एक्सप्लोरर

Imran Khan Over Indian TV: 'पाकिस्तान की तबाही का भारत खुशी से कर रहा ऐलान', इमरान बोले- हमारे बच्चों का कोई फ्यूचर नहीं

Imran Khan: PTI प्रमुख इमरान खान ने कहा कि आजादी के समय भारतीयों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया था कि वह जिंदा नहीं रह पाएगा और जल्द ही वापस भारत में मिल जाएगा.

Imran Khan Over Indian TV Channels: पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के प्रमुख और देश के पूर्व पीएम इमरान खान (Imran Khan) ने शनिवार (11 मार्च) को जिले-ए-शाह के ईसाल-ए-सवाब के लिए एक सभा को संबोधित करते हुए भारतीय टीवी मीडिया के बारे में बात की. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के हालात पर भारतीय टीवी चैनल मजाक उड़ा रहे हैं.

इमरान खान ने कहा कि भारतीय टीवी चैनल खुशी-खुशी ऐलान कर रहे हैं कि पाकिस्तान किस तरह तबाही की ओर बढ़ रहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि मौजूदा नेताओं के पास पाकिस्तान और विदेशों में बड़ी संपत्ति है और उन्हें पाकिस्तान के लोगों की परवाह नहीं है. उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में कानून का राज नहीं है और देश जिस तरह से आगे बढ़ रहा है, पाकिस्तान के बच्चों का कोई भविष्य नहीं है.

हमारे पास सब कुछ है सिवाय कानून के
PTI प्रमुख ने बच्चों के मुद्दे पर कहा कि जिस तरह से वे (नेता) देश के साथ व्यवहार कर रहे हैं, उसमें आपका और आपके बच्चों का कोई भविष्य नहीं है. उन्होंने यह भी कहा कि आजादी के समय भारतीयों ने पाकिस्तान का मजाक उड़ाया था कि वह जिंदा नहीं रह पाएगा और जल्द ही वापस भारत में मिल जाएगा. देश की सेना पर इमरान खान ने कहा कि हम सेना को खिलाने के लिए भूखे रह गए. उस सेना ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और हमें बचाया. उन्होंने हमें विश्वास दिलाया. उन्होंने हमारी रक्षा की है.

इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान इसलिए बना, क्योंकि हम एक आजाद मुल्क बनना चाहते थे. हम एक ऐसा राष्ट्र बनना चाहते थे जिसमें कानून का शासन हो. हमारे पास सब कुछ है सिवाय कानून के राज के. जिले शाह की हत्या इसका सबूत है. वहीं जिले शाह नाम से मशहूर अली बिलाल की हत्या के बाद इमरान खान ने पाकिस्तान सरकार पर जमकर निशाना साधा.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Imran Khan (@imrankhan.pti)

पुलिस हिरासत में मार दिया गया था
द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि बुधवार को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) के कार्यकर्ता अली बिलाल (जिले शाह) की शरीर की भयानक तस्वीरें को देखने के बाद देश सन्न रह गया, पीटीआई की रैली के कुछ समय बाद ही सोशल मीडिया पर फैलना शुरू हो गया. इसके बाद जिले शाह, अली बिलाल और ब्लैक विगो ट्विटर और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड करने लगे.

बिलाल को हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित के शरीर पर जख्म के 26 निशान मौजूद थे. इसके बाद पीटीआई के अध्यक्ष इमरान खान ने बिलाल को पुलिस वैन में ले जाने का एक वीडियो साझा करते हुए दावा किया कि उसे पुलिस हिरासत में मार दिया गया था.

ये भी पढ़ें:Imran Khan Case Row: अभद्र भाषा मामले में इमरान खान को राहत, गैर-जमानती अरेस्ट वारंट दो हफ्ते के लिए सस्पेंड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
अहमदाबाद पटाखा फैक्ट्री हादसे पर PM मोदी ने जताया दुख, बोले - 'मैं इस घटना से...'
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
'अखिलेश जी... बेचैन मत होइए, पश्चाताप कीजिए', जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर ओपी राजभर का निशाना
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
रायपुर: परिवार के 5 लोगों की मौत से हड़कंप, कारोबारी ने पत्नी और 3 बच्चों को जहर देकर लगाई फांसी
Bilaspur Viral Video: बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
बाढ़ में फंसी स्कूटी वाली महिला, छत्तीसगढ़ के शख्स ने कर दिया ऐसा काम, हर तरफ हो रही तारीफ
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget