एक्सप्लोरर

Imran Khan Disqualified: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया, अधिसूचना जारी

Imran Khan Disqualification: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वहां के चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है, उन्हें अयोग्य घोषित कर दिया गया है.

Imran Khan Disqualified By Election Commission: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर वहां के चुनाव आयोग ने कार्रवाई की है. उन्हें पांच साल के लिए अयोग्य घोषित कर दिया गया है. इस बाबत पाकिस्तान के चुनाव आयोग ने एक अधिसूचना जारी की है. 5 अगस्त 2023 के अदालत के एक फैसले को देखते हुए इमराम खान पर चुनाव आयोग ने यह कार्रवाई की है.

इमरान खान को पाकिस्तान के इलेक्शंस एक्ट, 2017 की धारा 167 के तहत भ्रष्ट आचरण का दोषी पाया था और उन्हें तीन साल साधारण कारावास की सजा सुनाई गई. उन पर एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया. चुनाव आयोग की अधिसूचना के मुताबिक, इमरान खान को पाकिस्तान के संविधान के अनुच्छेद 63(1) (एच) के साथ चुनाव अधिनियम 2017 की धारा 232 के तहत अयोग्य घोषित किया गया है.

Imran Khan Disqualified: पाकिस्तान चुनाव आयोग ने इमरान खान को 5 साल के लिए अयोग्य घोषित किया, अधिसूचना जारी

तोशाखाना मामले में इमरान खान को हुई है जेल

बता दें कि इस्लामाबाद की एक अदालत की ओर से तोशाखाना भ्रष्टाचार मामले में इमरान खान को भ्रष्टाचार का दोषी ठहराए जाने के तुरंत बाद शनिवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया था. खान ने मामले में उन्हें दोषी ठहराए जाने के निचली अदालत के फैसले को चुनौती देते हुए मंगलवार को कहा कि एक पक्षपातपूर्ण जज का फैसला उचित प्रक्रिया और निष्पक्ष सुनवाई के चेहरे पर तमाचा और न्याय का घोर उपहास है.

तीन साल की सजा पाने वाले इमरान खान फिलहाल अटक जेल में हैं. उन्होंने अपने वकीलों ख्वाजा हारिस और गौहर अली खान के जरिए इस्लामाबाद हाई कोर्ट में याचिका दायर कर अपनी दोषसिद्धि और तीन साल जेल की सजा के खिलाफ याचिका दायर की है.

9 अगस्त को हाई कोर्ट में सुनवाई

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) ने विदेशी मीडिया पत्रकारों के एक व्हाट्सऐप ग्रुप पर घोषणा की है कि अदालत ने उनकी याचिका स्वीकार कर ली है और इसे बुधवार (9 अगस्त) को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है.

क्या है तोशाखाना मामला?

पाकिस्तान में तोशाखाना एक विभाग है, जहां देश के प्रधानमंत्री के कार्यकाल के दौरान विदेशी अधिकारियों की ओर से सरकारी अधिकारियों को सौंपे गए उपहार रखे जाते हैं. इमरान खान पर आरोप है कि उन्होंने प्रधानमंत्री के तौर पर सेवाएं देते समय तोशाखाना से अपने पास रखे गए उपहारों का विवरण और उनकी कथित बिक्री से प्राप्त धन का ब्यौरा जानबूझकर छुपाया. वह देशभर में लगभग 140 मुकदमों का सामना कर रहे हैं, जिनमें उन पर आतंकवाद, हिंसा, ईशनिंदा, भ्रष्टाचार और हत्या जैसे आरोप लगाए गए हैं.

(एजेंसी इनपुट के साथ)

यह भी पढ़ें- Imran Khan: 'न्याय का उपहास', सजा के खिलाफ इमरान खान ने इस्लामाबाद हाई कोर्ट में दाखिल की याचिका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में अमेरिका का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
US का नागरिक गिरफ्तार, SSB ने नेपाल बॉर्डर से पकड़ा, आरोपी का दावा- थाईलैंड में खोया पासपोर्ट
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद... ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
तेल टैंकर्स पर हुए हमले में मारा गया भारतीय, यूएई गुस्से से लाल, बोला- 'बेशर्मी, हमले का जवाब....'
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार

वीडियोज

Akhilesh Yadav का Nitish Kumar की तरह U-TURN! |ABPLIVE
Evil Dead Burn देखने से पहले 100 बार सोचिए!
Tata Sierra EV Pros and Cons plus which battery pack to buy? #tata #tatasierraev #autolive
E20 Petrol का Confusion! क्यों बढ़ गई Premium Petrol की Demand? #e20petrol #autolive
Gold Price Crash: सोने-चांदी के दामों में भयंकर गिरावट! खरीदने का सबसे सही मौका? ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
E20 पेट्रोल पर आया वो सर्वे, जो उड़ा देगा केंद्र सरकार की नींद, NDA समर्थक ही हो गए खिलाफ, आंकड़ों ने चौंकाया
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
बांकीपुर उपचुनाव: गिरफ्तारी और बेल के बाद वीणा मानवी रोने लगीं, नितिन नवीन का नाम क्यों लिया?
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
UNSC का फिर अस्थायी सदस्य बनेगा भारत? इस देश के साथ होगा मुकाबला, एस जयशंकर ने शुरू किया प्रचार
Welcome To The Jungle BO Day 18: 'वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
वेलकम टू द जंगल' तीसरे मंडे हुई फुस्स, 18वें दिन लाखों में सिमटी कमाई, जानें- टोटल कलेक्शन
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
सूर्यकुमार यादव की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, BCCI सूत्र का टीम इंडिया में उनकी वापसी पर बड़ा खुलासा
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को लिखी चिट्ठी, बोलीं- ‘दो दिन ज्यादा बीत गए, पर अभी तक...'
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
कर्नाटक में 4,723 सरकारी पदों पर भर्ती शुरू, जानें कौन कर सकता है आवेदन?
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
वैज्ञानिकों ने बना ली दिमाग जैसी धाकड़ चिप, तुरंत पकड़ लेगी गड़बड़ी, जानें कहां होगा यूज
Embed widget