एक्सप्लोरर

Pakistan: चुनाव से पहले इमरान खान को बड़ी राहत, पेशावर हाई कोर्ट ने 'बल्ला' चुनाव चिह्न किया बहाल

Imran Khan Pakistan Election: पेशावर हाई कोर्ट ने बुधवार (10 जनवरी) को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिन्ह क्रिकेट 'बल्ले' को बहाल कर दिया.

Pakistan Election: पाकिस्तान में आठ फरवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को बड़ी राहत मिली है. पेशावर हाई कोर्ट ने बुधवार (10 जनवरी) को पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चुनाव चिन्ह क्रिकेट 'बल्ले' को बहाल कर दिया. अदालत ने फैसला सुनाया कि पीटीआई 'बल्ले ' की हकदार है और उसे वही चुनावी चिह्न दिया जाना चाहिए. 

इस फैसले की घोषणा पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) के उस फैसले को चुनौती देने वाली पीटीआई की याचिका पर सुनवाई के बाद की गई, जिसमें अंतर-पार्टी चुनाव को अमान्य घोषित करने और उनके चुनाव चिह्न "बल्ला" को रद्द करने की घोषणा की गई थी.  कोर्ट ने अपने फैसले में ईसीपी के फैसले को "गलत" करार दिया. फैसले के बाद, अदालत ने चुनाव निगरानी संस्था को पीटीआई को एक प्रमाण पत्र जारी करने का आदेश दिया और उस फैसले को निलंबित कर दिया जिसने पार्टी से उसका प्रतीक चिन्ह छीन लिया था.

ईसीपी और पीटीआई की सुनी गई दलीलें

अदालत ने कहा कि पीटीआई एक राजनीतिक दल है जो चुनाव चिह्न का हकदार है. न्यायमूर्ति इजाज अनवर और न्यायमूर्ति अरशद अली की दो सदस्यीय पीएचसी पीठ ने यह फैसला सुनाया. एक दिन पहले, यानी मंगलवार को अदालत ने ईसीपी और पीटीआई के वकीलों की दलीलें सुनीं थी. आज की सुनवाई में कोर्ट ने मामले में अन्य पक्षों को सुना.

पीटीआई को चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता 

फैसले की घोषणा के बाद पीएचसी के बाहर मीडिया से बात करते हुए पीटीआई के वकील बैरिस्टर अली जफर ने कहा, 'अब, पीटीआई को ये चुनाव जीतने से कोई नहीं रोक सकता.' फैसले की सराहना करते हुए पीटीआई सीनेटर ने कहा कि पीएचसी ने कानून के मुताबिक फैसले घोषित करने की अपनी परंपरा बरकरार रखी है.  उन्होंने कहा कि अदालत ने पीटीआई के बल्ले के चुनाव चिह्न को बहाल करने और अंतर-पार्टी चुनाव परिणामों को तुरंत अपनी वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश दिया है. 

ये भी पढ़ें: Pakistan Hafiz Saeed: हाफिज सईद को मिली 78 साल की सजा! पाकिस्तान की काल कोठरी में बंद है मुंबई हमले का मास्टरमाइंड, UN ने दी जानकारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'दोहरा मापदंड नहीं चलेगा', SCO में इशाक डार के सामने राजनाथ ने उड़ाई PAK की धज्जियां
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?

वीडियोज

Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest
Vijayadashami 2026 | Ravana Dahan: अत्याचार का हुआ अंत, श्रीराम की शक्ति विजयंत | Dussehra 2026
Chitra Tripathi: अराजकता में 'आस्था', किसने चुना ये 'रास्ता'? | Mohan Bhagwat | BJP | Congress | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
'आज मुसलमान मुसलामन से लड़ रहा...', विजयादशमी पर और क्या-क्या बोले CM योगी
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
दुनिया के 7 युवा क्रिकेटर, जो आगे चलकर बन सकते हैं GOAT
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget