एक्सप्लोरर

जबरन शादी से परेशान दुल्हन ने पिलाई जहरीली लस्सी, ससुराल के 13 लोग मरे

पाकिस्तान में एक नवविवाहिता पर जहरीली लस्सी पिला कर ससुराल पक्ष के 13 लोगों की हत्या का आरोप लगा है. उसकी शादी जबरन कराई गई थी.

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक नवविवाहिता ने अपने पति को मारने के मकसद से कथित तौर पर दूध में जहर मिला दिया. पति ने वह दूध नहीं पिया लेकिन उससे बनी लस्सी को पीकर महिला के ससुराल पक्ष के 13 लोगों की मौत हो गई. कहा जा रहा है कि महिला अपनी जबरन शादी से नाराज थी. 'द नेशन' की रिपोर्ट के मुताबिक, मुजफ्फरगढ़ इलाके के दौलतपुर की यह रहस्यमयी घटना दो दिन पहले सामने आई जिसमें कहा गया कि घर के सदस्यों ने गलती से कोई विषाक्त पेय पदार्थ पी लिया. लेकिन, पुलिस ने बताया कि आसिया नाम की महिला ने दूध में जहर मिलाने के अपने गुनाह को कबूल लिया है. कहा जा रहा है कि आसिया को शादी के लिए मजबूर किया गया था और उसने केवल अपने पति अमजद को मारने के मकसद से दूध के गिलास में जहर मिलाया था लेकिन किसी कारणवश अमजद ने वह दूध नहीं पिया. परिवार के सदस्यों ने बाद में लस्सी बनाने के लिए इस दूध का इस्तेमाल किया जिसे पीकर 28 लोगों की हालत बिगड़ी. इनमें से 13 लोगों की मौत हो गई और 14 लोग अभी भी अस्पताल में जिदगी और मौत की लड़ाई से जूझ रहे हैं. पुलिस ने महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसके कथित प्रेमी की तलाश में जुटी है. पुलिस को शक है कि इस मामले में उसके प्रेमी का भी हाथ हो सकता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
बांग्लादेश में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा बढ़ाई गई, अल्पसंख्यकों की सुरक्षा को लेकर चिंता
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
पीओके में LoC पर माइंस फटने से चार लोगों की मौत, मृतकों में JKLF का सहयोगी शामिल
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget