एक्सप्लोरर

भारत के एक्शन के बाद भड़का पाकिस्तान, भारतीय उच्चायुक्त को किया तलब

पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने भारत के कदम को लेकर विरोध दर्ज करने के लिए भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को तलब किया. यह विवाद कुरैशी द्वारा मंगलवार को फारूक को फोन करने से शुरू हुआ था.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने गुरुवार को भारत के उच्चायुक्त को तलब कर विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी और हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक की बातचीत पर भारतीय रुख के प्रति अपना विरोध दर्ज कराया है. पाकिस्तान ने यह कदम अपने विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी द्वारा हुर्रियत नेता मीरवाइज उमर फारूक को टेलीफोन कॉल करने पर भारत में इस्लामाबाद के प्रतिनिधि को तलब कर उनसे विरोध दर्ज कराए जाने के एक दिन बाद उठाया है.

पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान की विदेश सचिव तहमीना जंजुआ ने नई दिल्ली के कदम को लेकर विरोध दर्ज करने के लिए भारत के उच्चायुक्त अजय बिसारिया को तलब किया. यह विवाद कुरैशी द्वारा मंगलवार को फारूक को फोन करने से शुरू हुआ. इस फोन कॉल में कुरैशी ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर 'जम्मू और कश्मीर में मानवाधिकार की स्थिति को उजागर' करने के पाकिस्तान के प्रयासों के बारे में बातचीत की.

इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भारत ने पाकिस्तान से बुधवार को जम्मू और कश्मीर मुद्दे को छोड़ने को कहा और विदेश सचिव विजय गोखले ने पाकिस्तान उच्चायुक्त सोहेल महमूद को तलब कर विरोध दर्ज कराया. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान का अपने विदेश मंत्री द्वारा कराया गया यह काम भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता पर आघात का एक नग्न प्रयास है.

रिपोर्ट के अनुसार जंजुआ ने भारतीय राजनयिक से कहा कि पाकिस्तान कश्मीर के लोगों को समर्थन देना जारी रखेगा. पाकिस्तान के विदेश कार्यालय प्रवक्ता मोहम्मद फैसल ने भारत के फोन कॉल पर आपत्ति को खारिज कर दिया और 'इस्लामाबाद द्वारा आत्मनिर्णय के लिए कश्मीरी संघर्ष को समर्थन देने की बात दोहराई.'

पाकिस्तानी विदेश सचिव ने कहा, "पाकिस्तान, भारत के आक्षेपों को खारिज करता है, जो आत्मनिर्णय के कश्मीरी संघर्ष को आतंकवाद से जोड़ता है." विदेश कार्यालय ने एक बयान में कहा, "कश्मीर एक विवादित क्षेत्र है. भारत सरकार का पाकिस्तानी उच्चायुक्त को तलब करने का कदम (भारत में होने वाले) आगामी चुनाव को प्रभावित करने का एक प्रयास है." बयान में कहा गया, "अगर आप अपने चुनाव लड़ना चाहते हैं तो उसमें हमें शामिल मत करें."

इसमें कहा गया, "पाकिस्तान संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद प्रस्तावों के अनुसार कश्मीर विवाद के शांतिपूर्ण हल होने तक अपना समर्थन और एकजुटता बनाए रखेगा." मीरवाइज उमर फारूक ने भी टेलीफोन कॉल को सही बताया और सवाल किया कि नई दिल्ली इससे इतना परेशान क्यों है.

यह भी पढ़ें-

45 साल में सबसे उच्चतम स्तर पर बेरोजगारी की रिपोर्ट पर सरकार की सफाई, कहा- रिपोर्ट अंतिम नहीं CBI: नए डायरेक्टर के चयन के लिए आज होगी बैठक, आलोक वर्मा के खिलाफ कार्रवाई संभव नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.  देखें वीडियो-
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा
Explained: फ्रांस के बाद अब यहां भड़का छात्र आंदोलन, सड़कों पर उतरे युवाओं ने क्यों मांगा सीधे PM का इस्तीफा

वीडियोज

Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा...रिजीम चेंज वाले बयान राजनाथ सिंह का पलटवार, क्या है पूरा विवाद?
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
South OTT Release: 'डीसी' से 'द ट्रेटर्स' तक, फ्राइडे को OTT पर साउथ की 7 फिल्मों-सीरीज की धूम, वीकेंड पर करें एंजॉय
फ्राइडे को OTT पर आईं साउथ की 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर करें एंजॉय
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
BCCI के लिए सबसे बड़ा सिरदर्द बन चुके हैं जसप्रीत बुमराह, 3 कारणों से समझें
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
गांव पहुंचा जर्मन डिप्लोमेट, किसान ने उठवाया गोबर; देखें वीडियो
Embed widget