एक्सप्लोरर

Pakistan High Commission: पाकिस्तानी हाई कमिशन दिल्ली में चलाता था स्कूल, अब हुआ बंद, वजह जानकर चौंक जाएंगे

Pakistan: पाकिस्तान पिछले कई महीनों से आर्थिक तंगी का सामना कर रहा है. इसका असर न सिर्फ उनके देश में देखने को मिल रहा, बल्कि अन्य देशों में स्थित सरकारी कार्यालयों में देखने को मिल रही है.

Pakistan High Commission: पाकिस्तान (Pakistan) हाई कमीशन ने कम दाखिले के कारण भारत की राजधानी दिल्ली (Delhi) में अपने स्कूल का संचालन रोक दिया है. ये स्कूल हाई कमीशन के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए बनाया गया था, लेकिन पाकिस्तान के तरफ से जून 2020 में भारत में अपने कर्मचारियों की संख्या में भारी कटौती करने के बाद इसमें स्टूडेंट की संख्या काफी घट गई थी.

पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रवक्ता ने मीडिया के सवालों के जवाब में कहा कि हाई कमीशन में कर्मचारियों की संख्या घटने के कारण दाखिलों में कमी को देखते हुए मौजूदा अकादमिक सत्र के पूरा होने के बाद पाकिस्तान हाई कमीशन स्कूल का संचालन रोक दिया गया है.

आर्थिक संकट को जिम्मेदार ठहराया
पाकिस्तान हाई कमीशन के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘यह ध्यान देने योग्य है कि पाकिस्तान हाई कमीशन स्कूल कभी भी आम जनता के लिए नहीं खोला गया था और इसे विशेष रूप से हाई कमीशन के कर्मचारियों के बच्चों को शिक्षा मुहैया कराने के लिए स्थापित किया गया था." कई रिपोर्टों में स्कूल बंद करने के पीछे आर्थिक संकट को जिम्मेदार ठहराया गया, जिसका पाकिस्तान कई महीनों से सामना कर रहा है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तानी दूतावास को हर दिन के बढ़ते खर्चों को पूरा करने और अपनी बुनियादी जरूरतों को पूरा करने में मुश्किल का सामना करना पड़ा रहा है. नतीजा ये हुआ की स्कूल में काम करने वाले सभी कर्मचारियों को नौकरी से निकाल दिया गया है, जिनमें कई भारतीय भी शामिल थे.

दिल्ली के स्कूल के लिए बजट नहीं
कई लोगों का ये भी कहना है कि पाकिस्तान में अगले महीने जो नया बजट पेश किया जाएगा, इसमें दिल्ली के स्कूल के लिए किसी भी तरह के बजट को शामिल नहीं किया जाएगा.

पाकिस्तान में आर्थिक तंगी का असर उसके सरकारी कर्मचारियों पर पड़ रही है. उनकी सैलरी कम कर दी रही या फिर सैलरी मिलने में देरी हो रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 5 से 6 महीनों के बीच किसी भी कर्मचारी को वेतन नहीं मिली है.

ये भी पढ़ें:Pakistan Imran khan: 'मूर्खों के स्वर्ग में रहने जैसा', पूर्व पाक पीएम इमरान खान ने ऐसा क्यों कहा, आर्मी को लेकर भी दिया बड़ा बयान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
60 दिन का वक्त चाहते हैं ट्रंप? रूस से तेल खरीद की छूट पर क्या बोले रुबियो
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट
फ्रांस में महंगाई के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन, पेरिस समेत कई शहरों में आगजनी और लूटपाट

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
फिर जल रहा फ्रांस, सड़कों पर उतरे 5 लाख लोग, अब तक 1200 गिरफ्तार - बड़ी बातें
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ग्वालियर हादसे में 15 लोगों की मौत, परिजनों का फूटा गुस्सा; प्रशासन पर लगाए आरोप
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे नानी की 'द पैराडाइज'? रिलीज डेट आई सामने
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, भारत से विदा लेते समय कही ये बात
कप्तान शे होप का भारतीय फैंस को दिल छू लेने वाला संदेश, कही ये बड़ी बात
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
कनाडा के सैन्य ठिकाने पर भीषण आग, कई जवानों के मौत की आशंका, जानें पूरा मामला
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
गाना सुनते हुए लगवाएंगे इंजेक्शन तो कम महसूस होगा दर्द, चौंका देगी यह रिसर्च
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
स्मार्ट डोरबेल से कैमरे तक, घर की सुरक्षा कैसे बढ़ाते हैं ये गैजेट्स?
Embed widget