एक्सप्लोरर

Pakistani Army Warns: पाकिस्तानी सेना की आलोचकों को चेतावनी- हमें राजनीति में न घसीटे

Pakistani Army Warns: पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि कुछ राजनेताओं, पत्रकारों और विश्लेषकों द्वारा राजनीतिक मामलों में धकेले जाने के प्रयास बेहद हानिकारक हैं.

Pakistani Army: पाकिस्तान की सेना ने रविवार को अपने आलोचकों को चेताया कि वह देश की सेना पर 'कीचड़ उछालने' से परहेज करें. साथ ही सेना ने पिछले महीने इमरान खान सरकार को हटाए जाने के बाद से उसे ''राजनीति में घसीटे'' जाने को लेकर भी सख्त आपत्ति जतायी. क्रिकेटर से राजनेता बने 69 वर्षीय इमरान खान को पिछले महीने अविश्वास प्रस्ताव के माध्यम से सत्ता से बाहर कर दिया गया था. खान ने विपक्षी दलों द्वारा अविश्वास प्रस्ताव लाने को साजिश करार देते हुए इसके पीछे अमेरिका का हाथ होने का आरोप लगाया था.

पाकिस्तानी सेना ने एक बयान में कहा कि कुछ राजनेताओं, पत्रकारों और विश्लेषकों द्वारा राजनीतिक मामलों में संस्थान और इसके नेतृत्व को धकेले जाने के प्रयास बेहद हानिकारक हैं. निराधार, मानहानिकारक और भड़काऊ बयानों और टिप्पणियों की यह प्रथा बेहद खतरनाक है.

'इस तरह के गैरकानूनी व्यवहार की निंदा करते हैं' 
बयान में कहा गया है, "पाकिस्तानी सशस्त्र बल इस तरह के गैरकानूनी और अनैतिक व्यवहार का कड़ा विरोध करते हैं और सभी से कानून का पालन करने और सशस्त्र बलों को देश के सर्वोत्तम हित में राजनीतिक चर्चा से बाहर रखने की उम्मीद करते हैं."

सेना ने अपने लगभग आधे इतिहास में पाकिस्तान पर शासन किया है और चुनी हुई सरकारों को हटाने में परदे के पीछे की भूमिका निभाई है. लेकिन इसके प्रवक्ता ने पिछले महीने एक संवाददाता सम्मेलन में दावा किया कि सेना ने राजनीति से दूर रहने का फैसला किया है. खासकर पूर्व प्रधानमंत्री खान और उनके विरोधियों के बीच मौजूदा राजनीतिक संघर्ष से.

पंजाब गर्वनर ने लिखा आर्मी चीफ को पत्र 
हालांकि, पंजाब के राज्यपाल उमर सरफराज चीमा ने गुरुवार को प्रांत को संकट से बाहर निकालने के लिए सेना के हस्तक्षेप की मांग की. सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा को लिखे एक पत्र में,  चीमा ने उनसे वर्तमान अराजक समय में एक निर्णायक भूमिका निभाने का अनुरोध किया, क्योंकि उनकी राय थी कि संवैधानिक संकट से ग्रस्त पंजाब को बंधक बना लिया गया है.

ट्विटर पर बड़ी संख्या में किए गए सेना विरोधी ट्वीट
डॉन के अनुसार, सेना विरोधी हैशटैग ने 69,000 से अधिक ट्वीट किए गए और इसी तरह के 410,000 से अधिक ट्वीट पिछले कुछ दिनों में किए गए. संघीय जांच एजेंसी ने भी सेना को बदनाम करने वालों को गिरफ्तार करने के लिए कार्रवाई शुरू की थी. हाल ही में, बोल टीवी के एंकर सामी इब्राहिम द्वारा जनरल बाजवा की आलोचना करते हुए एक वीडियो क्लिप वायरल हुई, जिसके बाद एफआईए ने उनके खिलाफ जांच शुरू की.

यह भी पढ़ें: 

Pakistan: इमरान खान का दावा- पाकिस्तान में सैन्य ठिकाने बनाना चाहता था अमेरिका, मैंने इनकार कर दिया

Russia Ukraine War: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने कहा- द्वितीय विश्व युद्ध के दशकों बाद यूक्रेन में लौटा अंधेरा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
'जेनेरिक दवाओं पर 200 फीसदी टैरिफ लगाएंगे ट्रंप', कर दिया ऐलान, भारत को भयंकर नुकसान पहुंचाएगा फैसला!
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
ईरान से जंग लड़ते-लड़ते खाली हो गया अमेरिका की मिसाइलों का जखीरा? US में किसने कर दिया ये चौंकाने वाला दावा
Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
'बेटे से पीछे हटने के लिए...', CJP के संसद मार्च में लाठीचार्ज के बाद क्या बोले अभिजीत दीपके के मां-बाप
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान, लाठीचार्ज से नाराज
छात्रों के प्रोटेस्ट में शामिल होंगे मराठा आंदोलन के नेता मनोज जरांगे, 100% साथ देने का किया ऐलान
राहुल गांधी संग पीएम आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका गांधी ने बताई असली वजह, बोलीं- 'इन्हीं बच्चों ने हमें...'
राहुल गांधी संग PM आवास के सामने क्यों किया प्रोटेस्ट? प्रियंका ने बताई वजह, बोलीं- 'इन्हीं ने...'
IND vs ZIM T20: अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
अब जिम्बाब्वे भी दिखा रहा है आंख... T20 सीरीज से पहले सिकंदर रजा ने दी टीम इंडिया को चेतावनी
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा, बोले- 'कोई जाहिल इस मुल्क की रहनुमाई करे...'
'मैं गुस्से से खौल रहा हूं', छात्रों पर हुई हिंसा के खिलाफ फूटा नसीरुद्दीन शाह का गुस्सा
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
एक पैर में जूता, इस हालत में सीढ़ी पर ही बैठ गए... हिरासत से छूटने के बाद राहुल गांधी का PM मोदी को मैसेज
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
कनॉट प्लेस हिंसा में RAF जवान पर हमला, जमीन पर गिराकर लात-घूंसों से पीटे जाने का दावा, वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
मुंबई में बैठकर शख्स ने जंतर-मंतर के प्रदर्शनकारियों के लिए भेजा Zomato से खाना- वीडियो वायरल
Embed widget