एक्सप्लोरर

Pakistan Crisis: 'दिवालिया नहीं हुए हम...', पाकिस्तान के बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग में बोले आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर- बुरा वक्त गुजरा चुका है

Pakistan News: पाकिस्तान के डिफॉल्ट होने के खतरे के बीच जनरल आसिम मुनीर और वित्त मंत्री इशाक डार ने अपने यहां के कारोबारियों को दिलासा दी. उन्होंने कहा कि IMF से कर्ज मिलने वाला है.

Pakistan Economic Crisis: आर्थिक बदहाली से जूझ रहे पाकिस्तान (Pakistan) में पाक आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर (Gen. Syed Asim Munir) की सबसे बड़े कारोबारियों के साथ बैठक हुई है. बैठक में जनरल आसिम मुनीर ने पाकिस्तानी वित्त मंत्री इशाक डार की मौजूदगी में कारोबारियों को आश्वासन दिया कि उनका बुरा वक्त गुजरा चुका है. उन्होंने कहा कि मुल्क दिवालिया नहीं हुआ है.

द न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तानी आर्मी के चीफ जनरल आसिम मुनीर पूरी बैठक के दौरान आशान्वित दिखे और विश्वास जताया कि मौजूदा आर्थिक मुश्किलें दूर हो जाएंगी. उन्होंने कारोबारियों से आत्मविश्वास से भरे रहने को कहा. मुनीर बोले कि हमारा बुरा वक्त गुजर चुका है, मुल्क ने डिफॉल्ट की संभावना पर काबू पा लिया है और अब जल्द एक स्थापित राष्ट्र के रूप में प्रबल होंगे.


Pakistan Crisis: 'दिवालिया नहीं हुए हम...', पाकिस्तान के बड़े उद्योगपतियों की मीटिंग में बोले आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर- बुरा वक्त गुजरा चुका है

मुनीर ने बार-बार इस्लामी शिक्षाओं का दिया हवाला
पाकिस्तान के विभिन्न क्षेत्रों का प्रतिनिधित्व करने वाले शीर्ष कारोबारियों के साथ बैठक में आर्मी चीफ मुनीर ने बार-बार इस्लामी शिक्षाओं का हवाला दिया कि पाकिस्तान मौजूदा संकट से सफलतापूर्वक उबर जाएगा. उन्होंने कहा कि हम ही नहीं अपितु दुनिया भी मुश्किल दौर का मुकाबला कर रही है. उन्होंने कहा, "ये मान लें कि हमने भी मुश्किल दौर का मुकाबला किया है, लेकिन सबसे बुरा वक्त अब बीत चुका है और हम अब प्रबल होंगे."

'आईएमएफ की सभी शर्तें पूरी हो चुकी हैं'
बताया जा रहा है कि इसी बैठक के दौरान पाकिस्तान के वित्त मंत्री इशाक डार ने पाकिस्तानी व्यवसायियों को अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) से कर्ज की किस्त मिलने का भरोसा भी दिलाया. वित्त मंत्री द्वारा बताया गया कि आईएमएफ की सभी पूर्व शर्तें पूरी हो चुकी हैं और सौदा तय दिनों के भीतर पूरा होने की उम्मीद है. बैठक में बताया गया कि आईएमएफ ने कहा है कि मुल्क के विदेशी मुद्रा भंडार को बढ़ावा देने के लिए डॉलर के प्रावधान के लिए मित्र देशों के साथ हुए समझौतों को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए.

यह भी पढ़ें: इमरान खान राहत को तरसे, इस तारीख तक अदालत के सामने पेश नहीं हुए तो कर लिया जाएगा गिरफ्तार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला, ट्रंप को करारा जवाब
बहरीन, कुवैत और जॉर्डन... धुआं-धुआं हुआ मिडिल ईस्ट, ईरान का अमेरिकी ठिकानों पर घातक हमला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, संयुक्त राष्ट्र के बयान पर भी हुआ आगबबूला
अमेरिका ने 5 राज्यों पर किया एकसाथ अटैक तो भड़का ईरान, UN के बयान पर भी हुआ आगबबूला
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन, मध्यस्थता में जुटा कतर-पाक
US-Iran War Highlights: ईरान के विदेश मंत्री ने पाक आर्मी चीफ असीम मुनीर को किया फोन
पाकिस्तान में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'
PAK में जमीयत चीफ मौलाना फजलुर रहमान की आसिम मुनीर को चुनौती- 'हिम्मत है तो वर्दी उतारो और...'

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz तेल की कीमतों में 3% से ज्यादा का उछाल!
US Iran War | America Attack Iran | Trump | Black Out :ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा प्रहार!
Sansani | Crime News : Patna Junction पर सरेआम अपहरण और हत्या!
Special Task S2: Amritsar से Kandhar तक..IC-814 हाईजैक की खौफनाक दास्तान Jagwinder Patial के साथ
Iran US War Update: खत्म हुआ मातम..अब ईरान US पर दागेगा एटम बम? | America | IRGC | Khamenei

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
4 महीने पहले की थी लव मैरिज, नई-नवेली दुल्हन ने की खुदकुशी, सुसाइट नोट में लिखा- मां मुझसे गलती हो गई
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर के नामांकन से पहले JDU नेता का बड़ा बयान, 'BJP के लिए…'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
मौत से पहले ट्रंप को लिंडसे ने गिनाए 3 काम, रूस का लिया नाम, फोन पर कहा- 'मैं अभी नहीं मर सकता, मुझे...'
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
VIDEO: 'अरे बाप रे, इतना लंबा छक्का, गेंद चली गई 305 मीटर ऊंची', एंड्रीस गॉस ने खेली 94 रनों की धमाकेदार पारी
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
ईरान-अमेरिका जंग के बीच नेतन्याहू का बड़ा बयान, 'वे अपने वादे को तोड़ते हैं, हमें ट्रंप को...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले की जांच के लिए SIT फिर जाएगी अयोध्या, इन लोगों से हो सकती है पूछताछ
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
सरकारी दफ्तर में अफसरों के सामने महिला ने जमकर लगाए ठुमके, वीडियो देख यूजर्स ने लिए मजे
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
एक ही छत के नीचे सैकड़ों लोगों का आशियाना, चीन के इन डोनट जैसे घरों की बेहद दिलचस्प है कहानी
Embed widget