एक्सप्लोरर

घर में BLA-TTP बढ़ा रहे टेंशन, अब 'दोस्त' चीन ने भी दिया अल्टीमेटम, पाकिस्तान पर लगाएगा अरबों का जुर्माना

China Pakistan News: चीन को इस समय डर सता रहा है कि अगर बीएलए ग्वादर बंदरगाह या पॉवर प्रोजेक्ट पर कब्जा कर लिए तो क्या होगा? पाकिस्तान यहां चीन के कर्मचारियों को सुरक्षा देने में असमर्थ रहा है.

China Pakistan News: पाकिस्तान इस समय खुद के पाले आंतकियों की मार झेल रहा है. बलूचिस्तान में ट्रेन हाईजैक की घटना और फिर नौशेकी में सेना के काफिल पर हुए हमले से पाकिस्तान अभी घर के भीतर ही कई मोर्चों पर युद्ध लड़ रहा है. तहरीके तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) और बलूच विद्रोही आए दिन शहबाज शरीफ की आर्मी को निशाना बना रही है. बलूचिस्तान में हुए ट्रेन हाईजैक के बाद से चीन भी अब उस इलाके में कड़ी सुरक्षा को लेकर लगातार पाकिस्तान पर दवाब डाल रहा है.

चीन के प्रोजेक्ट पर मंडराया खतरा

इस समय पाकिस्तान के बलूचिस्तान में स्थिति काफी खराब है. बलूच लिबरेशन आर्मी (BLA) का दखल अब इस क्षेत्र में बढ़ गया है, जिस वजह से चीन को चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (CPEC) प्रोजेक्ट पर खतरा मंडराता दिख रहा है. इस प्रोजेक्ट पर चीन ने अरबों रुपया खर्च किया है. न्यूज एजेंसी एएनआई के पॉडकास्ट में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य और पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ तिलक देवाशर ने कहा कि चीन बलूचिस्तान में खास किस्म के सुरक्षाकर्मियों की तैनाती चाहता है.

चीन पाकिस्तान पर लगा सकता है जुर्माना

पाकिस्तान मामलों के विशेषज्ञ तिलक देवाशर ने कहा कि भौगलिक रूप से बलूचिस्तान ऐसी जगह है जहां पाकिस्तान किसी हालत में चीन के सैनिकों की तैनाती होने नहीं दे सकता है. पाकिस्तान ग्वादर प्रोजेक्ट और उसकी सड़क के परियोजना से जुड़े चीन के कर्मचारियों को सुरक्षा देने में नाकाम रहा है. पिछले कुछ दिनों में चीन के कई कर्मचारी इस क्षेत्र में बीएलए के निशाने पर रहे हैं. ऐसे में चीन ने जो पाकिस्तान को उधार के पैसे दिए हैं, उसे वापस मांग सकता है. साथ ही साथ जुर्माना भी लगा सकता है.

चीन चाहता है अपनी सेना की तैनाती

देवाशर ने बताया कि चीन के भीतर सबसे बड़ा डर ये बैठ गया है कि अगर बीएलए के लड़ाके ट्रेन हाईजैक कर सकते हैं तो आगे के दिनों में अगर वे ग्वादर बंदरगाह या पॉवर प्रोजेक्ट या ग्वादर एयरपोर्ट पर कब्जा कर लिए तो क्या होगा? उन्होंने बताया कि चीन ने अपने कर्मचारियों की सुरक्षा को देखते हुए इस क्षेत्रों की सुरक्षा बढ़ाने या फिर अपनी सेना तैनात करने की मांग रखी है, जैसा कि श्रीलंका के हंबनटोटा बंदरगाह पर है. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान ऐसा नहीं करना चाहता है क्योंकि उसकी साख और प्रतिष्ठा का सवाल है.

तिलक देवाशर ने ये भी आशंका जताई है कि चीन इन क्षेत्रों में प्राइवेट सिक्योरिटी तैनात करवा सकता है. उन्होंने कहा, "पाकिस्तान की सबसे बड़ी समस्या ये है कि वह अपने अंदर झांककर नहीं देखता है. पाकिस्तान 1947 के बाद से ही हर छोटी समस्या पर भारत को जिम्मेदार ठहराता रहा है."

ये भी पढ़ें : ट्रंप ने कर दिया खेल! अमेरिका से भारतीयों को डिपोर्ट करने वाले एक्ट के बचाव में उतारा ये 'इंडियन' वकील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: दुनिया में कौन सा देश किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
दुनिया में कौन किसको सिक्योरिटी देता है? ‘मक्का पैक्ट’ से US, चीन और भारत तक
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
भौतिक शास्त्र 2026 का नोबेल पुरस्कार फ्रांसिस हैल्ज़न को दिया गया
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
3000 साल पहले भी सत्ता के खिलाफ उठी आवाज! आज के आंदोलनों से कितना था अलग
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे
EXPLAINED: 'हम नहीं लड़ेंगे' से सऊदी अरब को सेना भेजने तक! यमन युद्ध पर पाकिस्तान का यू-टर्न कैसे

वीडियोज

Gujarat News | Sansani: 2000 km का सफर... और 'ब्लाइंड' मर्डर !
Mumbai BEST bus depot fire: बेस्ट की कई बसों में लगी आग, मचा हड़कंप! Breaking News
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: फॉर्म-6 में बदलाव का 'आदेश' किसका था? | BJP | Congress | ABP
Gyanesh Kumar | Supreme Court on CEC: ज्ञानेश पर विपक्ष के संग्राम की 'शर्तें' लागू! | Congress
Sandeep Chaudhary: वोट चोरी पर बवाल...आयुक्तों के बाद जजों के सवाल! | EC | SIR | Gyanesh Kumar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
आशुतोष रांका ने पूछा- सीईसी के साथ बैठक से राहुल को क्यों रोक रही बीजेपी?
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर 164 उम्मीदवार लड़ेंगे, महागठबंधन में खेल!
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
कौन हैं एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित? बने भारतीय वायु सेना के नए प्रमुख
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
वैभव सूर्यवंशी OUT, लखनऊ में टीम इंडिया की पहले बॉलिंग, नमन धीर का डेब्यू
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
रसिक दुलारी केस में एक्ट्रेस ने किया प्रेमानंद का सपोर्ट, MMS कांड के बाद वृंदावन में बस गई थीं प्रियंका पंडित
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
काले चने खाने का सही समय क्या, कब मिलता है सबसे ज्यादा फायदा?
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
चंडीगढ़: भगवंत मान के ओएसडी के घर CBI की रेड, भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला
Embed widget