एक्सप्लोरर

Pakistan Judiciary: पाकिस्तान की पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी, न्यायपालिका तीसरा सबसे भ्रष्ट संस्थान

Pakistan: पड़ोसी देश पाकिस्तान के लोगों ने पुलिस के साथ-साथ न्यायपालिका को रैंकिंग देकर भ्रष्टाचार की लिस्ट में तीसरा दिया.

Pakistan Judiciary Ranked: भारत के पड़ोसी देश पाकिस्तान की पुलिस सबसे ज्यादा भ्रष्टाचारी है. इसके बाद दूसरे नंबर पर टेंडरिंग और ठेकेदारी, जबकि न्यायपालिका को तीसरा सबसे भ्रष्ट संस्थान बताया गया है. चौथे स्थान पर सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार शिक्षा क्षेत्र में बताया गया है.

समा न्यूज के मुताबिक, ट्रांसपेरेंसी इंटरनेशनल पाकिस्तान (TIP) की ओर से राष्ट्रीय भ्रष्टाचार धारणा सर्वेक्षण (एनसीपीएस) 2022 में किए गए एक सर्वेक्षण में ये जानकारी सामने आई है. सर्वेक्षण में लोगों से पाकिस्तान में विभिन्न विभागों और संस्थानों को रैंक करने के लिए कहा गया जहां अनियमितताएं और रिश्वतखोरी देखी गई. विभिन्न क्षेत्रों के लोगों के जवाबों के आधार पर पुलिस विभाग ने भ्रष्टाचारी के मामले में पहला स्थान हासिल किया है.

लोगों को न्यायपालिका पर भी नहीं है भरोसा
समा न्यूज के मुताबिक, सालों से बड़े-बड़े दावों के बावजूद पाकिस्तान की न्यायपालिका फरयादियों को न्याय दिलाने में सक्षम नहीं रही है क्योंकि उनका मानना है कि न्याय का पैमाना हमेशा ताकतवरों के लिए ही बदल दिया गया है. भ्रष्टाचार के मामले में शिक्षा क्षेत्र ने भी चौथा स्थान हासिल किया है. सर्वेक्षण में सामने आया है कि सिंध में शिक्षा सबसे भ्रष्ट क्षेत्र रहा है, पुलिस को दूसरे सबसे भ्रष्ट के रूप में देखा गया जबकि तीसरे सबसे भ्रष्ट के रूप में टेंडरिंग और ठेकेदारी को देखा गया है. 

खैबर पख्तूनख्वा में न्यायपालिका का लिस्ट में पहला स्थान
पाक के पंजाब में पुलिस सबसे भ्रष्ट सेक्टर रही, टेंडरिंग और ठेका दूसरे नंबर पर और न्यायपालिका तीसरे नंबर पर रही है. समा न्यूज ने बताया कि खैबर पख्तूनख्वा में न्यायपालिका लिस्ट में पहले स्थान पर है, टेंडरिंग और ठेकेदारी दूसरे और पुलिस को तीसरे स्थान पर रखा गया है.

ये भी पढ़ें- काठमांडू से दिल्ली के लिए उड़ान भरने से पहले एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, 173 यात्री थे सवार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget