एक्सप्लोरर

Sheikh Rasheed: परमाणु पावर दिखाने वाले पाकिस्तानी मंत्री की बंधी घिग्घी, अब उसी सेना से बोल रहे- 'चाहे क्रेन से लटका दो पर दे दो माफी'

Sheikh Rasheed On Pakistani Army: इमरान खान सरकार में गृह मंत्री रहे शेख रशीद ने भारत को पाकिस्तानी सेना के दम पर परमाणु बम की धमकी दी थी. अब वो ही देश के खराब हालात के लिए सेना पर हमला बोल रहे हैं.

Sheikh Rasheed: पाव भर के परमाणु बम और उसपर पाकिस्तानी सेना के परामक्रम की फर्जी कहानी सुनाने वाले पूर्व मंत्री शेख रशीद ने खुद ही अपने दावों की पोल खोल दी है. ताजा मामला समझने से पहले पांच साल पुराना वो बयान जानना जरूरी है, जब इमरान खान सरकार में गृह मंत्री रहने वाले शेख रशीद ने भारत को गीदड़भभकी दी थी. 

जम्मू कश्मीर से आर्टिकल 370 हटा तो बिलबिलाए रशीद ने कहा कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम हैं, जिनका वजन आधा पाव से लेकर एक पाव तक है. पाव भर के बम पर सीना चौंड़ा करते हुए रशीद ने आगे कहा कि अगर पाकिस्तान पर भारत हमला बोलने की कोशिश करता है तो ये युद्ध आम नहीं होगा, बल्कि परमाणु युद्ध होगा. बोलते-बोलते शेख रशीद पाकिस्तानी सेना के जोश और पराक्रम के फर्जी दावे भी कर गए.

फर्जी इसलिए क्योंकि अब यू-टर्न लेते हुए उन्होंने इसी पाकिस्तानी सेना को देश की खस्ता हालात के लिए जिम्मेदार ठहरा दिया है. तब रशीद ने कहा कि भारत को पाकिस्तान की फौज के जोश का अंदाजा नहीं है और अब पांच साल बाद रशीद कह रहे हैं कि फौज पाकिस्तान के हालात कम से कम इतने बुरे तो न करे कि कोई संभाल भी न पाए.

शेख रशीद ने सेना से की आम माफी की अपील

अड़ियाला जेल के बाहर मीडिया से रूबरू होते हुए सबसे पहले तो शेख रशीद ने सैन्य प्रतिष्ठानों से आम माफी की अपील की. फिर वो फौज पर बिफरते-बिफरते खुद को जेल भेजने या क्रेन से लटका देने तक की अपील कर बैठे. दरअसल पाकिस्तान के मौजूदा हालात बेहद खराब हैं और वो आर्थिक और राजनीतिक संकट से जूझ रहा है. इसपर रशीद ने कहा कि खराब मईशत (आर्थिक हालातों) से ही देश डूबते हैं.

उन्होंने आगे कहा, 'मैंने पांच साल माफी दी थी सारे पाकिस्तान को.' यहीं वो पाकिस्तान की जेल में बंद राजनीतिक शख्सियतों को आम माफी देने की अपील सेना से भी करते हैं और कहते हैं, 'लोग बेगुनाह हैं और खुदा के लिए अपनी (पाकिस्तानी सेना) इज्जत और पाकिस्तान को बचा लें.'

पाक सेना से बोले रशीद- क्या जंग कराना चाहते हो

कभी उसी फौज के बलबूते भारत को आंख दिखाने की हिमाकत करने वाले रशीद अब कह रहे हैं, 'हमें जेल भेज दें, कैद कर लें, क्रेन से लटका दें, जो मर्जी करना चाहें वो कर लें. मईशत से ही मुल्क डूबते हैं. आप क्या इस देश में जंग कराना चाहते हैं, छीना-छपटी बढ़ाना चाहते हैं. आप मुल्क के हालात इतने खराब कर देना चाहते हैं कि जो किसी से संभाले भी न जाएं.'

ये भी पढ़ें: ट्रंप पर हमले के बाद PM ट्रूडो को घर में ही मिली नसीहत! कनाडाई सांसद बोले- 'खालिस्तान समर्थकों की करें निंदा'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
ईरान युद्ध ने खोली अमेरिकी ‘हथियारों की पोल’! पेंटागन ने कंपनियों को क्या दिया आदेश
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
चीन की हरकत पर भड़का अमेरिका, फिलीपींस को दिया साथ का वादा
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?
एक शर्त और खत्म हो जाएगा युद्ध? पेजेश्कियन ने ट्रंप के लिए ऐसा क्या कहा?

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
FCRA बिल पर होगा बवाल! खरगे ने कहा- कांग्रेस करेगी विरोध
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'CJP प्रोटेस्ट में लोग मोदी को ठोकने आए थे', अरविंद केजरीवाल का विवादित बयान
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
पुडुचेरी पुलिस को अमित शाह ने सौंपा 'प्रेसिडेंट्स पुलिस कलर’, क्या है इसकी खासियत?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
कनाडा में भारतीय महिला की हत्या, 7 महीने बाद कैसे आरोपी हुआ गिरफ्तार?
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
शरीर में अचानक आने लगी है हल्की सूजन? हो सकते हैं लिम्फेडेमा के संकेत
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
SBI ने क्लर्क भर्ती के लिए जारी किया नोटिफिकेशन, आवेदन शुरू
Embed widget