एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में इमरान की उल्टी गिनती शुरू, आज से संसद में होगी अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा

इमरान के लिए जोड़ तोड़ से सरकार बचाने के सारे रास्ते बंद हो चुके हैं. विपक्ष कह रहा है कि उन्हें इस्तीफा तो देना पड़ेगा. अब इंतजार है कि इमरान इस्तीफा कब देंगे या संसद में वोटिंग का सामना करते हैं.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने अविश्वास प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही बहुमत खो दिया है. लेकिन कुर्सी खोना नहीं चाहते हैं. इस्तीफा नहीं देने पर अड़े हुए हैं. जबकि अपने ही सांसद विपक्ष के खेमे में चले गए हैं. आज पाकिस्तान के संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर बहस शुरू हो जाएगी. अनुमान है कि दो-तीन दिनों में जब वोटिंग होगी तो इमरान खान की कुर्सी चली जाएगी.

एक दिन पहले पाकिस्तान के सेना प्रमुख बाजवा और ISI प्रमुख के साथ इमरान खान ने मुलाकात की थी. कयास लगाए जा रहे थे कि सेना ने भी इमरान की कुर्सी बचाने में मदद करने से इनकार कर दिया है. लेकिन अब इमरान सरकार के सूचना मंत्री फवाद चौधरी मजबूती से ये दावा भी कर रहे हैं कि सेना प्रमुख ने इमरान खान को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा है.

सेना प्रमुख ने इमरान को इस्तीफा देने के लिए नहीं कहा- पाकिस्तान के मंत्री

फवाद चौधरी ने बाजवा और इमरान खान के बीच मुलाकात की पुष्टि तो की. लेकिन इस्तीफे पर बात होने को खारिज कर दिया. फवाद चौधरी के मुताबिक न तो सेना प्रमुख ने उनका इस्तीफा मांगा है और न ही इमरान खान इस्तीफा देंगे. इमरान आखिरी गेंद तक मैच खेलेंगे, हार जीत वोटिंग से तय होगी. इमरान को आज अविश्वास प्रस्ताव पर संसद में बहस का सामना करना होगा. प्रस्ताव पर आज से चर्चा शुरू हो रही है. इसके बाद माना जा रहा है कि 3 या 4 अप्रैल को वोटिंग भी हो सकती है.

हालांकि विपक्ष इमरान की किस्मत का फैसला जल्दी करना चाहता है. विपक्ष ने आज ही वोटिंग कराने की मांग की है. विपक्ष के हौसले बुलंद हैं क्योंकि उन्होंने विश्वास है कि इमरान के पास अविश्वास प्रस्ताव को हराने लायक संख्या नहीं है. 7 सांसदों वाली एमक्यूएम-पी ने भी इमरान खान सरकार से नाता तोड़ लिया है. वोटिंग से पहले इसे इमरान के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है.. 

ये भी पढ़ें-
विपक्ष पड़ रहा भारी, बागियों ने तोड़ी यारी, सत्ता का विकेट बचाने के लिए इमरान ने की ये तैयारी

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, सेना को मिलेंगे 15 लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर, जानें कितनी है कीमत?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
युद्ध के बीच जेलेंस्की का बड़ा दांव! विवादित कमांडर मखाइलो द्रपतई बने यूक्रेन के नए सेना प्रमुख
Explained: ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा अमेरिका! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
ईरान पर सऊदी के कंधे से बंदूक चलाएगा US! इजरायल को क्यों हजम नहीं हो रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम?
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब
क्या अब अमेरिका, ईरान के खिलाफ ग्राउंड अटैक करेगा? यूएस ज्वाइंट चीफ ऑफ स्टाफ का बड़ा जवाब

वीडियोज

CJP Protest : CJP प्रदर्शन, 110 वीडियो, महिलाओं से छेड़छाड़! हाई कोर्ट में खुलासे! |ABPLIVE
त्रिपुरा के DGP अनुराग धनखड़ का निधन, बागपत में पसरा सन्नाटा
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री और PM से जवाब
क्यों हुआ पेपर लीक और क्यों चली लाठी? प्रियंका गांधी ने मांगा शिक्षा मंत्री-गृह मंत्री से जवाब
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
VIDEO: मौन आंदोलन के दौरान फफक-फफक कर रोए अन्ना हजारे, तबीयत ठीक नहीं होने के बावजूद हुए शामिल
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
राजकुमार राव पर 'मोदी है तो मुमकिन है' गाने के लिए था प्रेशर? पहले बताई सच्चाई फिर डिलीट किया कमेंट
छात्रों के समर्थन में जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
जंतर-मंतर पहुंचे पहलवान बजरंग पूनिया, BJP नेता बबीता फोगाट ने भी सरकार पर तोड़ी चुप्पी
CJP Protest LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
LIVE: सरकार से CJP को बातचीत के ऑफर पर बोले जितेन्द्र सिंह- कल से अब तक चार बार हुई कोशिश
'पेपर लीक के दोषियों को सजा दिलाने के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर आया CJP का पहला रिएक्शन 
'पेपर लीक के दोषियों को सजा के लिए बनेंगे फास्ट ट्रैक कोर्ट', PM मोदी के ऐलान पर CJP का रिएक्शन 
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
'अगर मैं आज जंतर-मंतर पर दिखाई न दूं तो...', अभिजीत दीपके ने प्रदर्शनकारियों से ये क्यों कहा?
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशन बंद करने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, CJI सूर्यकांत बोले- 'अगर लंच के समय तक...'
Embed widget