एक्सप्लोरर

फिर बेनकाब हुआ पाकिस्तान, हाफिद सईद के संगठन पर बैन का दावा निकला झूठा

पाकिस्तान दुनिया के सामने एक बार फिर बेनकाब हुआ है. पाकिस्तान ने 15 दिन पहले आतंकी हाफिज सईद के संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) और फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन को बैन करने की बात कही थी, लेकिन इसे अभी तक बैन नहीं किया गया है.

नई दिल्ली: मुंबई पर हुए आतंकी हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद के संगठन जमात-उद दावा (जेयूडी) और इसकी इकाई फलाह-ए-इंसानियत फाउंडेशन (एफआईएफ) को पाकिस्तान ने प्रतिबंधित नहीं किया है. इसे सिर्फ निगरानी संगठनों की सूची में रखा गया है. हालांकि, पाकिस्तान ने 15 दिन पहले इन संगठनों पर रोक लगाने का ऐलान किया था. पाकिस्तान सरकार के राष्ट्रीय आतंकवाद रोधी प्राधिकरण (एनसीटीए) की वेबसाइट के मुताबिक जेयूडी और एफआईएफ आतंकी संगठन आतंकवाद रोधी अधिनियम-1997 के नियम के तहत गृह मंत्रालय की निगरानी में हैं.

एनसीटीए की वेबसाइट के मुताबिक जेयूडी और एफआईएफ को निगरानी में रखने की अधिसूचना 21 फरवरी को जारी की गई है. वेबसाइट के मुताबिक इससे पहले जेयूडी और एफआईएफ को जनवरी, 2017 में निगरानी सूची में रखा गया था. 14 फरवरी को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर फिदायीन हमले के बाद आतंकी समूहों पर लगाम लगाने के लिए पाकिस्तान पर वैश्विक दबाव पड़ा. इसके बाद पाकिस्तान ने 21 फरवरी को जेयूडी और एफआईएफ को प्रतिबंधित करने का ऐलान किया था. पुलवामा हमले में 40 सीआरपीएफ जवान शहीद हो गए थे.

इमरान खान ने कहा- मैं नोबेल शांति पुरस्कार के लिए योग्य नहीं, कश्मीर मसला हल करने वालों को मिले अवॉर्ड

एक वरिष्ठ सुरक्षा अधिकारी ने कहा, ‘‘इसका मतलब है कि पाकिस्तान ने जेयूडी और एफआईएफ को प्रतिबंधित करने को लेकर झूठ बोला है. असल में पाकिस्तान ने दुनिया को मूर्ख बनाने के लिए सिर्फ निगरानी सूची की तारीख में बदलाव कर दिया.’’ पाकिस्तान के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता ने 21 फरवरी को कहा था कि प्रधानमंत्री इमरान खान की अध्यक्षता में राष्ट्रीय सुरक्षा समिति (एनएससी) की बैठक के दौरान दोनों संगठनों को बैन करने का फैसला हुआ है. जेयूडी को लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन माना जाता है. इसी संगठन ने मुंबई में 2008 में हुए आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली थी जिसमें 166 लोग मारे गए थे. इसे अमेरिका ने जून 2014 में विदेशी आतंकवादी संगठन घोषित किया है.

यह भी पढ़ें-

उत्तर कोरिया परमाणु हथियार नष्ट करे इसके लिए अमेरिका और दक्षिण कोरिया ने बंद किया संयुक्त सैन्य अभ्यास RBI ने किया सावधान, इस एप को फोन में इंस्टॉल करेंगे तो उड़ जाएंगे बैंक खाते से सारे पैसे भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव को लेकर बड़ी खबर, चीन ने कहा- हम मध्यस्थता करने को तैयार देखें वीडियो-
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
बांग्लादेश में 81 फीट ऊंचे श्रीराम की प्रतिमा बनवाने वाले हरिदास को CID ने किया गिरफ्तार, लगाया ये गंभीर आरोप
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
ट्रंप बोले- होर्मुज के अब हम ही हैं रखवाले, 20% लगाएंगे कॉमर्शियल जहाजों पर टोल, भड़क उठा ईरान
डोनाल्ड ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के दो साल पूरे, घटना के बारे में जानें क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
ट्रंप पर पेंसिल्वेनिया के बटलर में हुए हमले के हुए 2 साल, घटना पर जानें क्या बोले US प्रेसिडेंट

वीडियोज

Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE
Bollywood News: आकांक्षा रंजन और शरण शर्मा के ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन में सितारों का जमावड़ा, ग्लैमर ने लूटी महफिल (13.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया पाकिस्तान, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
भारत ने सिंधु जल समझौते पर दिया झटका तो बौखलाया PAK, सड़कों पर उतरी बिलावल की पार्टी, कहा -'मर जाएंगे लेकिन...'
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
Exclusive: 'एथेनॉल पर झूठ फैलाया जा रहा है', गडकरी ने कहा- बेटे की कंपनी पर गलत आंकड़े देने वालों पर करूंगा मानहानि का केस
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
सपा का दावा- निशिकांत दुबे ने मांगी माफी, BJP सांसद बोले, 'मैंने अखिलेश यादव जी से...'
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए...
'गलत फैसला', अमिताभ बच्चन ने FIFA की निष्पक्षता पर उठाए सवाल, भड़कते हुए कहा- किसी टीम के लिए
Monday BO Collection Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' ने मंडे को भी सबको चटाई धूल, 'लेनिन' का जलवा बरकरार, जानें कलेक्शन
Explained: 'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
'हमारे पूर्वज एक' और 'तुम भी हिंदू'... आखिर कब तक सुनेगा मुसलमान, 'घरवापसी' से दिक्कत क्या?
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
शेख हमद बिन ने कैसे खड़ी की कतर की अर्थव्यवस्था? इन वजह से टॉप इकोनॉमी में शुमार हुआ उनका देश
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
1200 से ज्यादा सरकारी नौकरियों का सुनहरा मौका, ITI से लेकर इंजीनियरिंग और CA तक कर सकते हैं आवेदन
Embed widget