एक्सप्लोरर

पाकिस्तान: बलोचिस्तान में कोर्ट के बाहर जबरदस्त बम विस्फोट, 8 लोगों की मौत, 23 अन्य घायल

क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बेग के प्रवक्ता ने बताया कि इस घटना में कम से कम 8 लोगों की मौत हुई है. यह विस्फोट तब हुआ जब कोर्ट के पास क्वेटा प्रेस क्लब में प्रदर्शन चल रहा था.

कराची: कराचीः पाकिस्तान के अशांत बलूचिस्तान प्रांत में सोमवार को एक धार्मिक रैली में जबरदस्त बम विस्फोट में कुछ पुलिसकर्मियों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हो गई और 23 अन्य लोग घायल हो गए. मीडिया में आई खबरों में यह बताया गया है. डॉन अखबार की खबर के मुताबिक शहराह-ए-अदालत के पास क्वेटा प्रेस क्लब में एक धार्मिक रैली के दौरान यह विस्फोट उस वक्त हुआ. वहां आसपास खड़े कई वाहन भी विस्फोट के प्रभाव से क्षतिग्रस्त हो गए.

यह हमला ऐसे दिन हुआ है जब संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस पाकिस्तान में हैं. सुरक्षा कर्मियों ने इलाके की घेराबंदी कर दी है और वे तलाश अभियान चला रहे हैं. अधिकारियों ने बताया कि विस्फोट के स्वरूप के बारे में अभी पता नहीं चल पाया है.

क्वेटा सिविल हॉस्पिटल के प्रवक्ता वसीम बेग के मुताबिक इस घटना में पुलिसकर्मियों समेत कम से कम आठ लोगों की मौत हुई और 23 अन्य घायल हुए हैं. बलोचिस्तान के गृह मंत्री जिया उल्लाह लांगू ने कहा कि घायलों की संख्या में वृद्धि हो सकती है. बम निरोधक अधिकारियों द्वारा की गई जांच से संकेत मिला कि आत्मघाती हमलावर ने हमले को अंजाम दिया है.

प्रधानमंत्री इमरान खान ने संबंधित अधिकारियों को घायलों को सर्वश्रेष्ठ चिकित्सा प्रदान करने का निर्देश दिया. बलूचिस्तान के गवर्नर अमानुल्ला खान यासीनजई ने विस्फोट की निंदा की और कहा, ''इस तरह के कायराना हमले राष्ट्र और सुरक्षा बलों के मनोबल को कमजोर नहीं कर सकते.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
कोलंबिया: 7.4 की तीव्रता से कांपी धरती, कम से कम 20 की मौत, कई देशों में हड़कंप
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
पाक में मुनीर करने जा रहे तख्तापलट? डिफेंस एक्सपर्ट की बड़ी भविष्यवाणी
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान
शेख हसीना की वापसी की अटकलों के बीच भारत को लेकर बांग्लादेश PM का बड़ा बयान

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
UP चुनाव 2027: BJP के '80-20' नैरेटिव की सपा ने निकाली काट, समझें रणनीति
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
कौन बनेगा चेन्नई सुपर किंग्स का अगला हेड कोच? CSK से आया जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
पेपर लीक केस में ED का बड़ा एक्शन, बिहार-झारखंड समेत कई राज्यों में दर्ज की ECIR
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
संसद से पास बैंकर्स बुक्स एविडेंस बिल, जानें राज्यसभा में क्या बोलीं वित्त मंत्री?
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
स्वतंत्रता दिवस: लाल किले की प्राचीर से गाया जाएगा 'वंदे मातरम', दिखेगी Gen-Z की छाप
Embed widget