एक्सप्लोरर

Pakistan Election: पाकिस्तान चुनाव में इस्तेमाल होंगे 26 करोड़ बैलट पेपर: मतपत्र से वोटिंग, फिर भी एक ही दिन में कैसे आ जाते हैं नतीजे

Pakistan Election 2024: पाकिस्तान में चुनाव के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं. पाकिस्तान में जिस दिन चुनाव होता है, उसी दिन रात करीब 2 बजे तक रिजल्ट भी जारी कर दिया जाता है.

Pakistan Election 2024 Update: पाकिस्तान में गुरुवार (8 फरवरी) को आम चुनाव के लिए मतदान होने वाले हैं. इसे लेकर सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. पाकिस्तान में चुनाव के दिन ही देर रात रिजल्ट घोषित कर दिया जाता है. पाकिस्तान में बैलट पेपर से वोट डाले जाने के ठीक बाद मतगणना शुरू हो जाती है. यहां आम चुनाव के लिए 26 करोड़ बैलेट पेपर छापे गए हैं, जिसका कुल वजन करीब 2100 टन है. आज हम आपको बताते हैं कि आखिर सिर्फ बैलट पेपर से चुनाव कराने के बाद भी यहां उसी दिन कैसे मतगणना भी हो जाती है.

पाकिस्तानी चुनाव आयोग के नियम के मुताबिक यहं वोटिंग की समाप्ति के तुरंत बाद वोटों की गिनती शुरू कर दी जाती है. पोलिंग अधिकारी शाम को बैलेट पेपर की गिनती शुरू कर देते हैं. पोलिंग अधिकारी वोटों की गिनती खत्म होने के बाद रिटर्निंग अधिकारी को जानकारी देते हैं और फिर रिजल्ट जारी किया जाता है.

रात दो बजे तक होती है वोटों की गिनती

साल 2017 के पाकिस्तानी चुनाव एक्ट के मुताबिक जिस दिन वोटिंग होती है, उसी दिन रात 2 बजे तक रिजल्ट जारी करना होता है. अगर किसी वजह से पोलिंग अधिकारी गिनती करने में देरी करते हैं तो इस बात की जानकारी वहां के चुनाव आयोग को दी जाती है. इसके बाद अगले दिन 10 बजे तक रिजल्ट जारी किया जाता है.

पाकिस्तान में आम चुनाव के लिए लगभग 6 लाख 50 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं. पाकिस्तान निर्वाचन आयोग (ईसीपी) के अनुसार कुल 12 करोड़ 85 लाख 85 हजार 760 पंजीकृत मतदाता वोट देंगे. पाकिस्तान के चार प्रांतीय विधानसभाओं के लिए 12,695 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12,123 पुरुष, 570 महिलाएं और दो ट्रांसजेंडर शामिल हैं.

कहां कितने वोटर्स

पाकिस्तान के चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार पंजाब प्रांत में सबसे अधिक 7 करोड़ 32 लाख 07 हजार 896 रजिस्टर्ड वोटर हैं. इसके बाद सिंध प्रांत में 2 करोड़ 69 लाख 94 हजार 769 वोटर, खैबर पख्तूनख्वा में 2 करोड़ 19 लाख 28 हजार 119 वोटर, बलूचिस्तान में 53 लाख 71 हजार 947 वोटर और राजधानी इस्लामाबाद में 10 लाख 83 हजार 029 वोटर हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में कैसे होती है वोटिंग? भारत से कितनी मिलती है पड़ोसी देश की चुनावी प्रक्रिया?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
फ्लाइटों में पाकिस्तानी पायलट-क्रू की एंट्री बैन, किस देश ने लिया बड़ा फैसला
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
ट्रंप को हराने के लिए प्लान बना रहा ईरान, अभी होर्मुज पर किसका कंट्रोल?
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
Explained: अरामको पर हूतियों का बड़ा हमला, भारत समेत पूरी दुनिया के लिए क्यों बढ़ी चिंता
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा
पोप लियो को लंग कैंसर, सर्जरी में निकाला गया फेफड़े का एक हिस्सा

वीडियोज

सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?
थम नहीं रहा घमासान... कैसे निकलेगा समाधान? सटीक विश्लेषण
घुसपैठिया और SIR, 2029 की 'जंग' तैयार!
Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'फुटेज खो गई', चुनाव आयोग की बात पर SC ने लगाई फटकार- 'बेतुके बहाने नहीं चलेंगे'
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'श्रीराम ने मोदी जी से कहा मुझे घर कब दोगे?' CM सम्राट के बयान पर बवाल
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
'उनकी लड़ाई में मैं...', अंकिता भंडारी के मां-बाप से मिलकर क्या बोले राहुल गांधी?
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
कितने अमीर हैं अली फजल? कभी कॉल सेंटर में काम करते थे 'गुड्डू भैया'
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
हार्दिक पांड्या की छुट्टी तय, कौन होगा MI का अगला कप्तान? MI मैनेजमेंट में दो राय!
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा के बीच मौसम ले रहा करवट, आज बारिश के आसार
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
ठंड से पहले मौसम करेगा टॉर्चर, दिल्ली समेत 20 से ज्यादा राज्यों में IMD की चेतावनी
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
अपनी पहली लिंक्डइन पोस्ट में क्या लिख गए विराट कोहली, जो हो गया वायरल?
Embed widget