एक्सप्लोरर

Watch: कश्‍मीर पर चर्चा के दौरान वॉशिंगटन में पाकिस्‍तानी अधिकारी ने किया हंगामा, बेइज्‍जत करके निकाला गया बाहर

Viral: पाकिस्तान आए दिन कश्मीर मुद्दे को लेकर राग अलापता रहता है. इस बार पाकिस्तान ने वॉशिंगटन डीसी स्थित प्रेस क्लब में इस विषय पर बवाल करने का प्रयास किया. जहां पाकिस्तानियों को शर्मसार होना पड़ा.

Washington DC Video Viral: आर्थिक कंगाली से जूझ रहे पाकिस्तान ने एक बार फिर अपनी किरकिरी कराई है. अपनी हरकत के कारण पाकिस्तानियों को इस बार अमेरिका में शर्मसार होना पड़ा है. दरअसल, वॉशिंगटन डीसी स्थित प्रेस क्लब में कश्मीर के बदलाव विषय पर चर्चा हो रही थी. इसी बीच कुछ पाकिस्तानी अधिकारी कार्यक्रम में पहुंच हंगामा करने लगे, जिसके बाद उन्हें धक्के मारकर कार्यक्रम से बाहर निकाला गया. घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. 

इंटरनेशनल सेंटर फॉर पीस स्टडीज की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में कश्मीर के कुछ युवा नेताओं को बुलाया गया था. चर्चा का विषय 'कश्मीर- फ्रॉम टर्मोइल टू ट्रांसफॉर्मेशन' था. कार्यक्रम में आमंत्रित युवा नेताओं ने अपने संबोधन में केंद्र सरकार द्वारा कश्मीर में किए जा रहे विकास कार्यों और अच्छे बदलावों की तारीफ करनी शुरू कर दी. बस इसी बात पर कार्यक्रम में मौजूद पाकिस्तानी अधिकारी भड़क गए. उन्होंने बवाल करना शुरू कर दिया. जिसके बाद उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया गया.

पाकिस्तानियों को धक्के मार निकाला गया बाहर 

हंगामे के दौरान पाकिस्तानी अधिकारी कश्मीर के कुछ युवा नेताओं पर चिल्ला रहे थे, वायरल वीडियो में उन्हें कहते देखा जा सकता है कि 'तुम्हें शर्म आनी चाहिए.' बिगड़ते माहौल को देखते हुए आयोजकों ने हंगामा कर रहे पाकिस्तानियों को बाहर खदेड़ दिया.

वायरल हो रहा वीडियो 

इस पूरे बवाल की जो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, इस वीडियो में एक पाकिस्तानी शख्स बेहद भड़का हुआ दिख रहा है. कुछ सुरक्षाकर्मी उसे धक्के मार बाहर निकालते दिख रहे हैं. इस दौरान पाकिस्तानी चिल्लाते हुए जाता है कि फ्रीडम ऑफ स्पीच का गला घोंटा जा रहा है. पाकिस्तानी शख्स की इस हरकत का कश्मीर के युवा नेता ने तुरंत जवाब दिया. वीडियो में वक्ता को कहते हुए सुना जा सकता है कि भगवान तुम्हें सद्बुद्धि दें.

इसके साथ ही कार्यक्रम में बाधा डालने वाले पाकिस्तानियों को लेकर कश्मीरी नेता ने कहा कि आज दुनिया ने आपका असल चेहरा देखा है. हमने कश्मीर में जो देखा, हमने आज वाशिंगटन में देखा और दुनिया को यह दिखाने के लिए धन्यवाद कि ये लोग कितने क्रूर और अभद्र हैं. 

नए-नए राग अलापता रहता है पाकिस्तान 

गौरतलब है कि पाकिस्तान आये दिन कश्मीर मुद्दे को लेकर नए-नए राग अलापता रहता है, इंटरनेशल स्टेज पर भारत के खिलाफ साजिश का प्रयास करता रहता है. हालांकि अधिकांश बार पड़ोसी मुल्क को मुंह की खानी पड़ती है. मालूम हो कि कश्मीर में धारा 370 हटने के बाद वहां लगातार विकास और निवेश हो रहा है, जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है. वहीं, दूसरी तरफ पाकिस्तान कंगाली के दौर से गुजर रहा है. पाकिस्तान में लोग बुनियादी जरूरतों के लिए भी तरस रहे हैं.

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में मीठी ईद से पहले महंगाई की कड़वाहट! दाने-दाने को मोहताज हुए लोग, आटे-दाल के लिए दांव पर लगा रहे जान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयान! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स', कयामत के बाद कौन खोलेगा?
इंसानी करतूत से लेकर नेताओं के बयानों तक! कैसे हजारों सालों तक इकट्ठा करेगा 'अर्थ ब्लैक बॉक्स'?
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
Weather News: कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता
कहीं बारिश-बाढ़ तो कहीं झुलसा देने वाली गर्मी, दुनिया में बदलते मौसम के पैटर्न ने बढ़ाई वैज्ञानिकों की चिंता

वीडियोज

DR. Aarambhi: 🤨Aarambhi और Dhruv के ठुमके देख Vishwas को लगी मिर्ची, रखी पैनी नज़र! #sbs
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाकिस्तान, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदलेगा एशिया का शक्ति संतुलन
अब भारत का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा चीन-पाक, दोस्त रूस का बड़ा ऑफर, बदल जाएगा एशिया का शक्ति संतुलन
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
समाजवादी पार्टी पर भड़के कांग्रेस सांसद इमरान मसूद, कहा- 'मेरे ऊपर चार चिंटू...'
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
राम मंदिर चढ़ावा चोरी केस में सुप्रीम कोर्ट ने SIT से मांगी जांच रिपोर्ट, 20 जुलाई को सुनवाई
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
सुप्रीम कोर्ट ने पलटा गुवाहाटी हाई कोर्ट का फैसला, 27 लोगों को विदेशी घोषित करने पर लगाई रोक
Embed widget