एक्सप्लोरर

Pakistan: पाकिस्तान में लाहौर समेत कई शहरों की हवा हुई जहरीली, बिगड़ते हालात को देख सरकार ने की चार दिनों की छुट्टी

Lahore Air Pollution: पाकिस्तान के लाहौर में वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए चार दिनों के सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है.डॉक्टरों ने लोगों को फेस मास्क पहनने और घर पर रहने की सलाह दी है.

Lahore Air Pollution: पाकिस्तान की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले लाहौर में जहरीले धुंध के कारण हजारों लोग बीमार पड़ गए हैं. बिगड़ती स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पंजाब सरकार ने स्कूलों, बाजारों और पार्कों को चार दिनों बंद करने का आदेश दिया है. गुरुवार (9 नवंबर) को स्थानीय अधिकारियों ने बताया कि पंजाब सरकार ने 9 नंवबर से लेकर से 12 नवंबर तक सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है.

इससे पहले पत्रकारों से बात करते हुए पंजाब के केयरटेकर मुख्यमंत्री मोहसिन नकवी ने कहा कि लाहौर, गुजरांवाला और हाफिजाबाद में चार दिनों के अवकाश रहेगा, ताकि प्रदूषण के प्रभाव को कम किया जा सके. नकवी ने कहा कि इन तीनों प्रभागों में पर्यावरण और हेल्थ इमरजेंसी लागू की गई है. इस दौरान शैक्षणिक संस्थान, सरकारी और निजी ऑफिसेज, सिनेमा, पार्क और जिम बंद रहेंगे.

लोगों को मास्क पहनने और घर पर रहने की सलाह
एपी की रिपोर्ट के अनुसार लाहौर में डॉक्टरों ने लोगों को फेस मास्क पहनने और घर पर रहने की सलाह दी है. लाहौर में बीमार मरीजों को खांसी और सांस लेने में दिक्कत हो रही है. बता दें कि लाहौर लगातार दूसरी बार दुनिया के सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों की लिस्ट में पहले स्थान पर रहा है.

रिपोर्ट के अनुसार लाहौर के मुख्य मेयो अस्पताल के डॉक्टर सलमान काजमी ने कहा, "सांस संबंधी बीमारियों, आंखों में संक्रमण और त्वचा रोगों के लिए अस्पतालों में जाने से बचने के लिए मार्क्स पहनना और घर पर रहना दो सबसे आसान उपाय हैं. 

वायु गुणवत्ता सूचकांक पहुंचा 450
लाहौर में वायु गुणवत्ता सूचकांक गुरुवार (9 नवंबर) को 450 के करीब पहुंच गया, जिसे खतरनाक माना जाता है. विशेषज्ञों का कहना है कि सर्दियों में गेहूं की बुआई के मौसम की शुरुआत में फसल अवशेषों को जलाना प्रदूषण का एक प्रमुख कारण है. बता दें कि लाहौर को कभी बगीचों के शहर के रूप में जाना जाता था, लेकिन तेजी से शहरीकरण और बढ़ती जनसंख्या के कारण शहर के बगीचे विलुप्त हो गए. 

ये भी पढ़ें: UK PM Celebrate Diwali: UK के पीएम ऋषि सुनक ने सरकारी आवास पर मनाई दिवाली, सोशल मीडिया यूजर बोले- 'ब्रिटेन में एक और मोदी...'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

US-Iran War: ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
ईरान पर ग्राउंड अटैक की तैयारी में अमेरिका? वायरल नक्शे से आउट हुआ'सीक्रेट' प्लान!
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
पाकिस्तान के खिलाफ विद्रोह का PoK में 40वां दिन, ढाई लाख से ज्यादा लोग मुजफ्फराबाद कूच के लिए एकजुट, क्या हैं मांगें
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
PoK में जारी प्रदर्शन पर संयुक्त राष्ट्र का रिएक्शन, पाकिस्तान को लगाई लताड़, जानें क्या कहा?
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे
कनाडा की जंगलों की आग पर ट्रंप का गुस्सा, बोले- जहरीली हवा का नुकसान भी टैरिफ से वसूलेंगे

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget