एक्सप्लोरर

पाकिस्तान के कोयला खदान में विस्फोट, 12 खनिकों की हुई दर्दनाक मौत

Pakistan Latest News: बलूचिस्तान प्रांत में गैस विस्फोट का मामला सामने आया है. इस हादसे की चपेट में आने से करीब 12 खनिकों की मौत हो गई है.

Pakistan Latest News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में गैस विस्फोट का मामला सामने आया है. इस हादसे की चपेट में आने से करीब 12 खनिकों की मौत हो गई है. वहीं मौके पर जारी बचाव अभियान में सुरक्षाकर्मी करीब 8 खनिकों को बचाने में कामयाब रहे हैं. पाकिस्तान के डॉन अखबार में प्रकाशित खबर के मुताबिक यह घटना हरनाई जिले के जरदालो इलाके की बताई जा रही है.

बलूचिस्तान के मुख्य खदान निरीक्षक अब्दुल गनी बलौच का इस घटना के बारे में कहना है कि जरदालो इलाके इलाके में जब यह घटना घटी तब खदान में करीब 20 श्रमिक मौजूद थे. गनी के मुताबिक घटनास्थल पर बुधवार सुबह तक राहत-बचाव का कार्य पूरा हो गया है. इस दौरान बचाव दल ने 12 शव बरामद किए हैं, जबकि 8 खनिकों को सुरक्षित बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बलौच ने कहा कि रात में दो शव बरामद किए गए थे जबकि सुबह 10  और शव निकाले गए हैं. डॉन की खबर के मुताबिक प्रांत के खनन महानिदेशक अबदुल्ला शाहवानी ने भी इस हादसे के मृतकों की संख्या की पुष्टि की है. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति गहरा दुख प्रकट किया है. पाकिस्तान रेडियो के मुताबिक प्रधानमंत्री ने घायल खनिकों को हर संभव चिकित्सा उपचार प्रदान कराने का निर्देश दिया है.

उन्होंने ऐसी घटनाओं को बेहद दर्दनाक और दुखद बताते हुए कहा कि सरकार घायलों और प्रभावित परिवारों को हर संभव राहत प्रदान करेगी। पाकिस्तान के कोयला उत्पादन में बलूचिस्तान प्रांत 50 प्रतिशत का योगदान देता है. पाकिस्तान में खदान दुर्घटनाएं आम है. यह मुख्य रूप से गैस के कारण होती हैं. वहीं, खदान श्रमिकों ने बार-बार यह शिकायत की है कि कोयला खदानों में सुरक्षा के अभाव और खराब कामकाजी परिस्थितियों के कारण लगातार ऐसी दुर्घटनाएं होती हैं.

बलूचिस्तान के डुकी कोयला क्षेत्र में पिछले साल दिसंबर में एक निजी खदान में आग लग गई थी, जिसमें 2 कोयला खनिकों की मौत हो गई थी और 3 अन्य घायल हो गए थे. वहीं, सिंध के जमशोरो में सितंबर के महीने में एक कोयला खदान के धंसने से 3 श्रमिक मलबे के नीचे दब गए थे. उसी साल फरवरी में डुकी और शारग कोयला क्षेत्रों में 2 कोयला खदान दुर्घटनाओं में 3 खनिक मारे गए और 4 अन्य घायल हो गए थे. हरनाई जिले में साल 2022 में कोयला खदान के अंदर गैस विस्फोट होने से 6 खनिकों की मौत हो गई थी.

यह भी पढ़ें- हिंदू धर्म में 'शक्ति' क्या है? पाकिस्तानी पत्रकार के सवाल पर इंडियन मुस्लिम लड़की ने कहा- जय श्री राम...

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 11 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
रूस-यूक्रेन के बीच हुआ एनर्जी सीजफायर, ट्रंप ने किया बड़ा ऐलान
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
इमरान खान का आखिरी किला ढहा, खैबर पख्तूनख्वा की प्रांतीय सरकार बर्खास्त, लगी इमरजेंसी
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता

वीडियोज

नेताओं का मंदिर-दर्शन, भक्ति या वोट वाली शक्ति?
Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
रियाद एयरपोर्ट पर फिर हमला, 12 भारतीय समेत 300 घायल, भारत ने की कड़ी निंदा
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
दिल्ली: CEC के खिलाफ फिर जुटे प्रदर्शनकारी, कनॉट प्लेस से किए गए डिटेन
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
रॉस्टन चेस ने रचा इतिहास, बने भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले विंडीज गेंदबाज
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget