एक्सप्लोरर

ISIS के नापाक इरादे नाकाम! PAK में कमांडर समेत 3 आतंकी गिरफ्तार, पास से मिला ये सामान

Pakistan News: सुरक्षा कर्मियों ने संदिग्धों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

Pakistan Terrorist Arrested: पाकिस्तान की कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने देश के पंजाब प्रांत में आईएसआईएस के एक महत्वपूर्ण कमांडर समेत तीन कथित आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है. पंजाब पुलिस के आतंकवाद निरोधक विभाग (सीटीडी) ने एक बयान में कहा कि फैसलाबाद, झेलम और चकवाल शहरों में खुफिया जानकारी पर आधारित अभियान के दौरान तीन आईएसआईएस आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया है.

सीटीडी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आतंकवादियों में आईएसआईएस का एक महत्वपूर्ण कमांडर अब्दुल वहाब भी शामिल है. अन्य दो आईएसआईएस आतंकवादियों की पहचान सैफुल्लाह और खुर्रम अब्बास के रूप में हुई है. बयान के अनुसार संदिग्धों के पास से विस्फोटक और हथियार बरामद किए गए हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों को आगे की जांच के लिए अज्ञात स्थान पर ले जाया गया है.

पिछले महीने 38 आतंकवादियों की गिरफ्तारी

पिछले महीने सीटीडी ने पंजाब प्रांत में 38 संदिग्ध आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया था, जिनमें से अधिकतर आईएसआईएस और तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) से संबंधित थे. इस बीच खैबर पख्तूनख्वा पुलिस के आतंकवाद निरोधी विभाग ने शनिवार (3 अगस्त) को चार आतंकवादियों को मार गिराया.

ये आतंकी अशांत उत्तर-पश्चिमी प्रांत में बड़े हमले की योजना बना रहे थे. यह मुठभेड़ प्रांत के मरदान जिले में हुई. इसके बाद भारी गोलीबारी हुई जिसमें चार आतंकवादी मारे गए. सीटीडी के एक अधिकारी ने बताया कि मारे गए आतंकवादियों की पहचान की जा रही है. वे जिले में बड़े हमले की योजना बना रहे थे.

एक दिन पहले जजों के काफिले पर हमला

आतंकवादियों ने शुक्रवार (2 अगस्त 2024) को उत्तर पश्चिम पाकिस्तान में ड्यूटी करके घर लौट रहे जजों के एक काफिले पर हमला कर दिया. खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के डेरा इस्माइल खान में टैंक जिले की अदालतों में ड्यूटी के बाद जजों का काफिला जब उनके घरों की ओर जा रहा था तो कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, लेकिन इसके बावजूद सशस्त्र आतंकवादियों ने घात लगाकर हमला कर दिया.

ये भी पढ़ें : Indian in Israel: मिडिल ईस्ट में बढ़ी टेंशन, ईरान से खतरे को देख भारतीयों किया गया अलर्ट, लेबनान की यात्रा नहीं करने की सलाह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
Explained: $138.8 बिलियन के कर्ज में डूबा पाकिस्तान क्यों बना UN के 'ग्लोबल बॉरोअर्स क्लब' का चीफ
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा
'जल्द मुस्लिम शहर बन जाएगा पेरिस', फ्रांस दंगों पर ट्रंप का बड़ा दावा

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
'गिरफ्तार करो या मार दो...', बांग्लादेश वापसी पर दहाड़ीं शेख हसीना, तारिक रहमान को चैलेंज
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
बिहार के भोजपुर में दो हत्याओं से हड़कंप, बुजुर्ग को रॉड से पीटा, युवक पर चलाई गोली
Box Office: मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स, जानें- 'दृश्यम 3' का कलेक्शन
मंडे को 'जेलर 2' के आगे 'राणाबाली' की हवा हुई टाइट, 'प्रहार'-'नई नवेली' भी फुस्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
मंत्री सरनाईक ने राज्यपाल से की BJP विधायक की सदस्यता रद्द करने की मांग! क्या है मामला?
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
यूपी में आज खिलेगी धूप, ठंड की आहट के बीच बढ़ेगा प्रदूषण
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
कीबोर्ड के कुछ बटन नहीं चल रहे, जानें कब बदलनी पड़ती है पूरी यूनिट?
Embed widget