एक्सप्लोरर

मातृभूमिः पाकिस्तान में सोन चिरैया के शिकार की मंजूरी की चारों ओर हो रही है निंदा, उठ रहे हैं बड़े सवाल

पाकिस्तान में सोन चिरैया के शिकार की अनुमति देने के मामले की चारों ओर निंदा हो रही है. पाकिस्तान में इस चीड़िया के शिकार पर रोक न लग पाने के कारण सर्दियों में हर साल आने वाली इस चिड़िया की संख्या लगातार भारत में घट रही है.

नई दिल्ली: पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने यूएई के शाही सदस्यों को सोन चिरैया का शिकार करने की अनुमति देकर इस एक नये विवाद को जन्म दे दिया है. भारत ही नहीं बल्कि दुनिया के कई देशों के पक्षी प्रेमियों ने प्रधानमंत्री इमरान खान के इस कदम की निंदा की है. सोन चिरैया एक सरंक्षित पक्षी है. अक्टूबर से लेकर फरवरी तक सोन चिरैया भारत के विभिन्न वेटलैंड्स पर विचरण करती दिखाई देती है. लेकिन पाक में अवैध शिकार के चलते सर्दियों के मौसम में भारत आने वाली इस चिड़िया की संख्या हर साल घटती जा रही है.

सर्दियों के मौसम में भारत के विभिन्न क्षेत्रों में पाकिस्तान से आने वाली सोन चिरैया की संख्या घट रही है. बीते दस सालों में सोन चिरैया भारत के विभिन्न वेटलैंड्स पर कम दिखाई देने लगी हैं. यह सरंक्षित चिड़िया अवैध शिकार के साथ साथ प्रदूषण की समस्या से भी जुझ रही है. अक्टूबर से लेकर फरवरी माह में भारत के उत्तर प्रदेश,राजस्थान,दक्षिण भारत सहित कई राज्यों में यह चिड़िया प्रवास करने के लिए आती थी. लेकिन बीते कुछ सालों से इस सुदंर चिड़िया ने भारत में आना कम कर दिया है.

पाकिस्तान में सोन चिरैया के शिकार पर बैन है लेकिन इसी पाकिस्तान की जमीन पर अरब मुल्क के शाही परिवारों के लिए शिकार पर कोई मनाही नहीं है. जो पक्षी सर्दी के दिनों में पाकिस्तान में मेहमान बनकर आते हैं पाकिस्तान हर साल इनका इस्तेमाल अरब देशों को खुश करने के लिए करता है. सोन चिरैया के शिकार पर बैन होने के बावजूद पाकिस्तान हर साल अरब के अमीर शेखों को 25-35 स्पेशल परमिट जारी करता है और इस बार इमरान सरकार ने ये परमिट बहरीन के शाही परिवार के लिए जारी किया है. इमरान ने बहरीन के राजा और शाही परिवार को 100 सोन चिरैया शिकार की इजाजत दी है. शाही परिवार के सात सदस्य 100-100 पक्षियों का शिकार करेंगे.

2017 में लाहौर हाईकोर्ट ने सोन चिरैया के शिकार पर रोक लगाते हुए कहा था कि अंतर्राष्ट्रीय संस्थाओं ने सोन चिरैया को विलुप्तप्राय पक्षियों की श्रेणी में रखा है. सरकार इसके शिकार को रोके लेकिन तत्कालीन नवाज शरीफ सरकार मामला सुप्रीम कोर्ट में ले गई. वहां तर्क दिया गया कि शाही परिवारों को शिकार की इजाजत देना पाकिस्तान की विदेश नीति का अहम हिस्सा है इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने कुछ शर्तों के साथ रोक हटा ली. अब इमरान सरकार ने भी यही तर्क दिया है और अब पाकिस्तान में एक संरक्षित पक्षी के शिकार को विदेश नीति का आधार माना जाता है. इससे बड़ी विडंबना क्या होगी.

यह चिड़िया पाकिस्तान के ठंडे इलाके में पाई जाती है. भारत के भी विभिन्न इलाकों में इस चीड़िया की प्रजाति पाई जाती है लेकिन पाकिस्तान में यह अधिक पाई जाती है. लेकिन जिस तरह से शिकार का चलन बड़ा है उससे सोन चिरैया सहित दर्जनों सरंक्षित पक्षियों के जीवन पर संकट मंडराने लगा है.

इन पक्षियों का शिकार करना भी आसान होता है. खास बात ये होती है कि ये पक्षी हमेशा झुंड में रहते हैं जिस कारण शिकारी बड़ी संख्या में इन पक्षियों का शिकार कर लेते हैं. भारत में इनके शिकार पर पाबंदी है. लेकिन फिर भी शिकारी इन पक्षियों का शिकार करने का मौका खोज ही लेते हैं. इन विदेशी पक्षियों की मांग अधिक होने के कारण इन्हें मंहगे दाम लेकर होटलों और रेस्टोरेंट में परोसा जाता है. वन्य जीव प्रेमियों ने सोन चिरैया के शिकार पर सख्ती से रोक लगाए जाने की मांग की है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Iran Nuclear Programe: क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
क्या ईरान फिर शुरू कर रहा न्यूक्लियर प्रोग्राम? मोसाद का दावा- 'पिकएक्स माउंटेन में सुरक्षित हैं यूरेनियम सेंट्रीफ्यूज'
US Tariff On Canada: डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
डोनाल्ड ट्रंप ने अब कनाडा पर लगाया 50 फीसदी टैरिफ, शराब, डेयरी समेत लिस्ट में हैं ये प्रोडक्ट्स
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
दोस्त 'रूस' के मिसाइल हमले में मारे गए 4 भारतीय, गुस्से में विदेश मंत्रालय ने दी चेतावनी- 'भारतीयों की जान खतरे में डालना...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'
अमेरिका ने ईरान पर फिर किया घातक हमला, लगातार 10वीं रात बरसाया बारूद, कहा- 'हॉर्मुज से 900...'

वीडियोज

कैमरे में कैद मौत की पिक्चर !
DR. Aarambhi: Aarambhi ने खोला सच, Tandon परिवार को सजा दिलाने अड़ी Nayra!
Amitabh Bachchan ने सर्जरी के बाद शेयर किया भावुक हेल्थ अपडेट, बोले- रिकवरी का मुश्किल दौर अब शुरू हुआ
BMW खरीदते वक्त Mileage कौन देखता है? Mileage नहीं, Experience मायने रखता है! Ft. Himanshu Arya
Ramayana में Ravi Dubey होंगे सबसे बड़ा Surprise Package? Yash ने किया बड़ा खुलासा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, सरकार का मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक… 10 बड़ी बातें
साढ़े तीन घंटे का प्रदर्शन, मान मनौव्वल और राहुल-प्रियंका की हिरासत से रिहाई तक...10 बड़ी बातें
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल गांधी संग पीएम हाउस पर प्रदर्शन की 3 दिलचस्प तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश यादव
'जो हौसलों को कर ले कैद... 'राहुल संग PM हाउस पर प्रदर्शन की 3 तस्वीरें शेयर कर बोले अखिलेश
Dhamaal 4 BO Day 11 Worldwide: 'धमाल 4' ने मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म के उड़ाए परखच्चे, बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
धमाल 4' ने वर्ल्डवाइड मचाया तहलका, शाहिद कपूर की फिल्म को मात देकर बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल, तो मिला ये जवाब
ऑक्शन में पाकिस्तानी खिलाड़ी को क्यों खरीदा? काव्या मारन से पूछा गया तीखा सवाल
Explained: PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेस का 'सरप्राइज प्रोटेस्ट'! क्या राहुल गांधी का धरना धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा दिलाएगा?
क्या अब धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तय? PM मोदी के घर के बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन से कितना असर
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
पीएम आवास के बाहर धरने से पुलिस ने हिरासत में लिया, गुस्से में बोले राहुल- अब नहीं रुकेगी...
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
नाक से बहा खून, छाती पर चोट..., प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी के घायल होने की आई तस्वीर
Maharashtra Politics: शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
शिवसेना में फिर सियासी संग्राम! 6 सांसदों के दलबदल पर उद्धव गुट ने SC का खटखटाया दरवाजा
Embed widget