एक्सप्लोरर

पाकिस्तान में 25 से 27 जुलाई के बीच हो सकते हैं आम चुनाव, 31 मई को मौजूदा सरकार का आखिरी दिन

पीएमएल (एन) सरकार का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है. कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के बारे में मशविरा भी चल रहा है.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान में आम चुनाव 25 से 27 जुलाई के बीच हो सकते हैं. चुनाव आयोग ने 25 से 27 जुलाई देश में आम चुनाव कराने के लिए संभावित तिथियों के तौर पर प्रस्तावित की. डान की खबर के अनुसार पाकिस्तान चुनाव आयोग (ईसीपी) ने राष्ट्रपति ममनून हुसैन को एक रिपोर्ट सौंपी है और उनसे प्रस्तावित तिथियों में से एक को चुनाव के दिन के तौर पर तय करने का अनुरोध किया है. 31 मई को खत्म हो रहा है पीएमएल (एन) सरकार का कार्यकाल यह घोषणा सत्तारूढ़ पीएमएल (एन) सरकार का कार्यकाल समाप्त होने के कुछ दिन पहले आई है. पीएमएल (एन) सरकार का कार्यकाल 31 मई को समाप्त हो रहा है. कार्यवाहक प्रधानमंत्री पद के लिए उम्मीदवारों के बारे में मशविरा भी चल रहा है. खबर के मुताबिक प्रधानमंत्री शाहिद खाकान अब्बासी ने विपक्षी नेता खुर्शीद शाह के साथ इस मामले पर गत सप्ताह एक बैठक की थी. इस संबंध में अंतिम बैठक आज होने की उम्मीद है. बैठक से पहले अब्बासी ने पीएमएल (एन) नेताओं नवाज शरीफ और शाहबाज शरीफ से 21 मई मुलाकात की थी और पद के लिए उम्मीदवारों पर चर्चा की थी. J&K: पाकिस्तान ने 8 साल के मासूम को भी नहीं बख्शा, गोलीबारी में मौत, 6 घायल नवाज़ शरीफ का सियासी सफर खत्म बता दें कि इसी साल अप्रैल में पाकिस्तान की सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री नवाज़ शरीफ को जीवनभर चुनाव लड़ने के अयोग्य ठहरा दिया था. यानी अब शरीफ आजीवन कोई सार्वजनिक पद नहीं संभाल पाएंगे. यह ऐतिहासिक फैसला देश की राजनीति की दिशा बदलने वाला है. अदालत ने पिछले साल जुलाई में भ्रष्टाचार के आरोप को लेकर प्रधानमंत्री के तौर पर शरीफ को अयोग्य घोषित कर दिया था. सभी पांचों न्यायाधीशों ने एकमत से फैसला सुनाते हुए कहा कि जो लोग देश के संविधान के प्रति ईमानदार और सच्चे नहीं हैं, उन्हें जीवन भर के लिए संसद से प्रतिबंधित रखना चाहिए. जम्मू के अरनिया और आरएसपुरा सेक्टर में पाकिस्तानी फायरिंग जारी, 15 से 20 चौकियों को बनाया निशाना पिछले साल जुलाई में पीएम पद से हटाए गए थे नवाज़ पिछले साल जुलाई में पाकिस्तानी सुप्रीम कोर्ट ने पाकिस्तान के पीएम नवाज़ शरीफ को प्रधानमंत्री के पद से हटा दिया था. पाकिस्तानी शीर्ष अदालत की पांच जजों की बेंच ने फैसले में नवाज शरीफ को पनामा केस में दोषी करार देते हुए पद के अयोग्य ठहरा दिया था. दिलचस्प है कि पाकिस्तान में अब तक कोई भी प्रधानमंत्री पूरे पांच साल तक लगातार पीएम पद पर नहीं बना रहा है. नवाज शरीफ की कुर्सी जाने के बाद शाहिद खाकान अब्बासी को पाकिस्तान के नया प्रधानमंत्री बनाया गया था. पाकिस्तान की संसद में सत्तारुढ़ पीएमएल (एन) के शाहिद खाकान अब्बासी को 221 वोट मिले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
भारत ने नेपाल में नियुक्त किया नया राजदूत, किसे मिली जिम्मेदारी?
Explained: अरब स्प्रिंग से सीखा- सड़कों पर नारों से नहीं आता लोकतंत्र! फिर कैसे 3 देशों में गिरीं सरकारें?
अरब स्प्रिंग से सीख- सड़कों पर नारों से लोकतंत्र नहीं आता! 3 देशों में कैसे गिरीं सरकारें?
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
रोबोट ने लड़की के साथ की छेड़छाड़, गंदे इशारे, सोशल मीडिया पर किया गया लाइव
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा
'भारतीय जहाजों पर हमले चिंताजनक', UN में बोले भारत के राजदूत, सऊदी को लेकर क्या कहा

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget