एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: चश्मदीदों ने बयां किया विमान हादसे का खौफनाक मंजर

लाहौर से कराची आ रहे विमान का इंजन खराब हुआ और विमान रिहायशी इलाके में गिर गया. इस हादसे में नौ बच्चों सहित 97 लोगों की मौत हो गई.आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जब धमाके के साथ विमान घरों के ऊपर गिरा होगा तो क्या स्थिति हुई होगी. चश्मदीदों ने विमान हादसे का खौफनाक मंजर बयां किया है.

कराची: पाकिस्तान में शुक्रवार को हुए हुए विमान हादसे के खौफनाक मंजर को बयां करते हुए चश्मदीदों और बचाव कार्यकर्ताओं ने बताया कि पहले विमान के डैने आग के लपटों और काले धुएं के साथ गिरे जिसके बाद पूरा विमान जमीन पर धमाके के साथ गिरा. इस विमान में 99 लोग सवार थे.

पाकिस्तान एयरलाइंस का विमान (उड़ान संख्या पीके 8303) शुक्रवार को कराची हवाई अड्डे के पास मॉडल कॉलोनी स्थिति आवासीय इलाके में गिरा था जिसमें नौ बच्चों सहित 97 लोगों की मौत हो गई. हादसे के दस मिनट के भीतर इदी (गैर सरकारी संगठन) के एम्बुलेंस घटना स्थल पर पहुंच गए थे.

इदी फाउंडेशन के प्रमुख फैसल इदी ने घटना को याद करते हुए बताया कि संकरी गलियां क्षतिग्रस्त कारें, विमान और धवस्त हो चुके इमारत के मलबों से भर गयी थीं. उन्होंने बताया कि चूंकी प्रभावित गली में विमान का मलबा जल रहा था, इसलिए अधिकतर बचाव कार्य पड़ोस के मकानों की छतों के जरिये हुआ.

फैसल ने बताया कि हादसे के चश्मदीदों ने बताया कि विमान का मलबा 20 फीट गली में गिरने से पहले छत पर बनी पानी की टंकी से टकराया था.

एक चश्मदीद ने एक न्यूज वेबसाइट को बताया, ‘‘ मैं मस्जिद से बाहर निकल रहा था तभी देखा कि विमान बहुत नीचे से उड़ रहा है, फिर वह इमारत से टकरा गया है और हवा में आग की लपटें और धुएं का गुब्बार उठने लगा. हादसे के समय बहुत तेज धमाका हुआ है और जब मैं घटनास्थल पर पहुंचा तो विमान का मलबा जल रहा था.’’

एक अन्य चश्मदीद कामरान ने बताया, ‘‘ मैं पुलिस से पहले घटना स्थल पर पहुंचा. मैंने बहुत तेज धमाका सुना और कार के अंदर किसी व्यक्ति को मदद के लिए गुहार लगाते हुए सुना. मैंने एक पुरुष और महिला को कार से निकाला. मैंने वहां चारों ओर मलबा, आग और धुएं के गुब्बार को देखा. तीन घर बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए थे.’’

एक अन्य चश्मदीद मोहम्मद उज़ैर खान ने बताया, ‘‘ करीब चार घर बुरी तरह से धराशायी हो गए हैं, वहां पर आग और धुंआ था. वे मेरे पड़ोस में है. मैं उस खौफनाक मंजर को बयां नहीं कर सकता.’’उन्होंने बताया कि धमाके की आवाज सुनने के बाद वह घर से निकले थे.

गौरतलब है कि जब विमान हादसे का शिकार हुआ तब वह कराची हवाई अड्डे से महज कुछ दूरी पर था. टीवी फुटेज में दिखाया गया कि बचाव कर्मी घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तलाश कर रहे हैं और कई कारों में आग लगी हुई.

इस घटना पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित दुनिया के तमाम नेताओं ने शोक व्यक्त किया है.

श्रीलंका: भारत के नए उच्चायुक्त ने किया सेंट एंथोनी चर्च का दौरा, पिछले साल हुए आतंकी हमले में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
ईरान ने होर्मुज में कमर्शियल शिप पर किया अटैक, 11 भारतीय थे सवार, अब भारत का आया रिएक्शन
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख
कतर के पूर्व अमीर शेख हमद बिन खलीफा अल थानी का निधन, पिता का कर दिया था तख्तापलट, PM मोदी ने जताया दुख

वीडियोज

लाचार पिता के सामने बीच सड़क पर बेटी से छेड़खानी
Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
डोनाल्ड ट्रंप के करीबी सांसद लिंडसे ग्राहम का निधन, रूसी तेल खरीद को लेकर भारत को दी थी धमकी
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'सिफारिश से नहीं मिलने वाली टिकट...', सपा सांसद आनंद भदौरिया ने किसके लिए किया इशारा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
'उन्हें इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी', अमेरिका की धमकी के बाद ईरान ने दिया जवाब, होर्मुज पर क्या कहा?
IND vs ENG 1st ODI Date, Time: T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है भारत बनाम इंग्लैंड पहला वनडे
T20 हार का बदला लेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, जानें कब है IND vs ENG पहला वनडे
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
10 साल पुरानी कंधे की चोट से जूझ रहे थे पवन कल्याण, 3.5 घंटे चली सर्जरी
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की अमेरिका में गोली मारकर हत्या, बेटा भी हुआ घायल, क्या है पूरा मामला
भारतीय मूल की गूगल कर्मचारी शीतल की US में गोली मारकर हत्या, बेटा भी घायल, क्या है पूरा मामला
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
मछली पालन के लिए किसान खरीदें एरेटर मशीन, 70% तक सब्सिडी दे रही सरकार
Potato Boiling Guide: एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
एक, दो या तीन... कुकर में कितनी सीटी में पक जाते हैं आलू? जान लें काम की बात
Embed widget