एक्सप्लोरर

Pakistan: 12 देशों के राजनय‍िक को इस्लामाबाद ले जा रही थी बस तभी हुआ धमाका, जानिए कैसे हैं हालात

Pakistan Bomb Blast: 12 देशों के राजनय‍िक को इस्लामाबाद ले जा रही बस के पास बड़ा धमाका हुआ. इस धमाके के बाद पाकिस्तान की अतंरराष्ट्रीय स्तर पर किरकिरी हो रही है.

Pakistan Bomb Blast: पाकिस्तान में एक बड़ा हादसा हुआ है. दुनियाभर में आतंकवाद के लिए पहचाने जाने वाले शहबाज की मुल्क़ की एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय बेइज्जती हुई है. दरअसल, 12 देशों के राजनय‍िक को इस्लामाबाद ले जा रही बस के पास बड़ा धमाका हुआ है. राजनयिकों को ले जा रही बस के पीछे भारी पुल‍िस फोर्स और आर्मी सुरक्षा के लिए तैनात थी लेकिन तभी काफिले में शामिल एक बस में ब्लास्ट हुआ. जानकारी के मुताबिक सभी डिप्‍लोमैट सुरक्ष‍ित हैं. 

कहां हुआ हमला

पाकिस्तान के अशांत उत्तर-पश्चिमी खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में रविवार को विदेशी राजनयिकों के काफिले को निशाना बनाया गया. इस विस्फोट में एक पुलिसकर्मी की मौत हो गई. तीन अन्य घायल हो गए. पुलिस ने इसकी जानकारी दी.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह धमाका रिमोट के जरिए किया गया और काफिला इस्लामाबाद से स्वात जिले के खूबसूरत पहाड़ी इलाके मालम जब्बा की ओर जा रहा था. वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी राजनयिक सुरक्षित हैं.

काफिले में रूस, वियतनाम, बोस्निया एवं हर्जेगोविना, इथियोपिया, रवांडा, जिम्बाब्वे, इंडोनेशिया, उज्बेकिस्तान, तुर्कमेनिस्तान, कजाकिस्तान और पुर्तगाल के राजनयिक शामिल थे.

सभी राजनयिक सुरक्षित

पुलिस अधिकारी ने कहा, 'सभी राजनयिक पूरी तरह सुरक्षित हैं. विस्फोटक उपकरण से सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात पुलिस के काफिले को निशाना बनाया गया.' अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि तीनों घायल पुलिसकर्मियों की हालत गंभीर है.

PM शहबाज और राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने क्या कहा

पाकिस्तान ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले की निंदा की है. वहीं राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने कहा- आतंकवादी तत्व न केवल देश और राष्ट्र के दुश्मन हैं, बल्कि मानवता के भी दुश्मन हैं.'

आपको बता दें कि पाकिस्तान में तहरीक-ए-तालिबान (टीटीपी) और शहबाद सरकार आमने सामने है. टीटीपी लगातार सेना, पुलिस अधिकारी और सरकारी अधिकारियों  को निशाना बना रही है. पिछले महीने ही स्वात के बनर पुलिस स्टेशन पर हमला हुआ, जिसमें एक पुल‍िसकर्मी की मौत हो गई.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया भूकंप: ढहती इमारतें और चीखते लोग..., 80 मौत के बाद इमरजेंसी का ऐलान
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
कोलंबिया में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा 77 पार, रेस्क्यू के लिए आर्मी तैनात
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की
यूक्रेन के खिलाफ आखिरी विकल्प से पहले पुतिन का बड़ा कदम, अब क्या करेंगे जेलेंस्की

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
लाठियां, कंटीले तारों के बैरिकेड्स और जिद… किस उलझन में फंसी झारखंड सरकार?
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
नेटफ्लिक्स पर नंबर 1 बनी 6 एपिसोड की सीरीज, जानें 'ऑपरेशन सफेद सागर' देखने की 5 वजहें
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
UP चुनाव से पहले कांग्रेस की बड़ी बैठक, राहुल गांधी ने दिए ये निर्देश
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
सुप्रिया सुले संग NCP-SP के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, खूब हो रही चर्चा-Pics
Embed widget