एक्सप्लोरर

पाकिस्तानः मस्जिद में विस्फोट, इमाम व पुलिस अधिकारी समेत 16 की मौत, इमरान खान ने मांगी रिपोर्ट

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा करते हुए जान हानि पर अफसोस जताया है. खान ने घटना की रिपोर्ट भी मांगी है.

कराचीः पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में नमाज के दौरान एक मस्जिद में शक्तिशाली बम विस्फोट हुआ. इस घटना में एक इमाम और एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी समेत कम से कम 16 लोगों की मौत हो गई. विस्फोट में करीब 20 अन्य लोग जख्मी हो गए. 'डॉन' अखबार ने खबर दी कि गौसाबाद इलाके स्थित मस्जिद में यह विस्फोट मगरीब (सूरज डूबते ही पढ़ी जाने वाली) नमाज के दौरान हुआ. विस्फोट की प्रकृति का फौरन पता नहीं चल सका है.

क्वेटा के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) अब्दुल रज्जाक चीमा ने बताया कि 16 मृतकों में पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) अमानुल्ला शामिल हैं. मीडिया में आई खबरों के मुताबिक, मृत पुलिस अधिकारी को निशाना बनाने के लिए विस्फोट किया गया हो सकता है.

जांच एजेंसी ने इलाके को घेरा

‘द एक्सप्रेस ट्रिब्यून ’ ने खबर दी कि अज्ञात बंदूकधारियों ने पिछले महीने डीएसपी के बेटे की क्वेटा में हत्या कर दी थी. खबर में बताया गया है कि विस्फोट में 20 लोग जख्मी हुए हैं.

कानून प्रवर्तक एजेंसियों ने इलाके की घेराबंदी कर ली है और घटना की जांच कर रही हैं. इस बीच, इलाके के सभी अस्पतालों में आपात स्थिति घोषित कर दी गई है. किसी भी संगठन ने विस्फोट की जिम्मेदारी नहीं ली है.

पीएम इमरान खान ने जाताई जिंता

प्रधानमंत्री इमरान खान ने हमले की निंदा करते हुए जान हानि पर अफसोस जताया है. खान ने घटना की रिपोर्ट भी मांगी है.

पाकिस्तानी फौज की मीडिया इकाई आईएसपीआर ने कहा कि फ्रंटियर कोर (एफसी) बलूचिस्तान के सैनिक मौके पर पहुंच गए हैं और पुलिस के साथ संयुक्त रूप से खोज अभियान चला रहे हैं.

आईएसपीआर ने सेना प्रमुख जनरल कमर बाजवा के हवाले से कहा, ''जिन लोगों ने मस्जिद में बेगुनाहों को निशाना बनाया, वे कभी भी सच्चे मुसलमान नहीं हो सकते.'' बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री जे कमाल खान ने हिंसा की निंदा की और जनहानि पर दुख जताया.

गौरतलब है कि करीब तीन दिन पहले क्वेटा में सुरक्षा बलों की एक गाड़ी के पास हुए विस्फोट में दो व्यक्तियों की मौत हो गई थी और कई जख्मी हो गए थे.

अमेरिका ने मिसाइल हमले के बाद ईरान पर नये प्रतिबंधों लगाने की घोषणा की

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान संग दोस्ती का तुर्किए ने किया खुल्लम खुल्ला ऐलान, बोला- 'भारत नाराज है तो...'
पाकिस्तान संग दोस्ती का तुर्किए ने किया खुल्लम खुल्ला ऐलान, बोला- 'भारत नाराज है तो...'
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
इजरायल-लेबनान के बीच हो गया सीजफायर! ट्रंप ने नेतन्याहू को मनाया, जानें किस शर्त पर हुए राजी
भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं वेनेजुएला की प्रेसिडेंट, कल PM मोदी से मुलाकात, क्यों ट्रंप की है नजर?
भारत यात्रा पर दिल्ली पहुंचीं वेनेजुएला की प्रेसिडेंट, कल PM मोदी से मुलाकात, क्यों ट्रंप की है नजर?
Kuwait Airport Attacked by Iran: कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन
कुवैत एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन और मिसाइलों से हमला, एक भारतीय की मौत, भारतीय विदेश मंत्रालय का आया रिएक्शन

वीडियोज

Sansani | Crime News | Malviya Nagar Fire:होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News | Janhit: मालवीय नगर का खौफनाक सच!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Delhi News: ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!
Malviya Nagar Fire | Bharat Ki Baat: खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!
Malviya Nagar Fire | Fire Incident | Sandeep Chaudhary:मालवीय नगर अग्निकांड पर सबसे तीखा प्रहार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
'एक साल के भीतर नरेंद्र मोदी नहीं होंगे प्रधानमंत्री', राहुल गांधी का बड़ा दावा, कहा- अंदर की जानकारी...
Malviya Nagar Fire: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
दिल्ली होटल अग्निकांड: पिता के इलाज के लिए आए CA विवेक अग्रवाल समेत गुरुग्राम के 8 लोगों की मौत
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
अफगानिस्तान टेस्ट से पहले मुश्किल में टीम इंडिया, स्टार खिलाड़ी पर मंडराया बाहर होने का खतरा
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
टीचर भर्ती घोटाला में अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, 15 जून को पेश होने का ED ने किया समन
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
ममता बनर्जी की पार्टी में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ बागी 58 टीएमसी MLA को स्पीकर की मंजूरी
Kota Student Suicide: कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरेो में फंदे से लटका मिला था शव
कोटा में पढ़ाई कर रहे UP के छात्र ने किया सुसाइड, अपने कमरे में फंदे से लटका मिला था शव
DU Recruitment 2026: दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
दिल्ली यूनिवर्सिटी में निकली बंपर भर्ती, 1 लाख रुपये तक मिलेगी सैलरी; 25 जून तक करें आवेदन
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Android फोन्स पर प्राइवेसी के लिए मिलते हैं ये धाकड़ फीचर्स, आईफोन वालों को आज भी इनका इंतजार
Embed widget