एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में मोहम्मद अली जिन्ना की प्रतिमा बम से उड़ाई, इस संगठन ने ली जिम्मेदारी

Pakistan: बलूचिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा सीनेटर सरफराज बुगती ने ट्वीट किया, 'ग्वादर में कायद-ए-आजम की प्रतिमा को गिराना पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला है.'

Pakistan: पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना की एक प्रतिमा को बलूचिस्तान प्रांत के दक्षिण पश्चिमी तट ग्वादर में एक विस्फोट के जरिए उड़ा दिया गया. स्थानीय मीडिया के हवाले से यह खबर दी गई है. डॉन न्यूज़ पेपर के अनुसार, शनिवार को हुए इस विस्फोट की जिम्मेदारी प्रतिबंधित संगठन बलूच लिबरेशन फ्रंट ने ली है. इस विस्फोट में मूर्ति को काफी नुकसान पहुंचा और वह पूरी तरह नष्ट हो गई.

यह प्रतिमा इस साल की शुरुआत में एक सुरक्षित क्षेत्र माने जाने वाले क्षेत्र में बनाई गई थी. डॉन की रिपोर्ट में कहा गया है कि कुछ आतंकवादियों ने प्रतिमा के नीचे एक विस्फोटक उपकरण लगाया और उसे उड़ा दिया. मोहम्मद अली जिन्ना को पाकिस्तान का कैद-ए-आजम भी कहा जाता है. वह एक मुस्लिम नेता और ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता थे, जिन्होंने पाकिस्तान की स्थापना की और पहले गवर्नर जनरल के तौर पर अपनी सेवा दी.

पिछले कई वर्षों में बलूचिस्तान में काफी हिंसा देखी जा रही है. बीबीसी उर्दू की खबर के अनुसार, प्रतिबंधित आतंकवादी संगठन बलोच रिपब्लिकन आर्मी के प्रवक्ता बबगर बलोच ने ट्विटर पर विस्फोट की जिम्मेदारी ली है. बीबीसी उर्दू ने ग्वादर के उपायुक्त मेजर (सेवानिवृत्त) अब्दुल कबीर खान के हवाले से कहा कि मामले की उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही है.

उन्होंने कहा कि विस्फोटक लगाकर जिन्ना की प्रतिमा को नष्ट करने वाले आतंकवादी पर्यटकों के रूप में क्षेत्र में घुसे थे. उनके मुताबिक अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन एक-दो दिन में जांच पूरी कर ली जाएगी. उन्होंने कहा, 'हम मामले को सभी कोणों से देख रहे हैं और जल्द ही दोषियों को पकड़ लिया जाएगा.'

बलूचिस्तान के पूर्व गृह मंत्री और मौजूदा सीनेटर सरफराज बुगती ने ट्वीट किया, 'ग्वादर में कायद-ए-आजम की प्रतिमा को गिराना पाकिस्तान की विचारधारा पर हमला है. मैं अधिकारियों से अपराधियों को उसी तरह से दंडित करने का अनुरोध करता हूं, जैसे हमने जियारत में कायद-ए-आजम निवास पर हमला करने वालों को किया था.

साल 2013 में, बलूच आतंकवादियों ने जियारत में 121 साल पुरानी इमारत में विस्फोट कर दिया था, जिसमें कभी जिन्ना रहा करते थे. बाद में इसे राष्ट्रीय स्मारक घोषित किया गया. तपेदिक से पीड़ित होने के बाद जिन्ना ने अपने जीवन के अंतिम दिन वहीं बिताए थे. जिन्ना 1913 से लेकर 14 अगस्त 1947 को पाकिस्तान की स्थापना तक ऑल इंडिया मुस्लिम लीग के नेता रहे. इसके बाद 1948 में निधन होने तक वह पाकिस्तान के पहले गवर्नर जनरल रहे.

ये भी पढ़ें: 

UNGA Speech: पीएम मोदी ने बिना नाम लिए पाकिस्तान और चीन पर बोला हमला, आतंकवाद पर दुनिया को चेताया

Sneha Dubey: कौन हैं UN में पाकिस्तानी PM को करारा जवाब देने वाली भारतीय अफसर स्नेहा दुबे, जानें उनके बारे में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
'सुनो तुम मुसलमान हो क्या?', जबाव सुनकर US में भारतीय शख्स के ऊपर 15 बार किया धारदार चाकू से वार
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
US से तनाव के बीच ईरान का बड़ा कदम, सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने वाले शख्स को फांसी पर लटकाया
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
कौन हैं 300 अमेरिकी नेवी कैडेट्स को लीड करने वाली 17 साल की रिद्धि चौहान, पढ़ें दिलचस्प स्टोरी
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'
भारत शेख हसीना को बांग्लादेश वापस भेजेगा या नहीं? विदेश मंत्रालय का सख्त जवाब- 'हमने पहले ही...'

वीडियोज

Shehnaaz Gill की 'Ishqnama' का ट्रेलर रिलीज़, Jai Randhhawa की दमदार परफॉर्मेंस ने लूटी महफिल
Shehnaaz Gill की Ishqnama का ट्रेलर दमदार, Jai Randhhawa की इंटेंसिटी ने जीता दिल
Mathew VanDyke और अब Jordan Brown! Indian borders के पास बड़ी साजिश? |ABPLIVE
रिपोर्ट्स: Deepika Padukone और Ranveer Singh के घर फिर आ सकती है खुशखबरी
Middle East: भारतीय नाविक की मौत पर भारतका बदला शुरू! हिलेगा मिडिल ईस्ट? |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
होर्मुज में मिसाइल अटैक से भारतीयों की मौत पर बिफरा भारत, अब सरकार उठाने जा रही ये बड़ा कदम
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
वाराणसी प्रोजेक्ट्स, सेमिकॉन 2.0 को मंजूरी और रेलवे अपग्रेड्स…, कैबिनेट की बैठक में लिए गए ये 6 बड़े फैसले
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
'उमर अब्दुल्ला सत्ता के भूखे और BJP के एजेंट', पार्टी के ही सांसद जम्मू-कश्मीर के CM पर भड़के
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेगा इन ग्लोबल स्टार्स का जलवा
Tom Cruise से IShowSpeed तक, FIFA वर्ल्ड कप की क्लोजिंग सेरेमनी में दिखेंगे ये ग्लोबल स्टार्स
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
आमिर खान की तीसरी शादी में क्यों नहीं पहुंचीं रीना दत्ता और किरण राव? दोस्त अमीन हाजी ने खोला राज
Explained: 'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक' का खेल! PDA से हटकर 'सॉफ्ट हिंदुत्व' की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
'सनातन ही समाजवादी' या 'चुनावी नाटक', PDA से हटकर सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर क्यों बढ़े अखिलेश यादव?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, जानिए कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
हरियाणा-दिल्ली और कर्नाटक समेत इन राज्यों में बढ़ी SIR की तारीख, कब जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट?
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
इंसानों की तरह बास्केटबॉल खेलती दिखी डॉल्फिन, हवा में उछलकर किया परफेक्ट शॉट, देखें वीडियो
Embed widget