एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: 3 पिता के 96 बच्चे, कहा- 'अल्लाह ने वादा किया है, जरूरतें पूरी करेगा'

बन्नू/पाकिस्तान: दक्षिण एशिया में सबसे अधिक बर्थ रेट वाले देश पाकिस्तान में करीब 100 बच्चों को जन्म देने वाले तीन पुरूष उन लोगों में शामिल है जिनके कारण देश की जनसंख्या बहुत ही तेजी से बढ़ रही है.

पाकिस्तान की बर्थ रेट दक्षिण एशिया में सबसे अधिक

विशेषज्ञों ने चेताया है कि बढ़ती जनसंख्या देश के आर्थिक विकास और सामाजिक सेवाओं को नुकसान पहुंचा रही है, लेकिन ये तीनों पिता इस बात को लेकर कतई चिंतित नहीं है. उनका कहना है कि अल्लाह उन्हें सब मुहैया कराएगा. विश्व बैंक और सरकारी आंकड़ों के अनुसार पाकिस्तान की बर्थ रेट दक्षिण एशिया में सर्वाधिक है और वहां प्रति महिला करीब तीन बच्चे हैं.

19 साल में पहली बार जनगणना

पाकिस्तान में 19 साल में पहली बार जनगणना हो रही है और जनगणना में भी यही पता चलने की संभावना है कि जनसंख्या बढ़ने की दर ऊंची बनी हुई है. 36 बच्चों के पिता गुलजार खान ने कहा कि इस्लाम उन्हें परिवार नियोजन से रोकता है.

''बच्चों को क्रिकेट मैच खेलने के लिए दोस्तों की जरुरत नहीं''

गुलजार खान ने कहा, ‘‘ईश्वर ने पूरी कायनात और सभी मुनष्यों को बनाया है तो मुझे बच्चे के जन्म की नेचुरल प्रक्रिया क्यों रोकनी चाहिए?’’ बच्चों की इतनी अधिक संख्या का एक कारण पश्चिमोत्तर में कबायली दुश्मनी है जहां बन्नू शहर में 57 साल के गुलजार अपनी तीसरी पत्नी के साथ रह रहा है जो गर्भवती है. उसने कहा कि वह मजबूत बनना चाहता है. उसने कहा कि उसके बच्चों को पूरा क्रिकेट मैच खेलने के लिए दोस्तों की आवश्यकता नहीं है.

पाकिस्तान की जनसंख्या 20 करोड़ पहुंचने की संभावना

पाकिस्तान में इससे पहले साल 1998 में हुई जनगणना के अनुसार देश में 13 करोड़ 50 लाख जनसंख्या थी. नई जनगणना इस साल की शुरूआत में हुई थी और जुलाई के अंत में इसका प्रारंभिक परिणाम आने की उम्मीद है जिसमें आंकड़े के 20 करोड़ पहुंचने की संभावना है.

'अल्लाह ने वादा किया है, वह भोजन मुहैया कराएगा'

70 साल के मस्तान खान, वजीर गुलजार खान के 15 भाइयों में से एक है. उसकी भी तीन पत्नियां हैं और 22 बच्चे हैं. उसका कहना है कि उसके नाती पोतों की संख्या की गिनती नहीं की जा सकती. उसने कहा, ‘‘अल्लाह ने वादा किया है कि वह भोजन और संसाधन मुहैया कराएगा लेकिन लोगों का भरोसा कमजोर हो गया है.’’

'100 बच्चों का पिता बनना चाहता है जान'

इसी तरह बलूचिस्तान प्रांत के क्वेटा में जान मोहम्मद के 38 बच्चे हैं. वह मस्तान की बात से सहमत है जबकि पहले वह सरकार से अपने परिवार के लिए संसाधन मुहैया कराए जाने की अपील कर चुका है. जान ने साल 2016 में एएफपी से बातचीत में चौथा विवाह करने की इच्छा जताई थी क्योंकि वह 100 बच्चों का पिता बनना चाहता है.

'जनसंख्या जितनी अधिक, दुश्मन उनसे उतना ही डरेगा'

जन मोहम्मद ने कहा कि अभी तक किसी महिला ने सहमति नहीं जताई है लेकिन उसने उम्मीद नहीं छोड़ी है. उसने कहा, ‘‘मुसलमानों की जनसंख्या जितनी अधिक होगी, दुश्मन उनसे उतना ही डरेगा.. मुसलमानों को ज्यादा से ज्यादा बच्चों को जन्म देना चाहिए.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
PoJK: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, लाइट मशीन गन से दबाई जा रही आवाज
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
‘मिडिल ईस्ट खाली करो’, US का नागरिकों को अलर्ट, ईरान में कुछ बड़ा होगा?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
स्पेन में जमीन और समुद्र के रास्ते घुसपैठ, 50 हजार में से कितने लौटे मोरक्को?
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान
हमास ने किया सरेंडर! गाजा से पीछे हटेगी इजरायली सेना, ट्रंप का ऐलान

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget