एक्सप्लोरर

शहबाज के PM बनते ही नेशनल असेंबली में भारत की 'जयजयकार', इमरान के नेता ने क्या कह दिया जो वायरल है

Pakistan Latest News: पीटीआई नेता ने कहा कि शरीफ परिवार का एकमात्र लक्ष्य अपना पेट भरना और अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का है.

Pakistan Latest News: पाकिस्तान में नई सरकार का गठन हो चुका है. शहबाज शरीफ दूसरी बार पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बनने में कामयाब हुए हैं. सरकार बनने के बाद नेशनल असेंबली का सत्र चलना भी शुरू हो गया है. यहां पीटीआई के नेता गौहर खान ने पीएम शहबाज के ऊपर अपनी जमकर भड़ास निकाली है और पड़ोसी मुल्क भारत से सीख लेने की सलाह दी है. 

दरअसल, विभागों के बंटवारे के दौरान सबको खुश करने के लिए शहबाज ने कुछ विभाग बढ़ाकर बांटे हैं. इसी मुद्दे पर गौहर ने मौजूदा सरकार पर अपनी भड़ास निकालते हुए जमकर खरी-खोटी सुनाई है. उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाने रखने और चलाने के लिए हमें भारत से सीख लेने की जरूरत है.

पीटीआई नेता ने कहा कि शरीफ परिवार का एकमात्र लक्ष्य अपना पेट भरना और अपने रिश्तेदारों को फायदा पहुंचाने का है. बिना किसी जरूरत के विभाग बढ़ाकर लोगों के बीच बांटे गए हैं. 

गौहर खान ने शहबाज शरीफ को टार्गेट करते हुए कहा, "मैं आपको भारत की मिसाल देता हूं. भारत की जनसंख्या 1971 में करीब 54 करोड़ थी. मौजूदा समय में वहां की जनसंख्या 140 करोड़ है. वहां 1971 में लोकसभा की सीटें जितनी थीं, आज 140 करोड़ की आबादी होने पर भी उतनी ही सीटें हैं."

खान ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा, "जनसंख्या बढ़ने के बावजूद भारत ने सीटें नहीं बढ़ाई. वह अपनी जनता के लिए पैसे बचाना चाहते हैं. सीटें बढ़ाने और ओहदे बांटने पर उन्होंने अपना ध्यान केंद्रित नहीं किया. मौजूदा समय में 140 करोड़ की जनसंख्या वाले देश में लोग उन्हीं सीटों पर हैं."

उन्होंने कहा, "सत्ता में अगर ओहदे ना बांटने हों और अपने लोगों को एडजस्ट ना किया जाए तो लोकतंत्र आगे बढ़ती है. लेकिन फायदे की सोच रखी गई तो देश की तरक्की में अवरोध उत्पन्न होगा."

गौहर खान ने कहा, "लोगों को फायदा पहुंचाने और अपनों को आगे बढ़ाने की सोच रखने वाले शरीफ परिवार की सियासत ने मुल्क को काफी पीछे धकेल दिया है और डेमोक्रेसी तबाह हो चुकी है."

यह भी पढ़ें-  Maldives China Military Deal: 'मालदीव में नहीं रहेगा कोई भारतीय सैनिक, सिविल ड्रेस में भी नहीं', ड्रैगन संग डील के बाद बोले मुइज्जू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
74 साल बाद समुद्र की 2000 फीट गहराई में मिला 'मौत का विमान', हादसे ने बदल दिए हवाई यात्रा के नियम
Pakistan On CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन पर क्या बोला पाकिस्तानी मीडिया, PAK एक्सपर्ट ने लगाई फटकार, जानें क्या कहा?
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल
तो अब परमाणु हथियार बना सकता है सऊदी!, अमेरिका से डील को लेकर जानकारों ने चेताया, ट्रंप के फैसले पर उठ रहे सवाल

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget