एक्सप्लोरर

Pakistan: भारत के सामने कितना ताकतवर देश है पाकिस्तान, जानें उनके पास हैं कौन कौन से हथियार

Pakistan Power: भारत और पाकिस्तान में अधिक ताकतवर कौन है, इस बात पर चर्चा होती रहती है. आज हम आपको पाकिस्तान की सेना की ताकतवर बता रहे हैं.

Pakistan: पूरी दुनिया में इन दिनों युद्ध की चर्चा हो रही है. रूस-यूक्रेन के बाद इजरायल और हमास में जारी जंग के बीच तीसरे विश्व युद्ध की चर्चा होने लगी है. दुनिया भर के एक्सपर्ट थर्ड वर्ल्ड वॉर को लेकर आगाह कर रहे हैं. ऐसे में सभी देश अपनी सैन्य शक्ति को मजबूत बनाने हेतु तेजी से प्रयास कर रहे हैं. भारत ने भी तेजी के साथ अपनी ताकत को बढ़ाया है. 

दुनियाभर की सैन्य शक्तियों पर नजर रखने वाली वेबसाइट ग्लोबल फायरपावर की इस साल की रैंकिंग पर नजर डाले तो यहां अमेरिका पहले नंबर पर काबिज है. इसके साथ ही रूस दूसरे नंबर पर कब्ज़ा जमाए हुए है. लिस्ट में तीसरे नंबर पर चीन है और वहीं चौथे नंबर पर भारत का स्थान है. लेकिन सवाल उठता है कि इस रैंकिंग लिस्ट में पाकिस्तान कहां है. तो आपके बता दें कि भारत का सबसे बड़ा दुश्मन पाकिस्तान इसमें सातवें नंबर पर है. 

सैनिकों के मामले में भारत बहुत आगे 

इस लिस्ट के हिसाब से ज्यादातर मामलों में भारत पाकिस्तान से बेहद आगे है. भारत के एक्टिव सैनिकों की संख्या जहां 14,50,000 है वहीं, पाकिस्तान के एक्टिव सैनिकों की संख्या मात्र 654,000 है, जो भारत के सैनिकों के आधे से भी कम है. भारत के पास पैरामिलिट्री फोर्स भी पाकिस्तान से ज्यादा है. भारत की पैरामिलिट्री फोर्स में 25,27,000 सैनिक हैं. वहीं पाकिस्तान में इनकी संख्या सिर्फ पांच लाख है.

दोनों परमाणु शक्ति से संपन्न

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान, दोनों ही देश परमाणु शक्ति से संपन्न हैं. ऐसे में जब भी दोनों देशों के बीच तनाव उत्पन्न होता है तो परमाणु युद्ध का खतरा मंडराने लगता है. बता दें कि दुनिया के 9 देश परमाणु हथियारों से लैस हैं, जिसमें पाकिस्तान और भारत क्रमशः छठे और सातवें नंबर पर आते हैं. एक तरफ भारत के पास जहां 160 परमाणु हथियार हैं वहीं पाकिस्तान के पास इनकी संख्या 165 है. भले ही पाकिस्तान के पास संख्या में हथियार ज्यादा हों लेकिन भारत के पास इन हथियारों के ट्रांसपोर्टेशन और लॉन्च पैड्स ज्यादा बेहतर हैं. 

पाकिस्तान की ताकत 

पाकिस्तान के पास कम दूरी वाली मिसाइलें- नस्त्र, हत्फ, गजनवी और अब्दाली जिनकी मारक क्षमता 60 से 320 किमी है. इसके साथ ही पाकिस्तान के पास गौरी और शाहीन लंबी दूरी की मिसाइलें भी हैं जिनकी दूसी 900 से 2700 किमी तक है. इतना ही नहीं, पाकिस्तान के पास सबसे खतरनाक मिसाइल हत्फ-7/बाबर है जो कि मीडियम रेंज सबसोनिक क्रूज मिसाइल है. वहीं भारत के पास इसकी टक्कर की निर्भय मिसाइल है.

भारत की ताकत 

भारत के पास बैलिस्टिक मिसाइलों का जखीरा है, जिनमे अग्नि सीरिज (अग्नि-1, अग्नि-2, अग्नि-3, अग्नि-4, अग्नि-5), पृथ्वी सीरिज (छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं. क्रूज़ मिसाइलों की बात करें तो भारत के पास ब्रह्मोस (रूस के साथ संयुक्त रूप से विकसित), निर्भय (सबसोनिक क्रूज़ मिसाइल) है. इसके साथ ही भारत ने अपने परमाणु हथियारों को जमीन, वायु और समुद्र से फायर करने की क्षमता हासिल है, और ये शक्ति सिर्फ अमेरिका, रूस और चीन के पास ही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
वियतनाम में भारतीय पर्यटकों से भरी नाव पलटी, 15 की मौत, दूतावास ने जारी किया हेल्पलाइन नंबर
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
डोनाल्ड ट्रंप ने दी थी एक हजार मिसाइलों वाली धमकी, अब ईरान में हुए धमाके, तेहरान का आया रिएक्शन
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?
40 साल बाद भारतीय PM के न्यूजीलैंड दौरे से गदगद हुआ ये देश, राष्ट्रपति की पोस्ट पर PM मोदी ने क्या कहा?

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'BSP हिंसा की राजनीति नहीं करती', विधानसभा चुनाव से पहले पूर्व CM मायावती का बड़ा सियासी संदेश
'आज मोदी हमारा फोन भी नहीं उठाते', शहबाज शरीफ के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- पाकिस्तान ने गंवाया मौका
'आज मोदी हमारा फोन नहीं उठाते', शहबाज के सलाहकार ने बयां किया दर्द, कहा- PAK ने गंवाया मौका
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget