एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना के रिकॉर्ड 1952 नए मामले, कुल केस 18770 हुए

पाकिस्तान में कोरोना से 432 लोगों की मौत हो चुकी है. पाक के स्वास्थ्य मंत्रालय का कहना है कि ये संख्या दूसरे देशों के मुकाबले बहुत कम है.

कराची: पाकिस्तान में कोरोना वायरस के एक दिन में सबसे ज्यादा 1952 नए मामले सामने आए हैं और इसी के साथ संक्रमण के मामले बढ़कर 18,770 हो गए हैं. वहीं महामारी से पिछले 24 घंटे में 47 लोगों की मौत हो गई और साथ ही अब तक मरने वालों की संख्या 432 तक पहुंच गई है. 4,715 लोग इलाज के बाद ठीक हो चुके हैं. पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि ये आंकडे चौंकाने वाले नहीं हैं क्योंकि संक्रमण के मामलों की जांच बढ़ाई गई है. उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 9,164 जांच परीक्षणों समेत देश में अब तक 1,93,859 जांच परीक्षण किए जा चुके हैं. पाक का दावा- कोरोना नियंत्रण में है स्वास्थ्य मामलों के विशेष सहायक डॉ जफर मिर्जा ने संवाददाताओं को बताया कि पाकिस्तान जांच की अपनी क्षमता बढ़ा रहा है. उन्होंने कहा कि देश में कोरोना वायरस नियंत्रण में है और इससे मरने वालों की दर भी कम है. उन्होंने कहा,‘‘अनुमान के मुताबिक पाकिस्तान में मृत्यु दर अब भी कम है और अगर हम पूरे विश्व के हालात देखें तो यह उनके मुकाबले बेहद कम है. अगर आप खुद अपना ध्यान रखते हैं तो यह तय है कि आप और आपका परिवार सुरक्षित रहेगा.’’ देश में संक्रमण के कुल 18,770 मामलों में पंजाब प्रांत में 6,854, सिंध में 7,102 खैबर पख्तूनख्वा में 2,907, बलूचिस्तान में 1,136, इस्लामाबाद में 365, गिलगित-बाल्तिस्तान में 340 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 66 मामले हैं. नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम इस बीच, प्रधानमंत्री इमरान खान ने महामारी से नौकरी गंवाने वालों के लिए नकदी कार्यक्रम के दूसरे चरण की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि पारदर्शिता बरतने के लिए वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं. खान ने नकदी योजना एहसास की शुरुआत करते हुए कहा, ‘‘अब तक 81 अरब रुपए लोगों में बांटे जा चुके हैं. इस प्रक्रिया की मैं खुद निगरानी कर रहा हूं.’’ इस दौरान उन्होंने रूस के प्रधानमंत्री मिखाइल मिशुस्तिन के जल्द स्वस्थ होने और उनकी अच्छी सेहत की कामना की है. मिशुस्तिन हाल ही में कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे. ये भी पढ़ें- पाकिस्तान की संसद के स्पीकर हुए कोरोना संक्रमित, बेटे और बेटी भी पॉजिटिव ऋषि कपूर-नीतू सिंह की शादी में पाकिस्तान से आए थे ये दिग्गज कलाकर, बांध दिया था समां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!
कॉकरोच ने छोडा मैदान, अब विपक्ष करेगा घमासान?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 11 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
चॉकलेट खाकर इस भारतीय मां ने घटाया 25 किलो वजन, जानें डाइट प्लान!
Embed widget