने आंतरिक सुधारों के लिए तैयार नहीं हैं, जिससे उनका उद्देश्य विकृत होता जा रहा है. उन्होंने पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां भी धार्मिक संस्थानों को सरकारी निगरानी से बचाने के लिए सभी जतन किए जाते हैं ताकि आर्थिक पारदर्शिता से बचा जा सके.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Israel-Iran War Live: आज शाम 4 बजे LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
LIVE: आज शाम 4 बजे LPG लेकर भारत पहुंचेगा 'शिवालिक', इजरायल ने खामेनेई के प्लेन पर दागा रॉकेट
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ईरान वॉर ने खोल दी दुनिया की सबसे बड़ी कमज़ोरी! UN का बड़ा अलर्ट - ऑयल-गैस पर ज़्यादा भरोसा बन रहा खतरा
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?

वीडियोज

Sansani:अलविदा माफ करना हरीश! |Ghaziabad | Crime News
Maharashtra News: नवी मुंबई में मौत का तांडव! युवक ने फुटपाथ पर चढ़ाई Scorpio...! | Road Saftey
Iran Israel War: कौन हैं Mojtaba Khamenei? 25 कहानियों मेंसमझिए ईरान की सत्ता का पूरा गणित! | Trump
Iran Israel War: ईरान के ताबड़तोड़ हमले जारी...कैसे रोकेगा इजरायल? | Trump | Breaking
Sandeep Chaudhary: 21 दिन..निष्पक्ष चुनाव कैसे संभव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Election 2026

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
ये जंग नहीं आसां... ईरान वॉर में अबतक अमेरिका के 12 अरब डॉलर खर्च, कुल लागत का अनुमान बाकी, जानें पेंटागन ने क्या बताया
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
'बहुत देर कर दी मेहरबां आते-आते..', कांशीराम को भारत रत्न की मांग पर चंद्रशेखर आजाद ने कांग्रेस का घेरा
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
सुप्रीम लीडर मुज्तबा कहां? इजरायल ईरान में खोज रहा, क्या वो रूस में मौजूद, पुतिन ने ट्रंप संग कर दिया खेल?
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
जसप्रीत बुमराह का ‘हैप्पी एनिवर्सरी’ पोस्ट हुआ वायरल, पत्नी संजना के जवाब ने लूटी महफिल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक हुआ वायरल
Oscar 2026 में प्रियंका चोपड़ा का दिखा रॉयल अंदाज, देसी गर्ल का 'ओल्ड हॉलीवुड' स्टाइल लुक वायरल
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
'हॉर्मुज स्ट्रेट में...', ट्रंप का साथ देने पर जापान की प्रधानमंत्री की No, जहाजों को एस्कॉर्ट करने पर खोले पत्ते
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
इस चीज के बिना रुक सकती है सिलेंडर की डिलीवरी, LPG संकट के बीच सरकार ने बदला नियम
Vitamin D Deficiency: शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
शरीर में विटामिन 'डी' की कमी कितनी खतरनाक, इससे किन बीमारियों का खतरा?
Embed widget